Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपLife Coach Reveals 5 Ways to Manage a Toxic Mother in Law
सास खराब मिल जाए तो कैसे निपटें? लाइफ कोच दिशा ने शेयर की 5 असरदार टिप्स

सास खराब मिल जाए तो कैसे निपटें? लाइफ कोच दिशा ने शेयर की 5 असरदार टिप्स

संक्षेप:

ससुराल में टॉक्सिक सास के साथ रहना चैलेंजिंग हो सकता है। लेकिन थोड़ी समझदारी और आत्मविश्वास से आप इस रिश्ते को शांति और सम्मान के साथ संभाल सकती हैं। लाइफ कोच ने इसी से जुड़ी कुछ टिप्स शेयर की हैं।

Nov 13, 2025 05:08 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एक लड़की जब शादी करके ससुराल आती है, तो नए परिवार में एडजस्ट करना उसके लिए थोड़ा मुश्किल होता है। सब कुछ नया होता है, घर, लोग और माहौल। ऐसे में अगर सास का व्यवहार टॉक्सिक हो, तो यह सफर और भी चुनौतीपूर्ण बन जाता है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट दिशा मोहिते के अनुसार, ऐसी स्थिति में खुद को कमजोर या अकेला महसूस करने की जरूरत नहीं है। अगर थोड़ी समझदारी और आत्म संयम से काम लिया जाए, तो टॉक्सिक सास के साथ भी शांति और सम्मान से जिया जा सकता है। दिशा मोहिते बताती हैं कि कुछ सरल तरीके अपनाकर आप अपनी मानसिक सेहत और रिश्ते दोनों को संभाल सकती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मानसिक रूप से भी दूरी बनाएं

दिशा मोहिते कहती हैं कि अगर आप सास से शारीरिक रूप से दूर नहीं रह सकतीं, तो भी मन से दूरी बना लें। उनकी बातों पर ज्यादा प्रतिक्रिया देना बंद करें। जब आप उनके शब्दों को महत्व देना छोड़ देंगी, तो उनका असर भी खत्म हो जाएगा। इमोशनली अलग रहना एक तरह की मानसिक सुरक्षा दीवार की तरह काम करता है, जो आपकी मन की शांति को बनाए रखता है। याद रखें, हर बार प्रतिक्रिया देना आपकी एनर्जी की बर्बादी है, इसलिए शांत रहकर खुद को डिटैच करें।

बातचीत छोटी और सीमित रखें

रिलेशनशिप एक्सपर्ट बताती हैं कि टॉक्सिक सास के सामने लंबे संवाद करने से बचें। ऐसे लोगों को ज्यादा बोलने का मौका देने से वे आपकी बातों को अपने तरीके से तोड़-मरोड़ सकती हैं। इसलिए बातचीत को छोटा और नियंत्रित रखें। 'हाँ', 'ठीक है' या 'देखेंगे' जैसे छोटे और सॉलिड जवाब काफी हैं। यह रणनीति उन्हें आपकी सीमाओं का एहसास कराती है और आपको गैर जरूरी विवादों से बचाती है।

साफ शब्दों में अपनी बात कहें

दिशा कहती हैं कि टॉक्सिक लोग आपकी चुप्पी को आपकी कमजोरी समझ लेते हैं। इसलिए अपनी असहमति को शांति और दृढ़ता से व्यक्त करें। अगर कोई बात आपको बुरी लगती है, तो साफ कहें कि मुझे यह बात ठीक नहीं लगी। कोशिश करें कि यह संवाद आपके पति की मौजूदगी में हो ताकि बात का गलत मतलब ना निकाला जाए। जब आप ईमानदारी और आत्मविश्वास से बोलती हैं, तो लोग आपकी सीमाओं का सम्मान करना सीखते हैं।

अपनी बॉडी लेंग्वेज में दिखाएं आत्मविश्वास

दिशा मोहिते के अनुसार, आपका बॉडी लैंग्वेज आपकी सबसे बड़ी ताकत है। सीधे खड़ी रहें, नजर मिलाएं और जब जरूरत हो तो मुस्कुराहट कम करें। आपकी चाल-ढाल में आत्मविश्वास दिखना चाहिए। ऐसा जताएं कि आप ना दबने वाली हैं, ना टूटने वालीं। जब आप खुद को मजबूत तरीके से प्रेजेंट करती हैं, तो सामने वाला भी आपकी सीमाओं को समझने लगता है।

उम्मीद छोड़ दें कि वो बदलेंगी

दिशा कहती हैं कि असली राहत तब मिलेगी जब आप यह मान लेंगी कि आपकी सास शायद कभी नहीं बदलेंगी। उनसे प्यार, समझ या निष्पक्षता की उम्मीद करना खुद को तकलीफ देना है। जब उम्मीद खत्म होती है, तो मन का बोझ हल्का हो जाता है। अब आपका ध्यान अपनी मेंटल पीस और अपने पार्टनर के साथ रिश्ते पर होना चाहिए, ना कि सास की मंजूरी पर। खुद को आजाद महसूस करें और अपने जीवन की दिशा खुद तय करें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।