अब AI को बताते हैं दिल का हाल! रिलेशनशिप को लेकर लोग ChatGPT से पूछ रहे ये 5 सवाल
प्यार-रिश्ते को लेकर कई बार कपल्स कन्फ्यूज हो जाते हैं लेकिन अब लोग इस बारे में दोस्तों से बात करने के बजाय AI से सवाल करते हैं। चलिए बताते हैं लोग एआई से रिश्ते से जुड़े कैसे सवाल कर रहे हैं?

रिश्ते को लेकर कन्फ्यूजन होना आम बात है और हर दूसरा व्यक्ति इस परिस्थिती से गुजरता है। कई लोग होते हैं, जो रिलेशनशिप और प्यार को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं लेकिन अपने दोस्तों या फैमिली में बात करके चीजों को सॉल्व कर लेते हैं। लेकिन आजकल एआई ने दोस्तों की जगह ले रखी है। अब लोगों के मन में कोई सवाल या कन्फ्यूजन होता है तो फौरन चैटजीपीटी से उसका समाधान पूछ लिया जाता है। जब हमने सर्च किया कि लोग ChatGPT और Gemini से रिलेशनशिप-प्यार से जुड़े कौन से सवाल कर रहे हैं, तो ऐसे 5 सवाल सामने आए, जो सबसे ज्यादा पूछे गए। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर लोग किन चीजों पर कन्फ्यूज हैं?
यहां पढ़ें 5 सवाल-
1. क्या मेरा पार्टनर सच में मुझसे प्यार करता है?
ChatGPT और Gemini पर लोग इस तरह के सवाल डालकर अपने पार्टनर के बारे में जानना चाहते हैं, जबकि ये बात वह सीधे पार्टनर से भी पूछ सकते हैं। अब इस पर एआई उनके नेचर, बिहेवियर के बारे में पूछता है और फिर अपनी राय बताता है। लेकिन वो राय एकदम सटीक हो, ऐसा भी जरूरी नहीं है।
2. उसने मेरे मैसेज का ऐसा जवाब क्यों दिया?
रिश्ते में अनबन होना आम बात है लेकिन कई बार कपल इसे कुछ और समझ लेते हैं और इसके लिए वह एआई से सवाल करते हैं। उसने मेरे मैसेज का ऐसा जवाब क्यों दिया पर लोग मैसेज के रिप्लाई भेजते हैं। AI को बताकर पूछते हैं कि सामने वाला नाराज है, व्यस्त है या उसके जवाब का कोई दूसरा मतलब हो सकता है।
3. क्या मेरा रिश्ता टॉक्सिक हो रहा है?
एआई से लोग यह सवाल भी करते हैं कि क्या मेरा रिश्ता टॉक्सिक हो रहा है। रिश्ते में बार-बार होने वाली लड़ाई, जरूरत से ज्यादा रोक-टोक, शक या पार्टनर के फिजूल के सवाल अक्सर लोगों के मन में ऐसी कन्फ्यूजन पैदा कर देते हैं। इन सबको लेकर लोग AI से पूछते हैं कि उनका रिश्ता सामान्य उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है या कहीं इसमें अनहेल्दी बिहेवियर तो नहीं है।
4. ब्रेकअप के बाद Ex को क्या मैसेज करूं?
रिलेशनशिप-प्यार के अलावा लोग यह भी सवाल करते हैं कि ब्रेकअप के बाद Ex को क्या मैसेज करना चाहिए। इस पर एआई अपनी राय रखता है और वह ये भी पूछता है कि किस टर्म पर रिश्ता खत्म हुआ था। उस हिसाब से एआई अलग टोन में मैसेज तैयार करता है।
5. क्या मेरा पार्टनर मुझे धोखा दे रहा है?
कई लोगों के मन में पार्टनर की लॉयल्टी को लेकर भी सवाल रहता है और वह लोग चैटजीपीटी-जेमिनाई से पूछते हैं कि कही पार्टनर धोखा तो नहीं दे रहा। इस पर चैटजीपीटी पूरे बिहेवियर के बारे में जानकर अपनी राय देता है। अक्सर लोग इसे सही मान लेते हैं और फिर रिश्ते में उस हिसाब से आगे बढ़ते हैं।
AI सलाह दे सकता है, रिश्ते का फैसला नहीं
अगर आप भी रिलेशनशिप को लेकर ऐसे कोई सवाल AI से करते हैं, तो बता दें कि AI सलाह दे सकता है आपके रिश्ते का फैसला नहीं कर सकता। उसकी सलाह पर पूरी तरह से निर्भर होकर अपने रिश्ते को बनाना या बिगाड़ना कई बार गलत साबित हो सकता है। AI के बजाय आप पार्टनर से ये सवाल करें और रिश्ते को समय दें।

