Promise Day 2026: हर पति को पत्नी से करने चाहिए ये 10 वादे, प्यार और भरोसा होगा मजबूत
प्रॉमिस डे को आप दोस्त, प्यार, क्रश, गर्लफ्रेंड, पत्नी, पति से आप कुछ वादे कर सेलिब्रेट कर सकते हैं। हर पति को पत्नी से कुछ वादे जरूर करने चाहिए। चलिए बताते हैं कौन से वादे आप पत्नी से कर सकते हैं।

प्रॉमिस डे 11 फरवरी को मनाया जा रहा है, वैलेंटाइन वीक का ये पांचवां दिन है। प्रॉमिस डे पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड एक दूसरे से रिश्ते को मजबूत बनाने और उम्रभर साथ निभाने का वादा करते हैं। लेकिन सिर्फ गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ही नहीं बल्कि पति-पत्नी को भी एक दूसरे से कुछ वादे करने चाहिए, जिससे रिश्ता मजबूत हो और प्यारा भी। हर पति को अपनी पत्नी से 10 ऐसे वादे हैं, जो रिश्ते की शुरुआत में ही कर लेने चाहिए लेकिन अगर आपने ये नहीं किए हैं, तो आज के खास दिन पर करें। इन वादों को आप एक लेटर में लिखकर भी पत्नी को दे सकते हैं, वह इसे पढ़कर खुश हो जाएंगी और याद के तौर पर संभालकर रखेंगी। चलिए बताते हैं ऐसे कौन से वादे हैं, तो पति को करने चाहिए।
ये हैं 10 वादे-
1- सम्मान का वादा
मैं वादा करता हूं कि हर हाल में तुम्हारी इज्जत करूंगा, चाहे घर हो या बाहर, तुम्हारी बात और भावनाओं को कभी हल्का नहीं समझूंगा। मैं कभी किसी के सामने तुम्हारा अपमान नहीं करूंगा।
2- अकेलेपन न हो
मैं हर परेशानी और फैसलों में तुम्हारा साथ निभाऊंगा और सपोर्ट करूंगा। तुम्हें कभी भी अकेलापन महसूस नहीं होगा।
3- फीलिंग्स को समझूंगा
मैं प्रॉमिस करता हूं कि सिर्फ तुम्हें सुनूंगा नहीं, बल्कि तुम्हारी बातों को समझूंगा और तुम्हारी फीलिंग्स की कद्र करूंगा। जिससे कभी भी तुम्हें ठेस न पहुंचे।
4- वक्त दूंगा
मैं तुम्हारे और अपने रिश्ते के लिए वक्त निकालने का वादा करता हूं। काम कितना भी हो, मैं तुम्हारे लिए समय जरूर निकालूंगा, क्योंकि रिश्ते वक्त मांगते हैं।
5- फैसले में शामिल करूंगा
मैं अपनी जिंदगी से छोटे-बड़े हर फैसले में तुम्हें शामिल करूंगा। बिना तुम्हारी राय और सहमति के मैं कोई फैसला नहीं लूंगा।
6- सपोर्टर बनूंगा
तुम्हारे सपने, तुम्हारी इच्छाएं और तुम्हारे लक्ष्य मेरे लिए भी उतने ही जरूरी होंगे। मैं तुम्हारी हर चीज में सपोर्ट करूंगा।
7- गुस्सा नहीं करूंगा
मैं कभी कभी तुम पर गुस्से में अपशब्द नहीं कहूंगा, जिससे तुम्हें ठेस पहुंचे। गुस्सा कंट्रोल करने की कोशिश करूंगा।
8- खुशियों का ख्याल
मैं तुम्हारी पसंद-नापसंद और हर छोटी-बड़ी खुशी का ख्याल रखूंगा। तुम्हारी हर इच्छा का सम्मान करूंगा।
9- रिश्ते में ईमानदारी
मैं अपनी तरफ से हम दोनों के रिश्ते और प्यार को मजबूत करने की कोशिश करूंगा और ईमानदारी से इसे निभाऊंगा।
10- ताउम्र प्यार
वक्त बदलेगा, उम्र बढ़ेगी, लेकिन मैं वादा करता हूं कि मेरा प्यार हमेशा वैसा ही सच्चा रहेगा और मैं तुम्हें पूरी जिंदगी प्यार करना रहूंगा।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



