यूपी-बिहार की शादियों में दूल्हे के साथ घोड़ी पर क्यों बैठाया जाता है सहबाला? जानें रोचक परंपरा

Mar 10, 2026 06:32 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

यूपी, बिहार में दूल्हा जब घोड़ी पर चढ़कर बारात के साथ जाता है तो साथ में एक छोटा लड़का भी बैठाया जाता है। इस बच्चे के सहबाला कहते हैं। क्या आपको पता है कि यह सहबाला बैठाने की परंपरा क्यों है?

यूपी-बिहार की शादियों में दूल्हे के साथ घोड़ी पर क्यों बैठाया जाता है सहबाला? जानें रोचक परंपरा

यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी सहित देश के कई क्षेत्रों में दूल्हे के साथ सहबाला बैठाने की परंपरा है। आपने कभी सोचा कि दूल्हे के साथ उसके जैसे कपड़ों में एक छोटा लड़का क्यों बैठाया जाता है? चलिए पहले सहबाला का मतलब समझते हैं। सहबाला शब्द दो शब्दों के मेल से बना है- सह मतलब साथ और बाला यानी बालक। इसका शाब्दिक अर्थ है साथ चलने वाला लड़का। दूल्हे के साथ सज-धज कर बैठने वाला यह छोटा बच्चा अमूमन दूल्हे का छोटा भाई, भतीजा या भांजा होता है। इसे कई क्षेत्रों में बिनेक, सहबोला या शहबाला भी कहा जाता है।

ऐतिहासिक और सुरक्षात्मक मान्यता

हिंदू मान्यता के अनुसार विवाह एक यज्ञ संस्कार है। इस दौरान दूल्हे की रक्षा के लिए एक निर्दोष, कुंवारे बालक को साथ बैठाया जाता है। माना जाता है कि बच्चे की उपस्थिति शुभ होती है और नकारात्मक शक्तियों को दूर रखती है। लोक मान्यताओं के अनुसार, सहबाला दूल्हे का बॉडीगार्ड माना जाता था। ऐसी धारणा थी कि अगर दूल्हे पर कोई हमला या अनहोनी हो तो सहबाला उसकी ढाल बनेगा।

बुरी नजर से बचाव

भारतीय समाज में बुरी नजर को काफी माना जाता है। शादी में दूल्हा सबसे आकर्षक और केंद्र में होता है इसलिए उसके साथ एक मासूम बच्चे को बिठाया जाता है ताकि लोगों की पहली नजर उस बच्चे पर पड़े और दूल्हा बुरी नजर से बचा रहे।

मनोवैज्ञानिक और वैज्ञानिक पक्ष

आज के समय में इसको मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़कर भी देखा जाता है। शादी के दिन दूल्हे में घबराहट और ऐंग्जाइटी होती है। एक छोटा बच्चा साथ होने से माहौल हल्का बना रहता है। बच्चे की मासूमियत और उसकी छोटी-मोटी जरूरतें दूल्हे का ध्यान बंटाए रखती हैं, जिससे उसका स्ट्रेस कम रहता है। साथ ही दूल्हे को सपोर्ट लगता है।

जिम्मेदारी का अहसास

दूल्हे के साथ बच्चे को बिठाना इस बात का प्रतीक है कि वह अब एक गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर रहा है जहां उसे भविष्य में बच्चों और परिवार की जिम्मेदारी उठानी हैं।

वंश की निरंतरता

सहबाला परंपरा का एक बड़ा पहलू वंश वृद्धि से जुड़ा है। दूल्हे के साथ एक बच्चे का होना यह दिखाता है कि परिवार की परंपराएं एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तांतरित हो रही हैं। यह नए जीवन की शुरुआत और फर्टिलिटी का एक शुभ प्रतीक माना जाता है। आज भले ही सहबाला सिर्फ रस्म बनकर रह गया हो, लेकिन इसकी जड़ें हमारे पूर्वजों की उस दूरदर्शिता में हैं जो सुरक्षा, मनोविज्ञान और पारिवारिक जुड़ाव को सबसे ऊपर मानते थे।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।