प्यार कीजिए, पागलपन नहीं! इमोशनल होकर न शेयर करें इंटीमेट फोटो-वीडियो, ब्लैकमेलिंग से बचाएंगी ये 5 टिप्स
प्यार में पार्टनर पर भरोसा करते हुए अक्सर लड़कियां अपनी निजी तस्वीरें या वीडियो शेयर कर देती हैं। उनका ये फैसला कई बार उनकी जिंदगीभर की समस्या बन जाता है। ऐसे में मद्रास हाई कोर्ट ने महिलाओं से ऐसा न करने की अपील की है और हम आपको ब्लैकमेलिंग से बचने के कुछ टिप्स बताते हैं।

रिश्तों में भरोसा और प्यार बेहद जरूरी होता है लेकिन रिलेशनशिप में इमोशनल होकर लिया गया फैसला हमारी जिंदगी के लिए बड़ी समस्या बन सकता है। अक्सर लड़कियां प्यार में पार्टनर पर भरोसा करते हुए अपनी प्राइवेट फोटो और वीडियो शेयर कर देती हैं। जब तक रिश्ता बना रहता है, तब तक अच्छा लगता है लेकिन ब्रेकअप होने के बाद कई बार वहीं पार्टनर ब्लैकमेल करने लगते हैं। ऐसे में किसी और को ये बात बताने में शर्म लगती है और लड़कियां ब्लैकमेलिंग की शिकार बन जाती हैं। आजकल AI के जरिए उन वीडियो और फोटो का गलत इस्तेमाल भी होने लगा है, जिससे पीड़िता को मानसिक, सामाजिक और कानूनी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। मद्रास हाई कोर्ट ने महिलाओं से अपील की है कि प्यार में पड़कर अपनी निजी तस्वीरें या वीडियो किसी के साथ भी शेयर न करें। किसी भी रिश्ते में इमोशनल होकर चीजें करने से पहले समझदारी से फैसला लें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
ब्लैकमेलिंग से बचने में मदद करेंगी ये 5 टिप्स-
1- इंटीमेट फोटो और वीडियो न करें शेयर
आपको पार्टनर चाहे कितना भी लॉयल क्यों न लग रहा हो, उसके साथ अपनी फोटो और वीडियो बिल्कुल भी शेयर न करें। अगर आप एक बार फोटो-वीडियो भेज देते हैं, तब आपका उसके ऊपर कोई कंट्रोल नहीं रहता। अगर आपको लगता है कि पार्टनर उसे डिलीट कर देगा तो हर कोई ऐसा नहीं करता। इसके अलावा व्हाट्सऐप पर वन टाइम सी वाले ऑप्शन से भी फोटो देखने पर स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। ऐसे में वह भी सुरक्षित नहीं है।
2- प्रेशर में न लें गलत फैसला
अगर आपका पार्टनर दबाव बना रहा है और कह रहा है कि फोटो-वीडियो दो वरना ब्रेकअप कर लूंगा तो आप इन धमकियों से डरकर गलत कदम न उठाएं। किसी भी सही रिश्ते में प्रेशर नहीं बनाया जाता बल्कि दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी बात मानी जाती है।
3- ब्लैकमेलिंग से घबराने की जरूरत नहीं
अगर आपकी किसी निजी फोटो या वीडियो की वजह से कोई आपको धमकी दे रहा है या ब्लैकमेल कर रहा है, तो उसकी मांग को दोबारा पूरी करने की गलती बिल्कुल न करें। अगर आप एक बार मांग पूरा करेंगी तो बार-बार वहीं चीजें दोहराई जाएंगी। ब्लैकमेलिंग से बचने के लिए फौरन साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर कॉल करें या फिर अपने पेरेंट्स को इसके बारे में बताएं।
4- सोशल मीडिया अकाउंट की सेफ्टी
प्यार में अक्सर लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के पासवर्ड शेयर कर देते हैं। पहली बात तो ये गलती न करें और अगर आपने ऐसा किया है तो फौरन सभी अकाउंट्स के पासवर्ड को रिसेट कर दें। इससे आपकी अन्य तस्वीरें और वीडियो सुरक्षित रहेंगी। उन्हें एआई के जरिए मॉर्फ्ड करके वायरल करने के लिए ब्लैकमेल किया जा सकता है।
5- सबूत को रखें संभालकर
धमकी भरे मैसेज, चैट या कॉल को रिकॉर्ड करके संभालकर रखें। जब भी आप शिकायत दर्ज कराएंगी ये सबूत आपके काम आएंगे और आरोपी को सजा दिलाने में मदद मिलेगी। ब्लैकमेलिंग की स्थिति में चुप रहने के बजाय परिवार के लोगों या दोस्तों की मदद लें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू


