Mahashivratri Status: महाशिवरात्रि पर स्टेटस में शिव की फोटो के साथ लिखें ये भक्ति में डूबी लाइनें
Mahashivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन मौके पर स्टेटस में केवल भगवान शिव की फोटो ना लगाएं बल्कि फोटो के साथ लिख दें भोले नाथ की भक्ति में डूबी ये सुंदर लाइनें। जिन्हें पढ़कर ही मन हो जाएगा प्रसन्न।

15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती के साथ शिव जी का विवाह हुआ था। ऐसे में लोग भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना के साथ ही व्रत करते हैं। वहीं ऐसे शुभ दिन की शुभकामनाएं भी दी जाती हैं और लोग सोशल मीडिया पर आजकल स्टेटस भी खूब लगाते हैं। लेकिन केवल भगवान शिव की फोटो को स्टेटस में लगाने की बजाय उस पर लिखें ये सुंदर मैसेज, भोले नाथ की भक्ति में डूब जाएगा तन-मन
Mahashivratri Whatsapp Status, Photo Promt, Lines In Hindi
- सजा है शक्ति का दरबार, आई है भोले बाबा की बारात,
शिव के चरणों में चढ़ रही है भांग, खुशियों में झूम रहा संसार।
Happy Mahashivratri
- शिव और पार्वती का प्यार अमर हुआ
पार्वती का शिव के लिए जन्म हुआ
एक दूसरे के बिना इनका जीवन अधूरा
इन दोनों के मिलने से ही संसार ये पूरा
Happy Mahashivratri
- कई जन्मों के बाद शिव ने पार्वती से शादी रचाई
विश्व की सबसे सुंदर जोड़ी बनाई
महाशिवरात्रि की आपको बधाई
Happy Mahashivratri
- सदियों की प्रतीक्षा के बाद
आया पल शिव और पार्वती के मिलन का
ना तुम राम ना तुम कान्हा बनना
मैं पार्वती तुम सिर्फ मेरे शिव बनना
Happy Mahashivratri
- शिव सत्य है, शिव अनंत है शिव अनादि है,
शिव भगवंत है, शिव ओंकार है
शिव ब्रह्म हैं शिव शक्ति है, शिव भक्ति है
Happy Mahashivratri
- तेरी चौखट पर सिर रख दिया है, भार मेरा उठाना पड़ेगा,
मैं भला हूं, बुरा हूं मेरे भोले भंडारी, मुझको अपना बनाना पड़ेगा
Happy Mahashivratri
- शिव से है शक्ति, शिव से है भक्ति
शिव है आराधना, शिव ही है मुक्ति
हर हर महादेव
भगवान शिव की भक्ति से नूर मिलता है,
दिल की धड़कनों को सुरूर मिलता है,
जो भी आता है भोले के द्वार
कुछ ना कुछ जरूर मिलता है।
वो श्रृंगार मेरा,
मैं हँसी उसकी।
और ग़र वो शम्भू,
तो मैं सती उसकी।
आप सभी को महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं
- ये ही तो शिव की माया है,
वो हर किसी को नज़र ना आया है।
कृपा करते हैं भोले दिल से उन्हें जो चाहते है,
वरना शिवलिंग पर दूध तो बहुतों ने चढ़ाया है।
महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं
- उनके फैसले उनके जैसे ही है,
एक पल में रूद्र तो दूसरे ही पल में भोलेनाथ।
महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं
ना रहे जीवन में कोई भी दुख,
हर ओर फैल जाए सुख ही सुख।
हैप्पी महाशिवरात्रि 2026
- महाकाल आपसे छुप जाए मेरी तकलीफ,
ऐसी कोई बात नहीं, तेरी भक्ति से ही पहचान है मेरी,
वरना मेरी कोई औकात नहीं जय श्री महाकाल।
हैप्पी महाशिवरात्रि

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




