
शादी करने से पहले ये 2 चीजें जरूर कर लेते हैं अमीर लोग, लॉयर तान्या ने बताई बड़ी वजह!
लॉयर तान्या के अनुसार, अमीर लोग रिश्ते को सिर्फ भावनाओं से नहीं देखते, बल्कि समझदारी और तैयारी के साथ आगे बढ़ते हैं।आज की शादी किस्मत का खेल बनती जा रही है, इसलिए बिना तैयारी इसमें कूदना जोखिम भरा हो सकता है।
आज के समय में शादी और रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे। अब किसी भी रिश्ते में भरोसा, समझ और स्टेबिलिटी काफी चैलेंजिंग हो गई है। इसी वजह से लोग अब रिश्तों को लेकर सतर्क हो गए हैं, खासकर वे लोग जो रिच क्लास से तालुक रखते हैं। ऐसे लोग किसी भी रिश्ते में बंधने से पहले, सावधानी जरूर बरतते हैं। लॉयर तान्या के अनुसार, अमीर लोग रिश्ते को सिर्फ भावनाओं से नहीं देखते, बल्कि समझदारी और तैयारी के साथ आगे बढ़ते हैं। उनका मानना है कि आज की शादी किस्मत का खेल बनती जा रही है, इसलिए बिना तैयारी इसमें कूदना जोखिम भरा हो सकता है। यही कारण है कि अमीर लोग रिश्ते में आने से पहले कुछ जरूरी कदम उठाते हैं, ताकि भविष्य में होने वाली परेशानियों से खुद को बचाया जा सके।
रिश्ते से पहले बैकग्राउंड की जांच
लॉयर तान्या बताती हैं कि अमीर लोग किसी भी रिश्ते में आने से पहले अपने पोटेंशियल पार्टनर के बैकग्राउंड की जांच करवाते हैं। यह जांच सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं होती। इसमें परिवार की स्थिति, पारिवारिक माहौल, हेल्थ से जुड़ी जानकारी, डेटिंग हिस्ट्री और अगर कोई कानूनी मामला रहा हो तो उसकी जानकारी शामिल होती है। इसका मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं होता, बल्कि यह समझना होता है कि सामने वाला व्यक्ति उनके जीवन और परिवार के लिए सही है या नहीं। तान्या के अनुसार, इस तरह की जांच भविष्य के बड़े विवादों और धोखे से बचाने में मदद करती है।
निजी कानूनी समझौते की अहमियत
तान्या के मुताबिक हालांकि भारत में प्री-नप्चुअल एग्रीमेंट कानूनी रूप से मान्य नहीं हैं और कोर्ट में लागू नहीं होता, इसके बावजूद अमीर लोग शादी या रिश्ते से पहले एक निजी कानूनी समझौता करते हैं। यह समझौता दोनों पक्षों की सहमति से होता है, जिसमें यह तय किया जाता है कि अगर रिश्ता टूटता है तो उनकी संपत्ति का क्या होगा और अलग होने के बाद जीवन स्तर कैसा रहेगा। उनके मुताबिक, यह समझौता कानूनी सुरक्षा से ज्यादा मेंटल क्लैरिटी और बाउंड्रीज तय करने का काम करता है।
भावनाओं के साथ समझदारी का बैलेंस बनाना जरूरी
प्यार और भरोसा जरूरी है, लेकिन सिर्फ इन्हीं पर रिश्ता टिकाना आज के समय में काफी नहीं है। अमीर लोग भावनाओं के साथ-साथ व्यावहारिक सोच भी रखते हैं। वे पहले से ही पॉसिबल रिस्क को समझते हैं और उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं। इससे रिश्ता बोझ नहीं बनता, बल्कि ज्यादा क्लियर और बैलेंस रहता है। अगर आम लोग भी रिश्तों में थोड़ी समझदारी और साफ बातचीत अपनाएं, तो भविष्य में कई समस्याओं से बचा जा सकता है।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




