लड़का कितना भी कमाता हो! अगर उसमें ये 1 आदत है तो भूलकर भी ना करें बेटी की शादी, बर्बाद हो जाएगी लाइफ
बेटी के लिए रिश्ता ढूंढते समय सिर्फ लड़के की सैलरी पर ही गौर न करें, बल्कि उसका व्यवहार भी देखें। अगर आपको इसमें ये 1 आदत नजर आती है, तो भूलकर भी अपनी बेटी की शादी ऐसे लड़के के साथ ना करें, उसकी आगे की लाइफ खराब हो सकती है।

शादी केवल दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का जुड़ाव होता है। ऐसे में सही जीवनसाथी चुनना बहुत जरूरी होता है, खासकर जब बात बेटी के भविष्य की हो। कई बार लोग केवल लड़के की कमाई या नौकरी को देखकर रिश्ता पक्का कर देते हैं, लेकिन असल जिंदगी में स्वभाव और व्यवहार ज्यादा अहम भूमिका निभाते हैं। अगर किसी व्यक्ति में गुस्सा जल्दी आ जाता है या वह छोटी-छोटी बातों पर अपना आपा खो देता है, तो यह आगे चलकर रिश्ते में तनाव पैदा कर सकता है। इसलिए शादी से पहले सिर्फ आर्थिक स्थिति नहीं, बल्कि उसके स्वभाव, सोच और व्यवहार को समझना जरूरी है ताकि बेटी को सुरक्षित और शांत जीवन मिल सके।
लड़के में ये 1 आदत हो तो कभी ना करें बेटी की शादी
पैसा जीवन को आराम दे सकता है, लेकिन रिश्तों को संभालने के लिए समझदारी और धैर्य की जरूरत होती है। अगर कोई व्यक्ति अच्छी कमाई करता है, लेकिन उसका स्वभाव कठोर या गुस्सैल है तो घर का माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो सकता है। बात-बात पर बेकाबू गुस्सा होना और सामने वाले को अपने इशारों पर नचाने की जिद (कंट्रोलिंग नेचर) एक ऐसी ही आदत है, जो भविष्य में रिश्ते को पूरी तरह बर्बाद कर सकती है। अगर किसी लड़के का नेचर इस तरह का है, तो अपनी बेटी को उसे सौंपने की भूल कभी नहीं करनी चाहिए।
आखिर क्यों खतरनाक है ये आदत?
अगर लड़का स्वभाव से काफी गुस्सैल है या अपना आपा खो देता है तो बहुत चांस है कि वो अपने पार्टनर को नीचा दिखाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ेगा। अगर कभी भी ऐसी स्थिति बनती हैं, जहाँ चीजें उसके अनुकूल ना हों तो वो किसी भी लेवल तक जा सकता है। ऐसे लोग अपने पार्टनर को मेंटली तोड़ देते हैं। इनका कंट्रोलिंग नेचर ऐसा होता है, जहां ये अपने पार्टनर को अपनी मर्जी से सांस भी नहीं लेने देना चाहते। उनकी पार्टनर क्या पहनेगी, कहां जाएगी; इन्हें सब अपने हिसाब से चाहिए होता है। सबसे खतरनाक बात ये है कि जो इंसान खुद पर काबू नहीं कर पा रहा है, वो भविष्य में हिंसक भी हो सकता है।
शादी से पहले कैसे पहचानें लड़के का व्यवहार?
शुरुआती मुलाकातों में किसी के असल व्यवहार का पता करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन अगर कुछ छोटी-छोटी बातों पर गौर किया जाए तो आप काफी हद तक अंदाजा लगा सकते हैं। यहां आप ये 3 बातें नोटिस कर सकते हैं :
दूसरे के साथ उसका व्यवहार: किसी के असली नेचर का पता लगाना हो, तो उसका अपने आसपास वालों के साथ व्यवहार नोटिस करें। उदाहरण के लिए अगर आप लड़के से मिलने किसी रेस्टोरेंट में जाते हैं, तो देखें वो वहां के स्टाफ, वेटर, ड्राइवर या रोड पर मिलने वाले किसी भी इंसान से कैसे बात करता है। अगर इसके लहजे में बदतमीजी है तो समझ जाइए यही उसका असली व्यवहार है।
लड़की के साथ बहुत रोक-टोक करना: अगर शादी के पहले यानी कोर्टशिप पीरियड के दौरान ही लड़का आपकी बेटी से बहुत ज्यादा कंट्रोलिंग बिहेव कर रहा है, तो एक बड़ा रेड फ्लैग हो सकता है। उसके कपड़े, दोस्त, फोन, पासवर्ड वगैरह को ले कर अगर वो गुस्सा या कंट्रोल दिखा रहा है; तो इस बिहेवियर को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
अपनी गलती स्वीकार नहीं करना: जो लड़का कभी अपनी गलती मानने को ही तैयार ना हो और उल्टा दूसरों पर दोष डालता हो, तो ये भी कहीं ना कहीं इसके कंट्रोलिंग नेचर की तरफ इशारा है। ऐसे लोग हर चीज में दूसरों को ही जिम्मेदार ठहराते हैं।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


