
Makar Sankranti 2026 Wishes : सफलता की पतंग...मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देने के लिए नहीं मिलेंगे इससे अच्छे मैसेज, पढ़
प्रेम, मिठास, आपसी भाईचारे का संदेश देने वाले मकर संक्रांति 2026 के इस पर्व पर अगर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को बधाई देना चाहते हैं या सोशल मीडिया, व्हॉट्सएप पर मकर संक्रांति का स्टेटस लगाने की सोच रहे हैं तो मकर संक्रांति के चुनिंदा खूबसूरत मैसेज आपके काम आ सकते हैं।
Happy Makar Sankranti 2026 Wishes : आज 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार को देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार इस बार संक्रांति के साथ-साथ एकादशी तिथि का भी संयोग बना हुआ है। लोग इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद गुड़, तिल, अन्न, वस्त्र आदि का दान जरूरतमंदों को करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस पावन पर्व पर तिल, गुड़, चावल दान करने के साथ ही खिचड़ी के सेवन का भी विशेष महत्व माना गया है। प्रेम, मिठास, आपसी भाईचारे का संदेश देने वाले मकर संक्रांति के इस पर्व पर अगर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को बधाई देना चाहते हैं या सोशल मीडिया, व्हॉट्सएप पर मकर संक्रांति का स्टेटस लगाने की सोच रहे हैं तो मकर संक्रांति के चुनिंदा खूबसूरत मैसेज आपके काम आ सकते हैं।
मकर संक्रांति के चुनिंदा खूबसूरत मैसेज और कोट्स
1- बासमती चावल हो और उड़द की दाल,
घी की महकती खुशबू हो और आम का अचार
दही बड़े की सुगंध के साथ हो अपनों का प्यार,
मुबारक हो आप सभी को खिचड़ी का ये त्योहार।
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं.
2- तिल हम हैं और गुड़ आप,
मिठाई हम हैं और मिठास आप,
साल के पहले त्योहार से हो रही है शुरुआत,
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति की सौगात
3- पतंगों की तरह उड़ान भरो आसमान में,
सफलता मिले हर कदम हर जहान में.
तिल-गुड़ की मिठास से जीवन मीठा बने,
मकर संक्रांति पर हर रिश्ता और मजबूत बने.
मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
4- पतंगों का शहर,
गुड़ की मिठास,
आपके जीवन में हो खुशियों का वास
हैप्पी मकर संक्रांति 2026
5- सूरज की रोशनी जैसी चमके आपका सारा जहां,
आपके जीवन में खुशियां बरसे हर दिन हर जगह.
संक्रांति का पर्व नई उमंग जगाए और आपका जीवन सुख-समृद्धि से भर जाए.
हैप्पी मकर संक्रांति!
6- कटे न पतंग आपकी, न ढीली हो डोर,
खुशियां आएं आपके घर, चारों ओर,
सफलता चूमे कदम आपके हर हाल में,
मकर संक्रांति लाए खुशहाली इस नए साल में
हैप्पी मकर संक्रांति 2026
7- ऊंची उड़ान हो और लंबी डोर हो,
चारों तरफ बस खुशियों का शोर हो,
आपकी सफलता की पतंग इतनी ऊंची उड़े,
कि उस तक पहुंचने का किसी में न जोर हो
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




