अरेंज मैरिज से पहले पार्टनर के साथ कैसे परखें अपनी कंपैटिबिलिटी? रिलेशनशिप एक्सपर्ट ने दिए जरूरी टिप्स
शादी के बाद जिंदगी किसी रोलर-कोस्टर राइड की तरह होती है, जिसमें कभी खुशी तो कभी दुख देखना पड़ेगा। लेकिन अगर आप अरेंज मैरिज करने जा रहे हैं, तो पहले पार्टनर के साथ अपनी कंपैटिबिलिटी चेक कर लें। इससे आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा।

शादी जिंदगी का सबसे बड़ा और अहम फैसला होता है, जो लड़का-लड़की दोनों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लेकर आता है। शादी से पहले एक दूसरे को बेहतर तरीके से जानने के लिए कपल्स लिव-इन में रह लेते हैं लेकिन कई लोग आज भी इसे सही नहीं मानते। आज भी कई कपल्स अरेंज मैरिज करते हैं और शादी के बाद एक दूसरे को समझने का समय देते हैं। लेकिन अगर शादी के बाद पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी न बन पाए, तो रिश्ते में लगातार तनाव बना रह सकता है। ऐसे में शादी से पहले ही अपनी कंपैटिबिलिटी को परख लेना बेहद जरूरी है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट माधव जैन के अनुसार, आज के समय में भी अरेंज मैरिज का चलन कायम है और यह लड़का-लड़की दोनों के लिए एक बड़ा फैसला होता है। इसलिए शादी से पहले कपल्स को कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपनी बॉन्डिंग और आपसी समझ को जरूर जांच लेना चाहिए। कई बार जो बातें शादी से पहले अच्छी लगती हैं, वही बाद में विवाद, झगड़े या यहां तक कि तलाक का कारण भी बन सकती हैं।
क्या होती है कंपैटिबिलिटी
कंपैटिबिलिटी चेक करने से पहले आप ये जान लीजिए कि ये होती क्या है। कई लोग इसका मतलब नहीं समझ पा रहे होंगे। पहले के जमाने में लोग बस घरवालों की मर्जी से शादी कर लेते थे और कुछ देखते नहीं थे। लेकिन आजकल के लड़के-लड़कियां कंपैटिबिलिटी और वाइब मैच होने के बाद ही शादी के लिए हां करते हैं। सरल भाषा में कंपैटिबिलिटी का मतलब है दो लोगों की सोच, लाइफस्टाइल और फैसलों का एक-दूसरे से मेल खाना। उदाहरण से समझ लीजिए कि अगर आपकी पार्टनर सिर्फ आपके साथ रिश्ता रखना चाहती हैं और आपके परिवार के साथ वह नहीं रहना चाहती, लेकिन आप परिवार के साथ चलना चाहते हैं। तो यहां आप दोनों की कंपैटिबिलिटी मैच नहीं होगी।
कंपैटिबिलिटी कैसे चेक करें
रिलेशनशिप एक्सपर्ट माधव जैन का कहना है कि कंपैटिबिलिटी चेक करने के लिए बस आपको कुछ बातों पर गौर करना चाहिए। साथ ही होने वाले पार्टनर संग समय भी बिताना जरूरी है। तो चलिए कुछ तरीके जान लीजिए, जिससे आप कंपैटिबिलिटी चेक कर सकते हैं।
बिना शर्म के बात करने से बनेगी बात
शादी से पहले जितना हो सके एक-दूसरे से खुलकर बात करें। सिर्फ पसंद-नापसंद ही नहीं, बल्कि अपने स्वभाव, आदतों, करियर, परिवार और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी चर्चा करें। यह जानने की कोशिश करें कि सामने वाला व्यक्ति जिंदगी को किस नजरिए से देखता है और उसकी उम्मीदें क्या हैं।
लाइफ गोल्स क्या-क्या हैं
शादी से पहले करियर, बच्चों, रहने की जगह और भविष्य की योजनाओं जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर बात करें। यह समझने की कोशिश करें कि आने वाले सालों को लेकर आप दोनों की सोच और प्राथमिकताएं कितनी मिलती हैं।
फाइनेंस को लेकर करें बात
शादी से पहले पैसों से जुड़ी आदतों और सोच के बारे में बात करना जरूरी है। यह जानें कि आपका पार्टनर खर्च, बचत और निवेश को किस तरह देखता है। इससे भविष्य में पैसों को लेकर होने वाले विवादों से बचने में मदद मिल सकती है।
समय बिताना है बहुत जरूरी
अगर आप ये सोचेंगे कि शादी से पहले होने वाले पति या पत्नी से मिलना जरूरी नहीं है, तो गलत है। आप जितना एक दूसरे को समझने-जानने में समय बिताएंगे उतना ही अच्छा रहेगा। शादी के बाद जिंदगी वैसे तो रोलर-कोस्टर राइड की तरह होती है, कभी भी कुछ भी हो सकता है। लेकिन एक दूसरे को अच्छे से जानने के लिए समय देना पड़ेगा।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


