Propose Day पर लिखकर दें ये 5 इजहार-ए-दिल वाले लव लेटर्स, सामने वाला झट से बोल देगा ‘Yes’

Feb 08, 2026 06:34 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Propose Day 2026: अगर आप सामने से बोलकर अपने प्यार का इजहार नहीं कर पा रहे हैं, तो कागज पर दिल का हाल लिखकर दें। लव लेटर का जमाना आज भी लोगों को काफी पसंद है। लव लेटर लिखकर देने से आप इजहार भी कर सकेंगे और ये हमेशा यादगार रहेगा।

Propose Day पर लिखकर दें ये 5 इजहार-ए-दिल वाले लव लेटर्स, सामने वाला झट से बोल देगा ‘Yes’

Propose Day 2026: आजकल भले ही मैसेज और कॉल का जमाना आ गया है लेकिन कागज और कलम की खुशबू से आज भी लोग प्यार करते हैं। अगर आप अपने होने वाले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड या क्रश से प्यार का इजहार बोलकर नहीं कर पा रहे हैं या आपको घबराहट हो रही हैं, तो अपने शब्दों को कागज पर लिखकर भेज दें। पहले लव लेटर्स का जमाना खूब चलता था और आज भी लोग प्यार में रोमांस डालने के लिए लव लेटर का सहारा लेते हैं। आप अपने दिल का पूरा हाल लव लेटर में लिखकर खास इंसान को भेज दें, वह इसे पढ़ते ही खुशी से झूम उठेगी और झट से हां बोल देंगे। चलिए आपको कुछ लव लेटर्स के पैटर्न दिखाते हैं, जिन्हें आप कॉपी कर सकते हैं।

5 रोमांटिक स्टाइल में लव लेटर-

1-

मेरी जान,

मुझे नहीं पता प्यार को शब्दों में कैसे लिखते हैं, लेकिन इतना जरूर जानती हूं कि जब भी मैं तुम्हें सोचती हूं, चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है।

तुम मेरी जिंदगी का वो हिस्सा बन चुके हो, जिसे मैं खोना नहीं चाहती।

अगर तुम चाहो, तो मैं हमेशा के लिए तुम्हारी बनकर रहना चाहती हूं।

तुम्हारी...!

2-

डियर,

आज Propose Day है और मैं अपने दिल की बात छुपाकर नहीं रखना चाहती।

तुमसे बात करके दिन अच्छा लगता है, और तुम्हें देखे बिना कुछ अधूरा सा महसूस होता है।

क्या तुम मेरी जिंदगी का वो “हमेशा” बनोगे, जिसे मैं हर दिन जीना चाहती हूं?

सिर्फ तुम्हारी...!

3-

स्वीटहार्ट,

मैंने जिंदगी में बहुत कुछ देखा है, लेकिन तुमसे मिलने के बाद लगा कि प्यार सच में होता है।

तुम मेरे लिए सिर्फ इंसान नहीं हो, तुम मेरी आदत, मेरी खुशी और मेरी सबसे खूबसूरत उम्मीद बन चुके हो।

अगर कभी तुम थक जाओ, तो मैं तुम्हारी ताकत बनकर साथ रहूंगी।

तुम्हारी...!

4-

मेरी जान,

तुम दूर हो, लेकिन मेरे दिल के सबसे करीब हो।

हर दिन तुम्हारी याद आती है और हर रात तुम्हारे ख्यालों में गुजर जाती है।

मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि दूरी हमारे बीच फासला नहीं, बल्कि प्यार की परीक्षा है…और मैं हर परीक्षा में तुम्हारे साथ हूं। क्या तुम भी मेरे साथी बनोगे?

हमेशा तुम्हारी...!

5-

डियर...

मैंने बहुत कोशिश की खुद को समझाने की कि ये सिर्फ attraction है…

लेकिन सच ये है कि तुम्हारे बिना मेरा दिन शुरू भी नहीं होता और खत्म भी नहीं होता।

तुम्हारी आवाज, तुम्हारी बातें और तुम्हारी मौजूदगी मेरे दिल को सबसे ज्यादा सुकून देती है।

तो बताओ… क्या मैं तुम्हें अपना दिल दे दूं?

तुम्हारी (अगर तुम चाहो)...!

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।