बेटे या बेटी की शादी फिक्स करने वाले हैं? 'हां' कहने से पहले इतने दिनों बात करने देना है जरूरी!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Relationship Tips: शादी जीवन का सबसे अहम फैसला होती है। इसलिए इसमें किसी तरह की जल्दीबाजी सही नहीं है। बच्चे की शादी अगर आप फिक्स कर रहे हैं, तो उन्हें इतने दिनों पहले अपने संभावित पार्टनर से बातचीत करने देना जरूरी है।

बेटे या बेटी की शादी फिक्स करने वाले हैं? 'हां' कहने से पहले इतने दिनों बात करने देना है जरूरी!

अरेंज मैरिज सिर्फ दो परिवारों के बीच रिश्ता भर नहीं है, बल्कि इसमें दो लोगों की समझ और पसंद भी बहुत मायने रखती है। पहले लोग बिना ज्यादा बातचीत के शादी के लिए हां कर देते थे, लेकिन अब समय बदल गया है। लड़का और लड़की दोनों को एक-दूसरे को जानने का मौका दिया जाता है। इसी दौरान दोनों ये समझने की कोशिश करते हैं कि सामने वाला उनके सोचने के तरीके, लाइफस्टाइल और भविष्य की प्लानिंग से कितना मेल खाता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर कितने समय तक बात करने के बाद शादी के लिए हां कहना सही होता है। चलिए जानते हैं अरेंज्ड मैरिज में शादी के लिए हाँ कहने से पहले एक दूसरे को कितना जान लेना जरूरी है।

अरेंज मैरिज में बात करने का असली मतलब

अरेंज मैरिज में बातचीत सिर्फ औपचारिक बात नहीं होती। इस समय का इस्तेमाल एक-दूसरे को अच्छे से समझने के लिए किया जाता है। इसमें ये देखा जाता है कि सामने वाला इंसान कैसा सोचता है, उसकी आदतें कैसी हैं और वह रिश्तों को कैसे संभालता है।

एक दूसरे को कितना समझना जरूरी

इसका कोई फिक्स रूल नहीं है कि इतने दिन या इतने महीने में ही शादी का फैसला लेना चाहिए। कुछ लोग थोड़ी ही बातचीत में सामने वाले को काफी समझ जाते हैं, जबकि कुछ को थोड़ा ज्यादा समय लगता है। सही समय वह होता है जब आपको सामने वाले के साथ बात करके आराम महसूस हो और चीजें साफ लगने लगें, उसके बाद ही शादी के लिए हां कहना चाहिए। ये आपकी लाइफ का सबसे अहम फैसला होता है, इसलिए इसमें टाइम लेने से बिल्कुल भी कतराएं नहीं।

फैसला लेने से पहले किन बातों पर ध्यान दें

सिर्फ रोज बात करना ही काफी नहीं होता। ध्यान इस बात पर देना चाहिए कि बातचीत में ईमानदारी है या नहीं, सोच मिलती है या नहीं और आगे की जिंदगी को लेकर दोनों की उम्मीदें एक जैसी हैं या नहीं। अगर ये चीजें ठीक लगती हैं तो आगे बढ़ना आसान हो जाता है।

जल्दी हां कहने की समस्या

अगर बिना समझे जल्दी हां कर दिया जाए तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। कई बार बाद में पता चलता है कि सोच या आदतें बिल्कुल अलग हैं। ऐसे में रिश्ते में तनाव आ सकता है, इसलिए जल्दबाजी ठीक नहीं होती।

ज्यादा टाइम लेना भी सही नहीं

अगर बहुत लंबे समय तक फैसला टाला जाए तो भी सही नहीं है। इससे दोनों तरफ कन्फ्यूजन बढ़ता है और रिश्ता अनावश्यक दबाव में आ जाता है। सही टाइम पर साफ फैसला लेना जरूरी होता है। हालांकि कई बार ज्यादा दिनों तक फैसला ना ले पाना भी इस बात का संकेत हो सकता है कि आप सामने वाले से उस तरह का कनेक्शन नहीं बना पा रहे हैं, जैसा होने चाहिए। ऐसी स्थिति में अपने साथ ईमानदार हो कर फैसला लेने की जरूरत होती है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।