Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपLohri 2026 popular folk song sunder mundriye lyrics with dulla bhatti story significance in hindi
Sunder Mundriye Lyrics: लोहड़ी पर जरूर गाया जाता है सुंदर मुंदरिये लोकगीत, यहां पढ़िए गीत के बोल और दुल्ला भट्टी की कहानी

Sunder Mundriye Lyrics: लोहड़ी पर जरूर गाया जाता है सुंदर मुंदरिये लोकगीत, यहां पढ़िए गीत के बोल और दुल्ला भट्टी की कहानी

संक्षेप:

Sunder Mundriye Lyrics : अगर आप भी लोहड़ी के पर्व को अच्छी तरह मनाने के लिए त्योहार से पहले ही 'सुंदर मुंदलिए' गीत के पूरे बोल (लिरिक्स) याद कर लेना चाहते हैं तो हम आपके लेकर ना सिर्फ 'सुंदर मुंदलिए' गीत के लिरिक्स बल्कि इस गीत में होने वाले दुल्ला भट्टी के जिक्र का महत्व भी बताने वाले हैं।

Jan 12, 2026 11:37 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Lohri 2026 Dulla Bhatti Story : लोहड़ी का त्योहार अपने साथ जोश, उमंग और जुनून साथ लेकर आता है। इस पर्व को मनाने वाले लोग रात को आग जलाकर उसके चारों ओर नाचते-गाते हुए 'सुंदर मुंदलिए' नाम के एक खास लोकगीत को जरूर गाते हैं। इस लोक गीत की खासियत यह है कि इसमें दुल्ला भट्टी की कहानी का भी जिक्र जरूर किया जाता है। अगर आप भी लोहड़ी के पर्व को अच्छी तरह मनाने के लिए त्योहार से पहले ही 'सुंदर मुंदलिए' गीत के पूरे बोल (लिरिक्स) याद कर लेना चाहते हैं तो हम आपके लेकर ना सिर्फ 'सुंदर मुंदलिए' गीत के लिरिक्स बल्कि इस गीत में होने वाले दुल्ला भट्टी के जिक्र का महत्व भी बताने वाले हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:अपनों को भेजें लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं, दिल में जोश भर देंगे टॉप 10 मैसेज

लोहड़ी सुन्दर मुंदरिए गीत लिरिक्स (Lohri Sunder Mundriye Song Lyrics)

सुन्दर मुंदरिए

तेरा कौन विचारा

दुल्ला भट्टीवाला

दुल्ले दी धी व्याही

सेर शक्कर पायी

कुड़ी दा लाल पताका

कुड़ी दा सालू पाटा

सालू कौन समेटे

मामे चूरी कुट्टी

जिमींदारां लुट्टी

जमींदार सुधाए

गिन गिन पोले लाए

इक पोला घट गया

ज़मींदार वोहटी ले के नस गया

इक पोला होर आया

ज़मींदार वोहटी ले के दौड़ आया

सिपाही फेर के ले गया

सिपाही नूं मारी इट्ट

भावें रो ते भावें पिट्ट

साहनूं दे लोहड़ी

तेरी जीवे जोड़ी

साहनूं दे दाणे तेरे जीण न्याणे

'सुन्दर मुंदरिए' गीत में कौन है दुल्ला भट्टी?

अगर आपने लोहड़ी पर 'सुन्दर मुंदरिए' गीत सुना है तो आपको जरूर पता होगा कि इस लोकगीत में दुल्ला भट्टी का जिक्र जरूर किया जाता है। मान्यता है कि मुगल काल में अकबर के समय में दुल्ला भट्टी नाम का एक शख्स पंजाब में रहता था। कहा जाता है कि दुल्ला भट्टी ने मुगलों के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाते हुए पंजाब की लड़कियों की उस वक्त रक्षा की थी जब संदल बार में लड़कियों को अमीर सौदागरों को बेचा जा रहा था। दुल्ला भट्टी ने इन्हीं अमीर सौदागरों से सुंदर-मुंदरी जैसी गरीब और असहाय लड़कियों को छुड़वा कर उनकी शादी करवाई थी। यह गीत उनके साहस, वीरता और समर्पण की याद दिलाता है और साथ ही ये संदेश देता है कि जरूरतमंद की रक्षा करना सबसे बड़ा धर्म है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।