Shayari in hindi: रोमांटिक शायरी से प्यार के रिश्ते में लाएं नयापन, यहां पढ़ें बेहतरीन लाइनें
Love Shayari in Hindi: पार्टनर वाइफ हो या फिर गर्लफ्रेंड, उससे प्यार जताने का मौका कभी छोड़ना नहीं चाहिए। समय के साथ रिश्ते में रोमांस की गर्माहट कम महसूस हो तो भेज दें यहां से चुनकर बेहतरीन रोमांटिक शायरी

प्यार का रिश्ता कभी फीका नहीं पड़ना चाहिए। रोमांटिक रिश्तों में अगर समय की धूल जम गई है तो समय है उसे उड़ा देने का, पार्टनर को मैसेज में कुछ रोमांटिक शायरी और लाइनें सेंड करें। गुड मॉर्निंग के साथ लिखी ये शायरियां आपके पार्टनर के दिल में वहीं पुराने जज्बात जगा देगी और आपके लिए होगी लाइफ की बेस्ट मॉर्निंग। यहां से चुनें बेहतरीन लव रोमांटिक शायरियां।
लव शायरी इन हिंदी
पल पल के रिश्ते का वादा है आपसे
अपनापन कुछ इतना ज्यादा है आपसे
ना सोचना कि भूल जाएंगे आपको
जिंदगी भर चाहेंगे ये वादा है आपसे
++++++++++++++++
तुम्हे खोने से डरता है दिल
हर पल तुम पे मरता है दिल
पल पल याद तुम्हें करता है दिल
एक तुझे भूला था ये दिल
तब से तुझे भूलने से ज्यादा
धड़कने से डरता है दिल
++++++++++++++++++
हम इस कदर तुम पर मर मिटेंगे
तुम जहां देखोगे हम ही तुम्हें दिखेंगे
रखना हर पल इस दिल में हमारी याद
हमारे बाद हमारे प्यार की दास्तां दुनिया वाले लिखेंगे।
+++++++++++++++++++++
रात हुई जब शाम के बाद
तेरी याद आई हर बात के बाद
हमने खामोश रहकर भी देखा
लेकिन तेरी आवाज आई हर सांस के बाद।
+++++++++++++++++++
जहां जुल्फ बिखरेगी बरसात होगी
जहां तुम रुकोगी वहीं रात होगी
तेरे आगे पीछे बड़ी रोशनी है
यकीनन तारों की बारात होगी।
++++++++++++++++++++
इतना खूबसूरत चेहरा है तुम्हारा
हर दिवाना है तुम्हारा
लोग कहते हैं चांद का टुकड़ा हो तुम
लेकिन हम कहते हैं चांद टुकड़ा है तुम्हारा
++++++++++++++++++++
मन में आप के हर बात रहेगी
बस्ती छोटी है मगर आबाद रहेगी
चाहे हम भुला दे जमाने को
मगर आपकी ये प्यारी सी हंसी हमेशा याद रहेगी।
++++++++++++++++++++++++
कभी अल्फाज भूल जाऊं कभी ख्याल भूल जाऊं
तुझे इस कदर चाहूं कि अपनी सांस भूल जाऊं
उठ कर तेरे पास से जो मैं चल दूं
तो जाते हुए खुद को तेरे पास भूल जाऊं।
++++++++++++++++++++++
आप खूबसूरत हैं इतने
कि हर शख्स की जुबां पर आप ही का तराना है
हम नाचीज तो कहां किसी से काबिल
और आपका तो खुदा भी दीवाना है।
++++++++++++++++++++
उन हसीन पलों को याद कर रहे थे
आसमान से आपकी बात कर रहे थे
सुकुन मिला हमे जब हवाओं ने बताया
आप भी हमें याद कर रहे थे।
+++++++++++++++++++++++++
हसरत सिर्फ तुम्हें पाने की,
और कोई ख्वाहिश नहीं है दीवाने की
शिकवा मुझे तुमसे नहीं खुदा से है
क्या जरूरत थी तु्म्हें इतना खूबसूरत बनाने की।
++++++++++++++++++++++++
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


