Hariyali Teej Wishes: हरियाली तीज पर भेजने के लिए ये 20 खूबसूरत शुभकामना संदेश, खिल उठेंगे सहेलियों के चेहरे
Hariyali Teej 2026 Wishes: सावन महीने में हर साल हरियाली तीज का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है। त्योहार के मौके पर सुहागिन महिलाएं शिव-पार्वती की पूजा कर व्रत करती हैं। तीज के इस खास दिन की सहेलियों को शुभकामना देने के लिए यहां से चुनें मैसेज।

Hariyali Teej Wishes In Hindi: हरियाली तीज का त्योहार सावन महीने में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। चूंकि त्योहार सावन में होता है इसलिए हरी साड़ी-हरी चूड़ी पहनती हैं, हाथों में मेहंदी लगाती हैं। साथ ही सोलह श्रृंगार भी करती हैं, ऐसे में यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास बन जाता है। त्योहार के इस दिन को और खास बनाने के लिए आप अपनी सखी-सहेलियों और रिश्तेदारों को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं भेज सकती हैं। हम आपके लिए हरियाली तीज पर भेजने के लिए कुछ चुनिंदा मैसेज लेकर आए हैं। जिन्हें पढ़कर हर किसी के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल आ जाएगी।
सहेलियों और रिश्तेदारों के लिए हरियाली तीज के शुभकामना संदेश
1. बारिश की बूंदे इस सावन में,
फैलाएं चारों ओर हरियाली,
ये हरियाली का त्योहार ले जाए,
हरियाली तीज की बधाई।
2. हरियाली तीज का त्योहार है,
गुझियों की बहार है,
पेड़ों पर पड़े हैं झूले,
दिलो में सबके प्यार है!
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।
3. हरियाली छाई है चारों ओर,
फूलों की खुशबू आ रही है और,
पेड़-पौधे हरे-भरे खड़े हैं,
पक्षी चहचहा रहे हैं।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं।
4. आयो रे तीज आयो,
मन में उमंग और दिल में तरंग लायो !
हैप्पी हरियाली तीज 2026
5. भगवान शिव की कृपा होगी,
मिलता रहेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,
जब हम सब मिलकर मनाएंगे हरियाली तीज का त्योहार!
6. मेहंदी से सजे-रचे लाल-लाल हाथ
हरी-हरी खनकती चूड़ियों और घेवर की मिठास।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
7. मेहंदी से सजे-रचे लाल-लाल हाथ
हरी-हरी खनकती चूड़ियों और घेवर की मिठास
हरियाली तीज की हार्दिक बधाई!
8. शिव-पार्वती का प्रेम अमर है,
पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत बनाए,
हरियाली तीज का त्योहार,
प्यार का प्रतीक है।
हरियाली तीज की हार्दिक बधाई!
9. फूल खिले हैं बागों में बारिश की है फुहार
दिल से आप सबको मुबारक
यह प्यारा तीज का त्यौहार !
तीज की हार्दिक बधाई!
10. शिव और पार्वती का प्यार अमर हुआ
पार्वती का शिव के लिए जन्म हुआ,
एक दूसरे के बिना इनका जीवन अधूरा,
इन दोनों के मिलने से ही संसार है पूरा।
हैप्पी हरियाली तीज 2026!
WhatsApp स्टेटस के लिए छोटी और प्यारी तीज शायरी
11. हल्की-हल्की फुहार है,
ये सावन की बहार है,
संग पिया के झूले झूले आओ,
आज हरियाली तीज का त्योहार है
हरियाली तीज की शुभकामनाएं।
12. चंदन की खुशबू
बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारक हो
हरियाली तीज का पर्व।
13. तीज का पर्व लाए प्रेम और उमंग,
खुशियों से सजे जीवन के हर रंग।
शिव-पार्वती का आशीर्वाद रहे साथ,
हरियाली तीज की शुभकामनाएं दिन-रात।
14. मेहंदी की खुशबू, झूले की बहार,
सज-धज कर आया तीज का त्योहार।
सुख-समृद्धि से भरा रहे आपका संसार,
हरियाली तीज की शुभकामनाएं बार-बार।
15. सावन की फुहार संग खुशियां आएं हजार,
हरियाली तीज का पर्व हो खुशियों से गुलजार।
शिव-पार्वती का आशीर्वाद मिले हर बार,
आप सभी को तीज की शुभकामनाएं अपार।
16. हाथों में सजे मेहंदी के रंग,
झूले संग गूंजें खुशियों के तरंग।
सदा बना रहे अपनों का साथ,
हरियाली तीज की शुभकामनाएं हर बार।
17. तीज का त्योहार खुशियां लाए,
हर मन में नई उमंग जगाए।
शिव-पार्वती की कृपा बरसे अपार,
आपको मुबारक हो हरियाली तीज का त्योहार।
18. झूले की पेंग और सावन की बहार,
हर तरफ छाया तीज का खुमार।
खुशियों से भरा रहे आपका संसार,
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।
19. मेहंदी रचे हाथ, सजे सुंदर श्रृंगार,
सावन में आया तीज का त्योहार।
सदा बनी रहे खुशियों की फुहार,
हरियाली तीज की शुभकामनाएं अपार।
20. शिव-पार्वती का आशीर्वाद मिले,
हर सपना आपका साकार खिले।
सुख-समृद्धि से भरा रहे परिवार,
हरियाली तीज की हार्दिक बधाई बारंबार।


