क्यों टूट जाते हैं आपके न्यू ईयर रिजॉल्यूशन ? डॉ. चांदनी ने दिया जवाब
इस सवाल का जवाब लेने के लिए हमने बात की गेटवे ऑफ हीलिंग की संस्थापक और मनोचिकित्सक, डॉ. चांदनी तुगनाइट से, जिन्होंने बताया कि नए साल पर लिए गए रिजॉल्यूशन कुछ समय बाद व्यक्ति को बेचैन क्यों करने लगते हैं।

हर साल 1 जनवरी को हम एक नई शुरुआत का वादा खुद से करते हैं। मन में जोश होता है, उम्मीद होती है और एक लंबी लिस्ट होती है कि इस साल सब कुछ बदल देंगे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि कुछ ही दिनों या हफ्तों में यही रिजॉल्यूशन थकान, बेचैनी और एंग्जायटी का कारण बनने लगते हैं। सवाल यह नहीं है कि हम रिजॉल्यूशन क्यों बनाते हैं, सवाल यह है कि वे हमें सपोर्ट करने की जगह तनाव क्यों देने लगते हैं। अपने इस सवाल का जवाब लेने के लिए हमने बात की गेटवे ऑफ हीलिंग की संस्थापक और मनोचिकित्सक, डॉ. चांदनी तुगनाइट से, जिन्होंने बताया कि नए साल पर लिए गए रिजॉल्यूशन कुछ समय बाद व्यक्ति को बेचैन क्यों करने लगते हैं।
5 कारण, जो रिजॉल्यूशन को तनाव में बदल देते हैं
जब बदलाव उत्साह नहीं, बोझ बन जाए- अक्सर रिजॉल्यूशन एक तरह का मानसिक बोझ लेकर आते हैं। हम तय कर लेते हैं कि अब कोई ढील नहीं चलेगी। हर दिन बेहतर बनना है, हर आदत सुधारनी है। लेकिन इंसान मशीन नहीं है। जब हम खुद को बिना रुके बदलने की कोशिश करते हैं, तो दिमाग उसे खतरे की तरह लेने लगता है। नतीजा बेचैनी और तनाव होता है।
रिजॉल्यूशन और कंट्रोल करने की सोच- बहुत से रिजॉल्यूशन कंट्रोल से जुड़े होते हैं। वजन कंट्रोल करना, खर्च कंट्रोल करना, भावनाएं कंट्रोल करना। कंट्रोल की यह जिद दिमाग को लगातार चौकन्ना रखती है। दिमाग आराम तभी करता है जब उसे लचीलापन मिले। जब हर दिन खुद पर निगरानी रखनी पड़े, तो मोटिवेशन धीरे-धीरे एंग्जायटी में बदल जाता है।
एक तारीख से सब बदलने का भ्रम- हम यह मान लेते हैं कि साल बदलते ही हमारी आदतें, सोच और भावनाएं भी बदल जाएंगी। लेकिन असल जिंदगी में बदलाव एक तारीख से नहीं, प्रक्रिया से आता है। जब बदलाव तुरंत नहीं दिखता, तो निराशा पैदा होती है। यही निराशा दिमाग में सवाल खड़े करती है कि शायद हम में ही कुछ कमी है।
रिजॉल्यूशन और सेल्फ-क्रिटिसिज्म- कई बार रिजॉल्यूशन उम्मीद से नहीं, खुद से नाराजगी से निकलते हैं। हमें लगता है कि हम पर्याप्त अच्छे नहीं हैं। इसलिए खुद को सुधारना जरूरी है। यह सोच हमें आगे बढ़ाने की जगह भीतर से दबाने लगती है। जब बदलाव सेल्फ-क्रिटिसिज्म से आता है, तो वह लंबे समय तक टिक नहीं पाता।
तुलना का अनदेखा दबाव- नया साल आते ही चारों तरफ लोग अपने लक्ष्य, प्लान और सपने शेयर करने लगते हैं। कोई फिटनेस का रिजॉल्यूशन दिखाता है, कोई करियर का। हम चाहे न चाहें, तुलना शुरू हो जाती है। यह तुलना हमें यह महसूस कराती है कि हम पीछे हैं। यही भावना एंग्जायटी को चुपचाप बढ़ाती रहती है।
क्या है एक्सपर्ट का सुझाव?
इस साल रिजॉल्यूशन लेने से पहले खुद से कुछ सवाल पूछना शुरू करें जैसे इस साल मुझे किस चीज से राहत चाहिए। किस आदत से मुझे सहारा मिलेगा। छोटे कदम, खुले विकल्प और खुद के प्रति नरमी एंग्जायटी को कम करती है। बदलाव तब आसान होता है जब वह डर से नहीं, समझ से आए। नया साल खुद को सुधारने का अल्टीमेट टेस्ट नहीं है। यह खुद से जुड़ने का एक मौका है। जब हम रिजॉल्यूशन को कठोर नियमों की तरह नहीं, बल्कि दिशा की तरह देखते हैं, तब वे हमें डराते नहीं हैं। तब नया साल दबाव नहीं, संभावना लेकर आता है।

लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




