
Romantic Makar Sankranti 2026 Quotes: इन रोमांटिक संदेशों को भेजकर पार्टनर को दें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
शादी के बाद पहली मकर संक्रांति हर कपल के लिए बेहद खास होती है। अगर आपकी भी शादी के बाद पहली संक्रांति पड़ रही है, तो अपने पार्टनर को खूबसूरत मैसेज भेजकर त्योहार की शुभकामनाएं दें।
14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। मकर संक्रांति हर जगह अलग तरह से बनाई जाती है लेकिन ये सभी के लिए खास होती है। खासतौर पर शादी के बाद कपल की पहली संक्रांति, जिसमें बहू अपने घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेती हैं और स्वादिष्ट व्यंजन और मिठाइयों के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत बनाती है। अगर आपकी भी शादी के बाद पहली मकर संक्रांति पड़ रही हैं, तो पार्टनर को खूबसूरत संदेश भेजकर त्योहार की बधाई दें। इन मैसेज को पढ़कर उन्हें खुशी होगी और चेहरे पर मुस्कान छा जाएगी।
1- इस मकर संक्रांति,
तेरे संग उड़ती पतंग सी मेरी खुशियां हैं,
तू साथ हो तो हर मौसम
बस प्यार का त्योहार बन जाता है।
2- तिल-गुड़ की मिठास जैसे हमारे रिश्ते में घुल जाए,
इस मकर संक्रांति 2026 पर
मेरा हर कल, बस तेरे नाम हो जाए।
3- सूरज की किरणें जब नई शुरुआत लाएं,
मेरे जीवन की हर सुबह
तेरे प्यार से जगमगाए।
हैप्पी मकर संक्रांति, मेरी जान।
4- पतंग की डोर जैसे थामे रखती है आसमान,
वैसे ही तेरा प्यार
मेरी ज़िंदगी को देता है पहचान।
5- इस संक्रांति बस एक दुआ है रब से,
तेरा साथ बना रहे हर जन्म तक,
क्योंकि तू ही मेरी सबसे खूबसूरत खुशी है।
6- तिल-गुड़ सा मीठा तेरा प्यार,
हर गम को कर दे बेकार,
मकर संक्रांति 2026 पर
बस तू ही मेरा संसार।
7- नई धूप, नई उड़ान और नया एहसास,
तेरे साथ हर पल लगे
जैसे प्यार का खास त्यौहार।
8- पतंग ऊंची हो या आसमान,
मेरा प्यार हमेशा रहेगा
बस तेरे नाम।
9- तिल-गुड़ की मिठास कम न हो कभी,
और हमारा साथ
ज़िंदगी भर बना रहे।
10- नई शुरुआत का ये पर्व लाया है पैग़ाम,
तेरे साथ हर दिन
मेरे लिए है संक्रांति की शाम।
11- तेरी मुस्कान में बसती है मेरी दुनिया,
इस मकर संक्रांति
तू ही मेरी सबसे बड़ी खुशियां।
12- सूरज की हर किरण ये कहे,
तेरे बिना मेरी ज़िंदगी
अधूरी ही रहे।
13- इस संक्रांति तुझसे एक वादा है,
हर हाल में निभाऊँगा
हमारा प्यार, हमारा रिश्ता है।
14- पतंग की डोर सी मज़बूत हो हमारी चाहत,
कोई भी तूफ़ान
न तोड़ पाए ये मोहब्बत।
15- तू साथ हो तो हर दिन उत्सव लगे,
मकर संक्रांति 2026
बस प्यार से सजे।
16- तेरे नाम से शुरू हो,
तेरे नाम पर खत्म हो,
मेरी हर कहानी, मेरी हर संक्रांति।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




