Shayari in Hindi: कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता...निदा फाजली की 20 शायरियां, दिल को देंगी सुकून

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिल को सुकून और मन को शांति देना चाहते हैं, तो निदा फाजली के कुछ चुनिंदा शायरियां पढ़ें। इन्हें आप अपने दोस्तों, प्रेमिका या पत्नी के संग शेयर कर सकते हैं।

Shayari in hindi
शायरी इन हिंदी

दिल को सुकून देना चाहते हैं और कुछ ऐसे शब्द पढ़ना चाहते हैं, जिन्हें पढ़कर मन शांत हो जाए। ऐसे में आप मशहूर शायर निदा फाजली की खूबसूरत शायरियां पढ़ सकते हैं। इन शायरियों को आप अपने दोस्तों, प्रेमिका या पत्नी के साथ शेयर भी कर सकते हैं। ये शायरियां कुछ प्यार की है, तो कुछ बेवफाई और जुदाई की। आपके दिल को जो अच्छी लगे, उन्हें शेयर करें।

1. हर तरफ हर जगह बेशुमार आदमी

फिर भी तन्हाइयों का शिकार आदमी।

2. कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता

कहीं जमीन तो कहीं आसमान नहीं मिलता

जिसे भी देखिए वो अपने आप में गुम है

ज़ुबान मिली है मगर हमज़बान नहीं मिलता।

3. दुनिया जिसे कहते हैं जादू का खिलौना है

मिल जाए तो मिट्टी है खो जाए तो सोना है।

4. सफर में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो

सभी हैं भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो।

5. जो मुझको बदनाम करे वो तू ही तो है

जो सरेआम मुझे रुसवा करे वो तू ही तो है

किताबों में खुदा का ज़िक्र पढ़ता हूं

जो दिल में रहता है वो बंदा तू ही तो है।

6. पत्थर की हवेली है दरवाजे हैं सोने के

अंदर जो हैं वो बाहर को तरसते रहते हैं।

7. वो अजनबी थे मगर पहचाने हुए से लगे

कुछ लोग मिलते हैं तो अपने हुए से लगे।

8. ज़िंदगी तुझ को भी गुज़रना है इन रास्तों से

बस यही सोच के हर दर्द सहा मैंने।

9. कल भी अच्छा था आज भी बुरा नहीं

जिंदगी में कोई वक़्त बेकार नहीं।

10. हर सुबह एक नई उम्मीद लेकर आती है

और हर शाम कुछ सिखाकर जाती है

ज़िंदगी का यही सिलसिला चलता रहे

बस खुदा से यही दुआ मांगते हैं।

11. जीने के लिए बस इतना काफी है

सांस चलती रहे और उम्मीद बाकी है।

12. कुछ लोग मिले जो साथ निभाते गए

कुछ राहों में छूटे कुछ याद आते गए।

13. वक्त सब कुछ बदल देता है

जो आज है वो कल नहीं रहेगा

इसलिए जी लो हर पल को

कौन जाने कल हो या न हो।

14. ज़िंदगी एक किताब है जिसके पन्ने पलटते जाओ

कुछ खुशी के मिलेंगे कुछ ग़म के निशान मिलेंगे।

15. जिंदगी छोटी है मगर खूबसूरत है

हर लम्हे में कुछ न कुछ जरूरत है

बस जी लो इसे पूरी तरह से

यही जिंदगी की असल शर्त है।

16. जिंदगी में हार जीत लगी रहती है

कभी खुशी तो कभी तन्हाई मिलती है.

17. तुम मिले तो लगा कि जिंदगी पूरी हुई

बिना तुम्हारे हर खुशी अधूरी थी।

18. प्यार में कुछ खोना पड़ता है

कुछ पाने के लिए बहुत कुछ सहना पड़ता है

19. तुम्हारे बिना ये दिल बेचैन रहता है

हर पल तुम्हारा इंतजार करता है

कब आओगे और कब मिलोगे

बस यही सोचकर रात गुजरता है।

20. प्यार करना आसान है निभाना मुश्किल

जो निभाए वही सच्चा आशिक है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपदिल की गहराइयों को छू जाएंगी निदा फाजली के ये 20 शायरियां, हर लफ्ज़ है खास