Women's Day Wishes: आज के दिन पत्नी को भेजें ये बेहतरीन मैसेज, खुशी से झूमेंगी

Mar 08, 2026 09:39 am ISTAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

महिलाओं के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा और समानता देने के लिए हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। आज के दिन पत्नी को एक खास मैसेज भेजना तो बनता है। यहां से चुनिए वाइफ के लिए बेस्ट मैसेज।

Women's Day Wishes: आज के दिन पत्नी को भेजें ये बेहतरीन मैसेज, खुशी से झूमेंगी

महिला दिवस का मौका अपनी लाइफ में मौजूद महिलाओं को धन्यवाद कहने का खास दिन है। खासतौर से अगर आप शादीशुदा है तो आज के दिन अपनी वाइफ को एक खास मैसेज भेजना बनता है, जिसे पढ़कर उन्हें बेहद खुशी हो। आज यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है और इस खास मौके पर वाइफ को भेजने के लिए यहां से चुनिए खास मैसेज।

1) हाथ पकड़ कर मेरा, तुमने दुनिया को संवारा है, मेरी जीत के पीछे, हमेशा हाथ तुम्हारा है। महिला दिवस की शुभकामनाएं

2) घर को घर बनाती हो तुम, हर दर्द में मुस्कुराती हो तुम, कभी मां, कभी दोस्त, तो कभी पत्नी बन कर साथ निभाती हो तुम। महिला दिवस की शुभकामनाएं

3) त्याग और ममता की तुम मूरत हो, सच तो ये है कि तुम बहुत खूबसूरत हो। महिला दिवस की शुभकामनाएं

4) तेरे होने से ही आबाद है ये घर मेरा, तू ही सुकून और तू ही हमसफर मेरा। महिला दिवस की शुभकामनाएं

5) घर की रौनक और परिवार की शान हो, सच कहूं तो तुम ही मेरी जान हो। महिला दिवस की शुभकामनाएं

6) खुशनसीब हूं मैं जो तुम मेरी तकदीर हो, मेरे सपनों की तुम ही सुंदर तस्वीर हो। महिला दिवस की शुभकामनाएं

7) तुम्हारे बिना ये जीवन अधूरा सा लगता है, तुम साथ हो तो पत्थर का घर भी 'घर' लगता है। हैपी वुमेन्स डे मेरी हमसफर

8) शक्ति भी तुम, भक्ति भी तुम, मेरी जिंदगी की असली युक्ति भी तुम। हैपी वुमेन्स डे

9)घर की रौनक और परिवार की शान हो, सच कहूं तो तुम ही मेरी जान हो। महिला दिवस की शुभकामनाएं

10) नारी शक्ति का तुम साक्षात स्वरूप हो, मेरे जीवन की तुम ही खिली हुई धूप हो। हैपी वुमेन डे

11) पंखों के बिना भी उड़ना जानती है, वो औरत है साहब, हर हाल में जीना जानती है। हैपी वुमेन डे

12) तुम सिर्फ मेरी पत्नी नहीं, मेरी सबसे अच्छी दोस्त और मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम हो। आज का दिन तुम्हारी उसी शक्ति और धैर्य को सलाम करने का है। महिला दिवस की शुभकामनाएं

13) घर की असली 'होम मिनिस्टर' और मेरे दिल की 'महारानी' को महिला दिवस की ढेर सारी बधाई। तुम हो तो सब कुछ मुमकिन है।

14) मेरी जिंदगी की हर मुश्किल को आसान बनाने के लिए और मुझे एक बेहतर इंसान बनाने के लिए शुक्रिया। आपको महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

15) हजारों दीपक चाहिए एक आरती के लिए, पर एक नारी ही काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए। मेरी पत्नी तुम्हे महिला दिवस की शुभकामनाएं।

16) एक औरत के रूप में तुम्हारी सहनशीलता, प्रेम और बुद्धिमत्ता का मैं कायल हूं।

तुम मेरे बच्चों के लिए बेहतरीन मां और मेरे लिए बेहतरीन जीवनसंगिनी हो।

महिला दिवस की बधाई

17) जिस तरह तुम घर और बाहर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती हो,

उसे देखकर मेरा सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है।

तुम वाकई एक सुपरवुमन हो।

महिला दिवस की शुभकामनाएं।

18)नारी शक्ति का असली मतलब मैंने तुम्हें करीब से देख कर समझा है। मेरी प्रेरणा बनने के लिए धन्यवाद।

19) तुम खास हो, तुम अद्वितीय हो और तुम मेरी हो। बस यही मेरी सबसे बड़ी खुशी है।

हैपी वुमेन डे

20) मेरी दुनिया को स्वर्ग बनाने वाली खूबसूरत महिला को हैपी वुमेन डे

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।