Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपRelationship coach shares 3 mistakes that girls generally do immediately after their marriage
नई शादी के तुरंत बाद अक्सर ये 3 गलतियां करती हैं बहुएं, तभी आगे चलकर बोझ बन जाते हैं रिश्ते!

नई शादी के तुरंत बाद अक्सर ये 3 गलतियां करती हैं बहुएं, तभी आगे चलकर बोझ बन जाते हैं रिश्ते!

संक्षेप:

शादी के तुरंत बाद किया गया कुछ व्यवहार आगे चलकर परेशानी और तनाव का कारण बन सकता है। कई बार लड़की सिर्फ इसलिए कि सब खुश रहें, खुद को भूल जाती है और ऐसी छोटी-छोटी चीजें आगे चलकर रिश्तों को बोझ बना देती हैं।

Dec 02, 2025 03:14 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जब एक लड़की शादी करके ससुराल आती है तो उसकी आंखों में अपने नए घर और नए परिवार को ले कर हजारों सपने होते हैं। वह चाहती है कि सब उसे पसंद करें, उसे अपनाएं और वह इस नए रिश्ते में अपना सौ प्रतिशत दे सके। लेकिन रिलेशनशिप कोच आनंद हांडा बताते हैं कि शादी के तुरंत बाद किया गया कुछ व्यवहार आगे चलकर परेशानी और तनाव का कारण बन सकता है। कई बार लड़की सिर्फ इसलिए कि सब खुश रहें, खुद को भूल जाती है। इसी वजह से शुरुआती दिनों में कुछ छोटी-छोटी गलतियाँ बड़े रूप में सामने आने लगती हैं। इसीलिए जरूरी है कि शुरुआत से ही कुछ बातों को समझकर चलें, ताकि रिश्ते मजबूत बनें और आप जीवन भर मेंटली सेटिस्फाइड होकर अपने रिश्ते को खूबसूरती के साथ निभा सकें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शादी के बाद हर किसी को खुश रखने की कोशिश बंद करें

रिलेशनशिप कोच कहते हैं कि ज्यादातर लड़कियाँ शादी के शुरुआती दिनों में यह सोचकर हर काम खुद करने लगती हैं कि इससे पूरा ससुराल उनसे खुश हो जाएगा। उन्हें लगता है कि कुकिंग, क्लीनिंग, घर के हर सदस्य की पसंद-नापसंद का ध्यान रखना, ये सभी काम वही करेंगी तो सब उनसे खुश रहेंगे। लेकिन प्रैक्टिकली ये पॉसिबल नहीं है कि आप हर व्यक्ति को हर समय खुश रख सकें।

ऐसा करने से आप सिर्फ अपना नुकसान कर रहीं हैं, क्योंकि आपके इस कदम से उनकी अपेक्षाएँ बढ़ने लगती हैं, जो बाद में आपके लिए मुसीबत बन जाएगी। इससे धीरे-धीरे सारे काम आपके ऊपर छोड़ दिए जाते हैं और आप थकान, तनाव और निराशा महसूस करने लगती हैं। इसलिए अपनी सीमाएँ समझें और खुद को ओवरलोड ना करें। शुरुआत से ही सबके बीच जिम्मेदारियाँ बाँटकर चलें।

जो बातें ठीक नहीं लगतीं, उन्हें नजरअंदाज ना करें

आनंद बताते हैं कि शादी के पहले ही दिन से आपको कुछ बातें या व्यवहार अजीब लग सकते हैं। हो सकता है कोई छोटी-छोटी बातों पर कमेंट करे, आपकी भावनाओं को ना समझे या किसी चीज को लेकर दबाव बनाए। इन बातों पर तुरंत रिएक्ट करना जरूरी नहीं है, लेकिन इन्हें इग्नोर करना भी ठीक नहीं है। जो छोटे रेड फ्लैग शुरुआत में दिखते हैं, वही आगे जाकर बड़े बन जाते हैं और रिश्ते को टॉक्सिक बना देते हैं। इसलिए आप शांत रहें, सब ऑब्जर्व करें और समझें कि क्या चीज आपको अंदर ही अंदर परेशान कर रही है। इसे नजरअंदाज करने से स्थिति सुधरेगी नहीं, बल्कि बिगड़ेगी।

शुरुआत से ही अपनी बाउंड्रीज क्लियर रखें

शादी के शुरुआती दिनों में ही सीमाएं तय करना बेहद जरूरी है। आपको कौन-सी बातें स्वीकार हैं और कौन-सी नहीं, इसे विनम्रता से बताना सीखें। इसका मतलब यह नहीं कि आप गुस्सा दिखाएँ या सामने वाले से लड़ें। बल्कि सामान्य तरीके से, शांति से अपनी बात रखना सीखें। अगर आप पहली ही बार में कुछ ऐसा कर देती हैं जो आप करना नहीं चाहतीं, तो आगे चलकर वही चीज आप पर जिम्मेदारी बन जाएगी। इसलिए अपनी सुविधाओं, अपने समय और अपनी भावनाओं का सम्मान करें। यदि कोई बात आपको सही नहीं लगती, तो उसे उसी समय साफ शब्दों में लेकिन विनम्रता के साथ मना कर दें।

ये भी पढ़ें:जानें क्या है नया रिलेशनशिप ट्रेंड लव बॉम्बिंग? पहले प्यार और फिर...
ये भी पढ़ें:एक्स को भुलाना हुआ मुश्किल, अतीत की यादों का 'डिलीट' बटन दबाने के 5 असरदार टिप्स
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।