
शर्मिंदा कर रहा है गले या गाल पर लव बाइट का निशान, तुरंत समस्या दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे
प्यार की निशानी के तौर पर अक्सर इंटीमेसी के दौरान लव बाइट का निशान कपल एक दूसरे को देते हैं। लव बाइट का निशान अगर गाल-गर्दन पर है, तो इससे शर्मिंदगी महसूस होती है। तो चलिए आपको लव बाइट के निशान छिपाने के उपाय बताते हैं।
शरीर के किसी हिस्से पर तेजी से किस करने पर लाल या नीले रंग का निशान पड़ जाता है। इसे लव बाइट या फिर हिक्की कहा जाता है। लव बाइट का निशान वैसे तो प्यार भरा होता है लेकिन कई बार ये शर्मिंदा कर देता है। गाल, गर्दन पर ये निशान साफ दिखता है, ऐसे में बाहर जाने पर लोग अक्सर इसे छिपाते हुए दिखते हैं। अगर आप भी कई बार पार्टनर संग इंटीमेट होते हुए लव बाइट का शिकार हो जाती हैं, तो इस निशान को हटाने के लिए हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।
1- स्किन डॉक्टर मानसी के मुताबिक, लव बाइट का निशान हटाने के लिए कोल्ड कंप्रेस का इस्तेमाल करें। ऐसे में आपको बर्फ का टुकड़ा लेना है और बाइट वाली जगह पर रगड़ना है। इसे कॉपन के कपड़े में लपेटकर भी रगड़ सकती हैं। 1-2 दिन में लव बाइट का निशान पूरी तरह से गायब हो जाएगा।
2- लव बाइट का निशान जल्द हटाना है तो नारियल या टी ट्री ऑयल लगाकर प्रभावित जगह पर मसाज करें। ऐसा हर 2 घंटे में करें। लव बाइट का निशान हट जाएगा।
3- आर्निका जेल फूल और जड़ी बूटियों से बनी हुई है। इसकी क्रीम और जेल दोनों आता है। आप इसे लेकर लव बाइट वाली जगह पर अप्लाई करें। हर 1 घंटे में इसे लगाते रहें। इससे भी बाइट का निशान हट जाता है। इसे एंटी-सेप्टिक माना जाता है।
4- केले का छिलका आप अक्सर फेंक देते होंगे लेकिन लव बाइट का निशान हटाने के लिए वो काफी फायदेमंद होता है। केले के छिलके को लेकर लव बाइट वाली जगह पर रगड़ें। ऐसा करने से निशान धीरे-धीरे साफ हो जाता है। केले के छिलके में ऐसे तत्व होते हैं, जो दाग-धब्बे से छुटकारा दिलाते हैं।
5- एलोवेरा जेल से भी आप लव बाइट के निशान को साफ कर सकते हैं। एलोवेरा जेल काफी स्मूदिंग होता है, जो स्किन के धब्बों को साफ करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। इसे निशान वाली जगह पर लगाकर मसाज करें।
इंस्टेंट टिप्स- अगर आपको फौरन कही जाना है और लव बाइट का निशान छिपाना है, तो कलर कैरेक्टर या फिर फाउंडर का इस्तेमाल करें। इससे आपका लव बाइट का निशान थोड़ी देर के लिए छिपा रहेगा।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




