Propose Day 2026: SRK स्टाइल में करें प्यार का इजहार, ये 20 रोमांटिक लाइनें बता देंगी दिल का हाल
Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और इस प्यार के मौसम में आप भी अपने दिल की बात किसी से कहना चाहत हैं, कुछ रोमांटिक लाइनें चुनकर अपने पसंदीदा शख्स को भेज दें।

Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे मनाया जाता है। इस खास दिन पर आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को शायराना या रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते हुए अपने दिल की बात कह सकते हैं। अगर आप किसी को मन ही मन में प्यार करते हैं, तो अब सही समय आ गया है उसे अपने दिल की बात खुलकर कहने का। आपको प्रपोज करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं, तो SRK के स्टाइल में कुछ रोमांटिक लाइनें बोलकर अपने इश्क का इजहार करें। यहां कुछ रोमांटिक लाइनों में से एक चुनकर आप प्रपोज कर सकते हैं।
यहां पढ़ें रोमांटिक लाइनें-
1- क्या तुम मेरी जिंदगी की वो “हाँ” बनोगी, जिसका मैं सालों से इंतजार कर रहा हूं?
2- मैं तुमसे प्यार करता हूं… और अब ये बात दिल में नहीं रख सकता।
3- तुम मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी हो… क्या तुम मेरी बनोगी?
4- अगर तुम साथ हो, तो मुझे पूरी दुनिया जीतने की जरूरत नहीं।
5- आज मैं तुम्हें propose नहीं… अपना दिल देने आया हूं।
6- तुमसे मिलकर लगा, प्यार कोई सपना नहीं… हकीकत है।
7- क्या तुम मेरे साथ हर सुबह, हर शाम, हर उम्र बिताओगी?
8- तुम मेरी धड़कन हो… क्या तुम मेरे दिल में हमेशा रहोगी?
9- मेरी हर दुआ में सिर्फ तुम हो… क्या तुम मेरी दुआ पूरी करोगी?
10- मैं तुम्हारे बिना अधूरा हूं… क्या तुम मुझे पूरा करोगी?
11- तुम मेरी पसंद नहीं… मेरी जरूरत बन चुकी हो।
12- क्या तुम मेरे साथ जिंदगी भर का रिश्ता जोड़ोगी?
13- अगर प्यार करना गुनाह है, तो मैं ये गुनाह सिर्फ तुम्हारे लिए करूंगा।
14- मैं तुम्हें हर दिन वैसे ही चाहूंगा जैसे आज चाहता हूं।
15- तुम मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फैसला हो… क्या तुम मेरी हो जाओगी?
16- मेरे पास कहने को बहुत कुछ है… लेकिन सबसे जरूरी बात यही है- मैं तुमसे प्यार करता हूं।
17- तुम “हां” कह दो, तो मेरी जिंदगी की हर फिल्म superhit हो जाएगी।
18- मैं तुम्हें खोने से डरता हूं… इसलिए आज तुम्हें अपना बनाना चाहता हूं।
19- क्या तुम मेरी जिंदगी में हमेशा के लिए “हम” बनोगी?
20- आज Propose Day पर मैं बस इतना पूछना चाहता हूं—क्या तुम मेरी बनोगी?
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



