पति की ऑफिस पार्टी में पत्नी कभी न करें ये 5 गलतियां, घर लौटते ही दोनों के बीच में हो जाएगा कलेश

पति की ऑफिस पार्टी में पत्नी कभी न करें ये 5 गलतियां, घर लौटते ही दोनों के बीच में हो जाएगा कलेश

संक्षेप:

पति के साथ उनकी ऑफिस पार्टी में जा रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। कुछ गलतियां या बिहेवियर आपकी इमेज खराब कर सकता है और पति से आपका झगड़ा भी हो सकता है। चलिए बताते हैं ये गलतियां क्या हैं।

Dec 11, 2025 02:40 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कई लोग अपने ऑफिस के कल्चर, लोगों और डेकोरम को काफी सीरियस लेकर रखते हैं। ऐसे में उन लोगों को किसी की भी रोक-टोक या कोई गलती पसंद नहीं आती। कई दफ्तरों में क्रिसमस-न्यू ईयर पार्टियां रखी जाती हैं, जिसमें पति के साथ पत्नी को भी इंवाइट किया जाता है। ऐसे में पति पहले ही वाइफ को वहां के तौर-तरीके समझाने में जुट जाते हैं। अगर आप भी पति की ऑफिस पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं, तो कुछ ऐसी चीजें जो ध्यान में जरूर रखें। आपकी कुछ गलतियों को पति बिल्कुल भी पसंद नहीं करेंगे और आप दोनों के बीच में ही बड़ा झगड़ा हो सकता है। चलिए बताते हैं ये गलतियां क्या हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कलीग्स से बातचीत

कुछ महिलाएं अपने पार्टनर को लेकर एक्स्ट्रा पजेसिव होती हैं, ऐसे में उनका किसी भी फीमेल कलीग्स के संग बात करना या हंसना-बोलना उन्हें रास नहीं आता है। लेकिन आपको ये समझना होगा कि जब आपके हस्बैंड ऑफिस में काम कर रहे हैं, तो उनकी सभी से बात होती होगी। आपको उन पर शक और रोक-टोक नहीं करनी है।

सेल्फ बिजी

ऑफिस पार्टी में गई है, तो वहां खुद में ही व्यस्त न रहें। एन्जॉय करें और लोगों से मिलें-बात करें। ऐसा करने से आपके हस्बैंड को अच्छा लगेगा और उनके कलीग्स को भी आप से मिलकर खुशी होगी। वह आपको समझ पाएंगे और आप उन्हें।

हस्बैंड से गुस्सा

किसी भी बात पर पति से बहस, गुस्सा या फिर मुंह फुलाकर न बैठें। जो भी बात हो आप बाद में घर जाकर सॉल्व करें। आप गुस्सा रहेंगी, तो पति का मूड ऑफ रहेगा। ऐसे में न आप एन्जॉय कर पाएंगी और न वो। ऑफिस के अन्य लोग भी ये बातें नोटिस कर लेते हैं।

हैवी मेकअप-अजीब ड्रेस

ऑफिस पार्टी के हिसाब से सही और स्मार्ट ड्रेसिंग स्टाइल रखें। कई बार ऐसी पार्टी में हैवी मेकअप या अजीब ड्रेसिंग स्टाइल शर्मिंदगी महसूस करा देती है। ऐसे में आप भी असहज रहेंगी और आपके पति को भी अच्छा नहीं लगेगा।

गॉसिप से बचें

पति के ऑफिस के लोगों से किसी भी तरह की गॉसिप करने से बचें। फिर चाहे वो मेल हो या फीमेल। आपको नहीं पता होगा कि कौन किस स्वभाव का है। ऐसे में वह आपकी बात गलत तरह से पेश या फिर किसी से कह सकता है। इस बात का असर आपके पति के काम पर भी पड़ सकता है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।