Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपrelationship therapist shridhar gives 3 advice to couple to reduce fight
पति-पत्नी आपस में झगड़ नहीं चाहते तो रिलेशनशिप थेरेपिस्ट की ये 3 बातें जरूर मान लें

पति-पत्नी आपस में झगड़ नहीं चाहते तो रिलेशनशिप थेरेपिस्ट की ये 3 बातें जरूर मान लें

संक्षेप:

Relationship Advice From Expert: रिलेशनशिप थेरेपिस्ट ने बताया कि पति-पत्नी अगर आपस में होने वाले झगड़ों से बचना चाहते हैं तो उन्हें इन 3 बातों को जरूर मानना चाहिए। ये 3 बातें उन दोनों के बीच होने वाले झगड़ों को कम कर देंगे और रिश्ते पर निगेटिव असर भी कम पड़ेगा।

Nov 13, 2025 01:19 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पति-पत्नी का रिश्ता काफी अजीब होता है। इसमे प्यार के साथ ही तकरार भी शामिल होती है। लेकिन ये लड़ाई-झगड़े इतने ना बढ़ जाएं कि रिश्तों में मन-मुटाव आ जाए और रिलेशनशिप टूटने की नौबत ना आ जाए। अक्सर कपल अपने लड़ाई-झगड़ों को लेकर थेरेपिस्ट के पास काउंसिलिंग के लिए जाते हैं। ऐसे में रिलेशनशिप थेरेपिस्ट श्रीधर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कपल फाइट को लेकर 3 टिप्स दिए हैं। जो पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़ों को कम करने में मदद करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1) थेरेपिस्ट ने बताया कि कपल को आपस में सहमति बना लेनी चाहिए कि जब भी किसी बात पर दोनों के बीच झगड़े की शुरुआत हो, दोनों में से कोई एक रूड हो या फिर बात करने की टोन बदल जाए तो फौरन उसे बातचीत से आधे घंटे का ब्रेक ले लेना चाहिए। ऐसा करने से होने वाले झगड़े और मनमुटाव से बचा जा सकता है।

2) अक्सर जब इंसान के साथ कुछ ठीक नहीं हो रहा होता तो उसका दिमाग किसी ऐसे इंसान को खोजता है जिस पर वो उन सारी चीजों का फ्रस्टेशन निकाल सके। और, अक्सर लोगों को पार्टनर आसान टारगेट मिलता है। पार्टनर की छोटी सी गलती को खोजकर फिर ब्लेम करना कि तुम्हारी वजह से ऐसा हुआ है। इस काम को करने के से बचें। जब भी आपके साथ ऐसा हो तो फौरन सोचें कि लाइफ बहुत कठिन है और हर कोई अपनी तरफ से उसे अच्छा बनाने की कोशिश करता है। इसमे कोई भी गलत या सही नहीं होता। थेरेपिस्ट ने बताया कि बस आपको ये सोचने की जरूरत है कि दोनों पार्टनर अपना-अपना बेस्ट दे रहे हैं। लेकिन अगर कुछ चीजें बिगड़ रही है तो इसमे दोनों लोगों को एक दूसरे को इन बिगड़ी हुई चीजों का ब्लेम नहीं करना है।

3) पॉजिटिव इंटरैक्शन जरूरी है। अपने पार्टनर में बहुत छोटी-छोटी पॉजिटिव चीजों को खोजें। जिससे कि आपके माइंड में वो सारी पॉजिटिव चीजें ही रहे और कभी जब दोनों के बीच झगड़ा हो भी जाए तो उन झगड़ों की वजह से मन में निगेटिव बातें हावी ना हो पाएं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।