नया साल मुबारक हो, रजाई में पड़े-पड़े...15+ बचपन वाली शायरियां भेजकर दोस्त को कहें 'हैप्पी न्यू ईयर'!
Happy New Year Wishes In Hindi: आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ शायरियां ले कर आए हैं, जो बचपन वाले न्यू ईयर की यादें ताजा कर देंगी। आप इन्हें अपने दोस्तों को भेजकर भी मजेदार अंदाज में नए साल की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

नए साल पर विशेज का दौर थमने का नाम नहीं लेता। फोन पर ढेरों मैसेज भेजने और रिसीव करने का सिलसिला चलता रहता है। लेकिन एक दौर वो भी हुआ करता था, जब एक दूसरे को ग्रीटिंग कार्ड दिए जाते थे। एक दिन पहले ही ग्रीटिंग कार्ड खरीदकर उनमें ढेर सारी विशेज लिखी जाती थीं, जो बड़ी फनी किस्म की हुआ करती थीं। चम्मच में चम्मच, चम्मच में जीरा...नया साल मुबारक हो, रजाई में पड़े-पड़े; जैसी शायरियां बचपन में बड़ी दिलचस्प लगती थीं। आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ शायरियां ले कर आए हैं, जो बचपन वाले न्यू ईयर की यादें ताजा कर देंगी। आप इन्हें अपने दोस्तों को भेजकर भी मजेदार अंदाज में नए साल की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
1) चम्मच में चम्मच
चम्मच में जीरा
मेरा दोस्त है, लाखों में हीरा
हैप्पी न्यू ईयर 2026!
2) 31 दिसंबर की रात देखा तो, तूफान आ रहा था
सुबह उठकर देखा तो, नया साल आ रहा था
हैप्पी न्यू ईयर 2026!
3) लाल मिर्च, हरी मिर्च…मिर्च बड़ी तेज़,
चेहरा है भोला-भाला, मेरी सहेली का गुस्सा है बड़ा तेज
हैप्पी न्यू ईयर 2026!
4) कनस्तर में कनस्तर,
कनस्तर में आटा,
साल 2025 को,
बाय बाय टाटा!
हैप्पी न्यू ईयर 2026!
5) गुल को गुलशन मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक…
पौधों को कलियां मुबारक,
मेरे दोस्त तुम्हें नया साल मुबारक!
हैप्पी न्यू ईयर 2026
6) भेज रहा हूं ग्रीटिंग
इसे जरा संभालकर रखना
याद आए हमारी तो इसे निकालकर पड़ना,
हैप्पी न्यू ईयर मेरे दोस्त!
7) फूलों को रंग मुबारक
चिड़ियों को गीत मुबारक
हर पल तुम्हारे जीवन में मिठास भरा
तुम्हें नया साल मुबारक!
हैप्पी न्यू ईयर दोस्त!
8) नया साल आया बनकर उजाला
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला
हमेशा आप पर मेहरबान रहे ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये दोस्त प्यारा
हैप्पी न्यू ईयर 2026!
9) फूलों से चुरा कर खुशबूं तमाम भेज रहा हूँ
प्यार के गुलशन का गुलफाम भेज रहा हूँ
तुम इसे पढके इक बार मुस्करा देना
दिल की गहराइयों से सलाम भेज रहा हूँ
हैप्पी न्यू ईयर!
10) पुराना साल गया भाड़ में
नया साल आया स्वाद में
ठंड इतनी की बाहर जाना मुश्किल है
इसलिए रजाई में पड़े-पड़े
नया साल मुबारक हो सबको दिल से
हैप्पी न्यू ईयर 2026!
11) दोस्त ऐसा हो तो नया साल हर पल त्योहार लगे
तेरी बातों में ही मेरी दुनिया का प्यार लगे
हैप्पी न्यू ईयर 2026!
12) डिब्बे में डिब्बा, डिब्बे में केक,
मेरी सहेली (नाम) लाखों में एक
हैप्पी न्यू ईयर 2026!
13) एक तो आप शर्माते बहुत हो
दिल को बहलाते बहुत हो
सोचा था आपको न्यू ईयर पार्टी में बुलाएं
पर सुना है कि आप खाते बहुत हो
नए साल की शुभकामनाएं!
14) आलू खाओ बड़े-बड़े
टमाटर खाओ सड़े-सड़े
नया साल मुबारक हो
रजाई में पड़े-पड़े
Happy New Year 2026!
15) वन ग्लास वॉटर टू ग्लास बीयर,
ओ माई डियर हैप्पी न्यू ईयर।
16) खुदा करे नया साल आपको रास आए
जिसे चाहतो हो, वो आपके पास आ जाए
इस साल आप कुंवारे न रहें
आप का रिश्ता लेकर आपकी सास आ जाए
हैपी न्यू ईयर 2026!
17) चले जा ग्रीटिंग चमकते-चमकते
दोस्त को कहना नमस्ते-नमस्ते
हैपी न्यू ईयर 2026!
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


