Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपJaya Kishori relationship advice for new married couples to avoid divorce situation
जया किशोरी की ये 5 बातें पति-पत्नी बांध लें गांठ, रिश्ते में कभी नहीं आएगी तलाक की नौबत

जया किशोरी की ये 5 बातें पति-पत्नी बांध लें गांठ, रिश्ते में कभी नहीं आएगी तलाक की नौबत

संक्षेप:

Jaya Kishori Relationship Tips: कथावाचक जया किशोरी अपने प्रवचनों के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने शादीशुदा कपल्स को कुछ खास टिप्स दिए हैं, जिन्हें फॉलो करने से आपका रिश्ता मजबूत बनेगा।

Dec 16, 2025 11:24 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शादी का रिश्ता जितना मजबूत होता है, उतना ही नाजुक भी। जरा सी गलती या दूरी आपके अलग होने का कारण बन सकती हैं। आजकल ज्यादातर शादियां आपसी मतभेदों के कारण टूट जाती हैं। रिश्ते में गलतफहमी या विश्वास की कमी होने पर इसे बचाना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में कथावाचक जया किशोरी ने मैरिड कपल्स को खास रिलेशनशिप टिप्स दिए हैं। जया किशोरी अपने प्रवचनों की वजह से मशहूर हैं और वह रिश्तों को लेकर अपनी राय खुलकर रखती हैं। उनका मानना है कि अगर पति-पत्नी कुछ बातों का ध्यान रखें, तो अपनी शादी को मजबूत, प्यार से भरपूर और लंबा चला सकते हैं कभी भी तलाक वाली स्थिती पैदा नहीं होगी। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या टिप्स दिए हैं।

1- मौन न रहें

जया किशोरी का कहना है कि संवाद (कम्युनिकेशन) किसी भी रिश्ते में काफी जरूरी होता है। अगर आप अपने पार्टनर से अपनी बात खुलकर नहीं कह पा रहे हैं, तो रिश्ता लंबा नहीं चलेगा। मौन रहना किसी भी बात का हल नहीं होता। अगर आप दोनों के बीच कोई झगड़ा हुआ हो और आप शांति से उसे लेकर बैठ जाए, तो वो लंबा खिंचेगा और ऐसे दूरियां आ जाती हैं।

2- सम्मान है जरूरी

रिश्ते में प्रेम के साथ सम्मान भी जरूरी होता है। अगर पति-पत्नी एक दूसरे का सम्मान करते हैं, उनके काम, मेहनत, पसंद की कद्र करते हैं, तो प्यार हमेशा बना रहता है। ऐसे में किसी भी मुश्किल हालातों में भी रिश्ता मजबूती से टिका रहता है। किसी भी लड़ाई में भी सम्मान पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए।

3- गुस्सा कम करें

रिश्ते में बंधने के बाद आप सिर्फ अपने नहीं होते, बल्कि सामने वाले के भी होते हैं। ऐसे में आपकी जुबान से निकली कोई भी गलत बात सामने वाले को परेशान कर सकती हैं। पति-पत्नी को अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए। गुस्सा सभी को आता है लेकिन कई बार गुस्से से रिश्ते टूट जाते हैं। गुस्से में किसी भी बात पर फौरन प्रतिक्रिया न दें, बल्कि गहरी सांस लें। फिर शांति से बात करने की कोशिश करें।

4- सॉरी-थैंक्यू की जगह

हर रिश्ते में सॉरी थैंक्यू का अपना अलग स्थान होता है लेकिन ज्यादातर पति-पत्नी सोचते हैं कि हम सॉरी और थैंक्यू क्यों बोलें- ये तो उसका फर्ज है। जया किशोरी का कहना है कि ऐसा बिल्कुल न करें। पति-पत्नी के बीच सॉरी-थैंक्यू की जगह होनी चाहिए। इससे प्यार बढ़ता और एक दूसरे की मेहनत या खुद की गलती मानने का ये आसान तरीका है।

5- समय दें

जया किशोरी का कहना है कि आजकल के रिश्तों में सोशल मीडिया, स्क्रीन टाइम के कारण भी दूरियां आ रही हैं। लोग अपने में खोए रहते हैं, उनके पास एक दूसरे के लिए समय नहीं होता। स्क्रीन टाइम कम करें और एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं, इससे रिश्ता मजबूत बना रहेगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;