Lohri Gift Ideas : रिश्तों में घोलें तिल-गुड़ जैसी मिठास, ये हैं लोहड़ी के बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन्स

Jan 12, 2026 11:36 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Lohri Gift Ideas: जोश और प्यार से भरे इस त्योहार की खुशी को दोगुना करने की जिम्मेदारी लोहड़ी गिफ्ट्स पूरी करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के लिए उन्हें कोई बजट फ्रेंडली गिफ्ट देना चाहते हैं तो ये लोहड़ी गिफ्ट आइजियाज, आपके काम आ सकते हैं।

Lohri Gift Ideas : रिश्तों में घोलें तिल-गुड़ जैसी मिठास, ये हैं लोहड़ी के बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन्स

नए साल का जश्न मनाने के बाद देश अब लोहड़ी 2026 के त्योहार की मस्ती में डूबने की तैयारी कर रहा है। लोहड़ी का त्योहार सिर्फ आग की लपटों में तिल और गुड़ डालने का उत्सव मात्र नहीं है, बल्कि यह अपनों के साथ खुशियां बांटने और रिश्तों में नई मिठास घोलने का एक खूबसूरत बहाना भी है। कड़कड़ाती ठंड में ढोल की थाप पर भांगड़ा हर किसी के मन और रिश्तों में प्यार की गर्माहट भर देता है। लेकिन जोश और प्यार से भरे इस त्योहार की खुशी को दोगुना करने की जिम्मेदारी लोहड़ी गिफ्ट्स पूरी करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के लिए उन्हें कोई बजट फ्रेंडली गिफ्ट देना चाहते हैं तो ये लोहड़ी गिफ्ट आइजियाज, आपके काम आ सकते हैं।

लोहड़ी के बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज

गजक और रेवड़ी बॉक्स- लोहड़ी का त्योहार बिना तिल-गुड़ के अधूरा माना जाता है। ऐसे में आप इस खूबसूरत पर्व पर अपने दोस्तों-परिजनों को गजक और चिक्की की गिफ्ट बास्केट गिफ्ट कर सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स और केसर पोटली- कस्टमाइज्ड पोटली बैग्स में बादाम, अखरोट और केसर का कॉम्बो, उपहार देने के लिए एक रॉयल और हेल्दी चॉइस है।

आर्डर करें प्रीमियम क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स।

मिठाई की टोकरी- लोहड़ी पर गिफ्ट देने के लिए आप फ्रेश पिन्नी या गोंद के लड्डू की टोकरी भी दे सकते हैं। आपका यह गिफ्ट विंटर का सबसे स्पेशल और हेल्दी उपहार होगा।

होम डेकोर सुगंधित मोमबत्तियां और दीये- लोहड़ी रोशनी का त्योहार है, इसलिए आप इस दिन उपहार में खुशबूदार कैंडल्स या पीतल के बने दीये भी घर की रौनक बढ़ाने के लिए गिफ्ट दे सकते हैं।

वार्म एथनिक वियर- कश्मीरी शॉल, फुलकारी दुपट्टा या गरम स्टोल महिलाओं के लिए सबसे सदाबहार तोहफे हैं। आप इस लोहड़ी उपहार में देने के लिए इन चीजों को भी शामिल कर सकते हैं।

नए जोड़ों और बच्चों के लिए- अगर किसी की 'पहली लोहड़ी' है, तो आप चांदी का सिक्का या कस्टमाइज्ड शगुन बॉक्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस तरह का उपहार बहुत शुभ माना जाता है।

पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम- परिवार की पुरानी यादों को एक फ्रेम में सहेज कर गिफ्ट करना दिल को छू लेने वाला तोहफा होता है। आप इसे भी अपने गिफ्ट ऑप्शन में रख सकते हैं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपlohri 2026 gift ideas in budget to spread love and happiness makar Sankranti 2026 selected best gift ideas
;;;