मन ही मन पत्नी से ये 5 चीजें चाहते हैं पति, कभी नहीं जाहिर करते इच्छा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जीना है तो पति और पत्नी दोनों को एक दूसरे की इच्छाओं और भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए। पत्नी की तरह ही पति भी अपनी बीवी से कुछ चीजों की ख्वाहिश रखते हैं, जैसे ये 5 बातें अक्सर पति चाहते हैं।

husband wish from wife
पत्नी से 5 चीजें चाहते हैं पति

पति के सामने पत्नियां तो हमेशा अपनी ख्वाहिश जाहिर करती हैं। भले ही वो सुनी जाए या नहीं लेकिन बहुत कम मौके होते हैं जब पति कुछ ख्वाहिशें अपनी पत्नी के सामने बोलता होगा। दैनिक जरूरतों के अलावा कई सारी बातें होती हैं जिसकी अंडरस्टैंडिंग पति-पत्नी में जरूर होनी चाहिए। ज्यादातर मर्द अपनी पत्नी से ये 5 चीजों की ख्वाहिश रखते हैं लेकिन समस्या है कि इसे वो मन में ही चाहते हैं और कभी भी बोलते नहीं तो अगर एक खुशहाल शादीशुदा जीवन को जीना चाहती हैं तो अपने पति की इन 5 बातों को जानें, जो अक्सर वो मन में रखते हैं।

बीवी से मिले तारीफें

पत्नियां तो जब भी रेडी होती हैं तो चाहती हैं कि उनका पति कॉम्पलिमेंट दें, उनकी तारीफ करें। आपकी तरह ही पति भी चाहते हैं कि उनकी तारीफ हो और बीवी उन्हें कॉम्पलिमेंट दे। वैसे मर्द हमेशा ऐसे जाहिर करते हैं कि तारीफ उनके लिए मैटर नहीं करती लेकिन सच तो ये है कि मन ही मन वो आपकी तारीफ करने से खुश होते हैं। हमेशा उम्मीदों और अपेक्षाओं के बोझ के नीचे दबे मर्दों को उनके किये की तारीफ मिलती है तो उन्हें खुशी मिलती है। तो जब भी कभी आपके पति ने कुछ अच्छा काम किया हो तो उसकी तारीफ जरूर करें। धीरे-धीरे ही सही पर इसका पॉजिटिव असर आपको रिश्ते पर जरूर दिखेगा। आप हैंडसम दिख रहे, आपने ये काम अच्छा किया या फिर बतौर पिता उन्होंने कुछ अच्छा किया इस बात की तारीफ जरूर करें।

उनके काम को नजरअंदाज ना करें

पत्नियों की शिकायत होती है कि उनके किए काम को हमेशा नजरअंदाज किया जाता है। तो वहीं चीज आप दूसरों के लिए भी फील करें। अगर आपके पति ने बिना आपके बोले या कहे कि किसी घर के काम को कर दिया, बर्तन धो दिए, नल ठीक कर दिया या फिर घर की सफाई कर दी, तो इस छोटी हेल्प की तारीफ जरूर करें। ये सोचकर कि आप रोज करती हैं और एक दिन करके उसने एहसान नहीं किया, उसे इग्नोर ना करें। आपकी छोटी सी तारीफ और थैंक्स मर्दों के लिए स्पेशल बन सकती है। आगे से वो और ज्यादा इस बात का ख्याल रखेंगे और आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे। एक बार आप तारीफ तो करके देखें।

दूसरों के सामने करें तारीफें

अपने पति की शेखी बघारने वाली पत्नियां पति को बेहद प्रिय होती हैं। अपने फ्रेंड्स, फैमिली यहां तक कि किसी अनजान को भी पति के बारे में प्राउड के साथ बताएं। मर्दों को अपने बारे में ये सब कुछ सुनना बेहद पसंद होता है।

पिछली बातों के लिए बार-बार ना दें सजा

पिछली बुरी बातों को भूलकर आगे बढ़ने का नाम ही जिंदगी है। अगर पति ने पिछले कुछ समय में आपके साथ बुरा किया या फिर कोई गलती की है तो उसे बार-बार याद दिलाकर उसकी सजा ना दें। उन बातों को भूलकर आगे बढ़ें। जरूरी नहीं कि पहली एनिवर्सरी या पिछला बर्थडे पति भूल गया तो हर साल उसी बात का ताना दिया जाए बल्कि जो एफर्ट उसने आपको मनाने में लगाया उसे याद करें और गलतियों को ना दोहराएं।

फ्लर्ट करना ना छोड़े

रिलेशनशिप के शुरुआत में जैसा फ्लर्ट आप करती थीं यकीन मानिए वो आपका पति आज भी आपसे चाहता है। तो कुछ फ्लर्टिंग मैसेज और गेस्चर हमेशा दोहराते रहें। ये आपके पुराने रिश्ते में रोमांस और गर्माहट दोनों बनाकर रखते हैं और पति अक्सर ये चाहत मन ही मन बीवी से चाहते हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपपत्नी से ये 5 चीजें चाहते हैं मर्द, मन में रखते हैं इच्छा