शादी के लिए अच्छा लड़का कैसे चुनें? 5 बातें जो हर लड़की जरूर नोटिस करे- कोच की सलाह!

Feb 19, 2026 03:38 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Relationship Tips: रिलेशनशिप कोच के अनुसार शादी जैसा बड़ा निर्णय लेने से पहले कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना चाहिए। चाहे आप लव मैरिज करें या अरेंज मैरिज, सही इंसान को पहचानना आपकी जिम्मेदारी है। जल्दबाजी न करें, समझदारी से आगे बढ़ें।

शादी के लिए अच्छा लड़का कैसे चुनें? 5 बातें जो हर लड़की जरूर नोटिस करे- कोच की सलाह!

अगर सही लाइफ पार्टनर मिल जाए तो जिंदगी खूबसूरत बन जाती है, लेकिन अगर वही सही ना मिले तो इसी जिंदगी को नर्क बनते देर नहीं लगती। आज के समय में सही जीवनसाथी चुनना आसान काम नहीं है। रिश्ते जल्दी बनते हैं और उतनी ही जल्दी टूट भी जाते हैं। ऐसे में सोच-समझकर फैसला लेना बहुत जरूरी है। रिलेशनशिप कोच आनंद हांडा के अनुसार शादी जैसा बड़ा निर्णय लेने से पहले कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना चाहिए। चाहे आप लव मैरिज करें या अरेंज मैरिज, सही इंसान को पहचानना आपकी जिम्मेदारी है। जल्दबाजी न करें, समझदारी से आगे बढ़ें।

करियर और भविष्य को लेकर उसका नजरिया समझें

कोच आनंद हांडा के मुताबिक कोई भी फैसला लेने से पहले उस लड़के के साथ थोड़ा समय बिताएं। सिर्फ बातों से नहीं, उसके व्यवहार से समझने की कोशिश करें कि वह आपके जॉब और करियर को लेकर क्या सोचता है। क्या वह चाहता है कि आप शादी के बाद भी काम करें? क्या वह आपके सपनों और भविष्य की प्लानिंग को सपोर्ट करता है? अगर कोई लड़का आपके करियर को हल्के में लेता है या आपको अपने सपनों से समझौता करने के लिए कहता है, तो यह आगे चलकर समस्या बन सकता है। आपको ऐसे इंसान की जरूरत है जो आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चले, ना कि आपको रोके।

आपकी सैलरी में जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी तो नहीं

कोच हांडा कहते हैं कि शुरुआती मुलाकातों में अगर कोई लड़का बार-बार आपकी सैलरी, आपके खर्च या आपके पैसे घर पर देने की बात पूछता है, तो इसे हल्के में न लें। आपकी कमाई आपकी निजी बात है। एक समझदार व्यक्ति आपके व्यक्तित्व और सोच को महत्व देता है, सिर्फ पैसों को नहीं। अगर वह शुरुआत में ही पैसों को लेकर बहुत ज्यादा चिंता दिखा रहा है तो यह एक चेतावनी हो सकती है। शादी भरोसे पर चलती है, हिसाब-किताब पर नहीं।

अपनी फैमिली के प्रति उसका व्यवहार देखें

यह जरूर जानें कि वह अपनी फैमिली के बारे में क्या सोचता है। वह अपनी मां, पिता, भाई-बहनों के बारे में किस तरह बात करता है। क्या वह अपनी फैमिली से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है? यह जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे आपको अंदाजा मिलेगा कि वह रिश्तों को कितनी अहमियत देता है। साथ ही यह भी समझने की कोशिश करें कि अगर कभी जरूरत पड़े तो क्या वह आपके लिए खड़ा हो सकता है। जो व्यक्ति हर बात में सिर्फ अपने परिवार का पक्ष लेता है और पत्नी की बात को महत्व नहीं देता, वहां बैलेंस बनाना मुश्किल हो सकता है।

उसकी जिम्मेदारियों और बैकग्राउंड को समझें

कोच आनंद के अनुसार शादी से पहले यह जानना जरूरी है कि उसकी जिम्मेदारियां क्या हैं। क्या उसके ऊपर कोई लोन है? क्या उसकी फैमिली पूरी तरह उसी पर निर्भर है? भविष्य में उसकी क्या जिम्मेदारियां बढ़ने वाली हैं? इन बातों को जानना गलत नहीं है, बल्कि जरूरी है। इससे आपको आगे की जिंदगी की सही तस्वीर समझने में मदद मिलेगी। शादी सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का भी साथ होता है।

‘ना’ कहना सीखें और उसका व्यवहार देखें

कोच आनंद हांडा कहते हैं कि जब आप उससे मिल रही हों या डेट कर रही हों, तो हर बात पर हां कहने की जरूरत नहीं है। कुछ बातों पर साफ तौर पर ‘ना’ कहना शुरू करें। देखें कि वह आपके विचारों की कितनी इज्जत करता है। क्या वह आपके मना करने पर गुस्सा होता है या आपकी बात को समझता है? शुरुआत से ही अपनी राय साफ रखें। अगर आप हर बात में समझौता करेंगी, तो सामने वाला भी आपकी आदत बना लेगा। एक अच्छा जीवनसाथी वही है जो आपकी बात सुने और आपके फैसलों की कद्र करे।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।