
‘उत्तरायण का सूर्य आपके स्वप्नों..’ मकर संक्राति के मौके पर अपनों दें इन विशेज के साथ शुभकामनाएं
Makar Sankranti Wishes In Hindi: मकर संक्राति के मौके पर अपने दोस्तों, शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और जानने वालों को भेजनी है शुभकामनाएं तो इन प्यारभरी सुंदर लाइनों में से चुनकर भेज दें व्हाट्सएप मैसेज या लगा दें सोशल मीडिया पर स्टेटस।
Happy Makar Sankranti Wishes in Hindi: मकर संक्राति का त्योहार भगवान सूर्य के उत्तर दिशा के गोचर के साथ होता है। जिसे हर साल जनवरी महीने में मनाया जाता है। इस दिन लोग तिल गुड़ के भोग के साथ ढेर सारी पतंग भी उड़ाते हैं। वहीं एक दूसरे को खास दिन की बधाईयां भी देते हैं। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों को मकर संक्राति की शुभकामनाएं देनी है तो यहां से चुनें शानदार लाइनों वाली विशेज।
- उड़ी वो पतंग और खिल गया दिल
गुड़ की मिठास में देखो मिल गया तिल
चलो आज उमंग-उल्लास में खो जाएं हम लोग
सजाएं थाली और लगाएं अपने भगवान को भोग
हैप्पी मकर संक्रांति
- उत्तरायण का सूर्य आपके स्वप्नों को नयी ऊष्मा प्रदान करे,
आपके यश एवं कीर्ति में उत्तरोत्तर वृद्धि हो,
आप परिजनों सहित स्वस्थ रहें,
दीर्घायु हों, यही कामना है।
- मंदिर की घंटी, आरती की थाली, नदी के किनारे सूरज की लाली
ज़िन्दगी में आये खुशियों की बहार मुबारक हो
आपको मकर संक्रांति का यह त्योहार
Happy Makar Sankranti
- सूर्य उत्तर की ओर सफर शुरू होता है
उन्होंने कहा कि इस साल भर के सभी खुशी बनाता है
आप और आपके परिवार को मेरी तरफ से है
Happy Makar Sankranti
- काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी
टूटे ना कभी डोर आपके विश्वास की
छू लो आप जिंदगी के सारे कामयाबी
जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं
- तन में मस्ती
मन में उमंग
देकर सबको अपनापन
गुड़ में जैसे मिठापन
होकर साथ हम उड़ाए पतंग
भर दे आकाश में अपने रंग
मकर सक्रांन्ति की हार्दिक शुभकामनाएं
- ऊंची पतंग से मेरी ऊंची उड़ान होंगी
इस जहां में मेरे लिए मंजिले तमाम होंगी
जब भी आसमान की और देखोगे तुम दोस्तों
तुम्हारे ही हाथों मेरी डोर के साथ जान होंगी
तिल्ली भी पीली और गुड़ में मिठास होंगी
मकर संक्रांति पर्व पर मेरी तरफ से बधाइयां बार बार होंगी।
हैप्पी मकर संक्राति

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




