सिर्फ Thanks मत कहिए! ऐसे करें नए साल की शुभकामनाओं का क्रिएटिव रिप्लाई

सिर्फ Thanks मत कहिए! ऐसे करें नए साल की शुभकामनाओं का क्रिएटिव रिप्लाई

संक्षेप:

नया साल आते ही शुभकामनाओं के संदेशों की भरमार हो जाती है। ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि 'Happy New Year' के मैसेज का सही, शालीन और दिल से भरा जवाब कैसे दिया जाए, ताकि अपनापन भी बना रहे।

Jan 01, 2026 08:46 am ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नया साल आते ही मोबाइल नोटिफिकेशन, व्हाट्सऐप मैसेज और सोशल मीडिया पर 'Happy New Year' की बधाइयों की बाढ़ आ जाती है। ऐसे में कई लोग यह सोच में पड़ जाते हैं कि इन शुभकामनाओं का सही और सलीकेदार जवाब कैसे दिया जाए। सही रिप्लाई ना सिर्फ शिष्टाचार दिखाता है, बल्कि रिश्तों में अपनापन और सकारात्मकता भी बढ़ाता है। चाहे संदेश दोस्तों का हो, रिश्तेदारों का या फिर ऑफिस कलीग्स का- हर स्थिति में जवाब का अंदाज थोड़ा अलग होना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सामान्य और विनम्र जवाब

अगर आप सादा और शालीन जवाब देना चाहते हैं, तो धन्यवाद के साथ शुभकामनाएं लौटाना सबसे अच्छा तरीका है।

  • ‘धन्यवाद! आपको भी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।’
  • ‘आपके संदेश के लिए धन्यवाद, नया साल आपके लिए मंगलमय हो।’

अपनेपन से भरे जवाब

करीबी दोस्तों और परिवार के लिए जवाब में थोड़ा भावनात्मक स्पर्श जोड़ सकते हैं।

  • ‘दिल से धन्यवाद! उम्मीद है यह साल हमारे लिए खुशियां लेकर आए।’
  • ‘आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया, नया साल आपको सेहत और सुकून दे।’

छोटे और त्वरित रिप्लाई

अगर बहुत सारे मैसेज हों और समय कम हो, तो छोटे जवाब भी पर्याप्त होते हैं।

  • ‘धन्यवाद’
  • ‘शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया!’
  • ‘आपको भी हैप्पी न्यू ईयर ’

प्रोफेशनल या ऑफिस के लिए जवाब

ऑफिस से जुड़े लोगों के लिए जवाब थोड़ा औपचारिक और संतुलित होना चाहिए।

  • ‘धन्यवाद। आने वाला वर्ष आपके लिए सफल और सकारात्मक हो।’
  • ‘नववर्ष की शुभकामनाओं के लिए आभार, आगे भी सहयोग की अपेक्षा है।’

मजेदार और हल्के-फुल्के जवाब

दोस्तों के साथ ह्यूमर का तड़का लगाया जा सकता है।

  • ‘धन्यवाद! इस साल भी वही पुराने हम’
  • ‘शुक्रिया! संकल्प बाद में, खुशियां पहले’

सोशल मीडिया के लिए जवाब

अगर कई लोग एक ही पोस्ट पर शुभकामनाएं दे रहे हों, तो सामूहिक जवाब बेहतर रहता है।

  • ‘आप सभी की शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद! नया साल आप सबके लिए शानदार हो।’

अंत में, याद रखें कि जवाब छोटा हो या लंबा, सबसे जरूरी है उसमें सम्मान और सकारात्मक भावना। एक सादा सा ‘धन्यवाद’ भी रिश्तों को मजबूत बना सकता है और नए साल की शुरुआत को और खूबसूरत बना देता है।

ये भी पढ़ें:मस्ती, मजाक और तुकबंदी: New Year 2026 के लिए फनी शायरी
Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।