
आर्किटेक्ट से लेकर इंजीनियर फ्रेंड को भेजें विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं
Happy Vishwakarma Puja Wishes 2025: देवताओं के शिल्पकार, भवन निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर भेजे अपने खास भवन, सड़क निर्माण से जुड़े खास दोस्तों को भेजे शुभकामनाएं और भेज दें सुरक्षा और तरक्की की बेस्ट विशेज।
भगवान विश्वकर्मा को भवन निर्माण और सृजन का देवता कहा गया है। समुद्र मंथन से निकले भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मा जी का वंशज माना जाता है। देवताओं के शिल्पकार और स्वर्गलोक जैसे सुंदर रचनाओं के लिए जाने जाने वाले विश्वकर्मा की पूजा आश्विन महीने के कृष् पक्ष की एकादशी की जाती है। इस दिन भवन बनाने के काम में लगे श्रमिक से लेकर कारीगर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट अपने औजार और ऑफिस, कार्यस्थल में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं और सुरक्षित, सुंदर निर्माण के साथ तरक्की के आशीर्वाद की कामना करते हैं। ऐसे पावन मौके पर अपने दोस्त आर्किटेक्ट और इंजीनियर को भेज दें विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं।
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं
1) तुम हो सकल सृष्टि कर्ता, ज्ञान सत्य जग हित धर्ता
तुम्हारी दृष्टि से नूर है बरसे, आपके दर्शन को हम भक्त तरसें
विश्वकर्मा पूजा 2025 की हार्दिक शुभकामना
2) जय जय श्री भुवना विश्वकर्मा, कृपा करे श्री गुरुदेव सुधर्मा
श्रीव अरु विश्वकर्मा माहि, विज्ञानी कहे अंतर नाहि
आपके परिवार पर विश्वकर्मा जी की कृपा बरसे
विश्वकर्मा पूजा की बधाई
3) विश्वकर्मा जी की सदा करो जय जयकार
करते हैं सदा सब पर उपकार
इनकी महिमा है सबसे न्यारी
ये अर्ज सुनो भगवान हमारी
विश्वकर्मा पूजा 2025 की शुभकामनाएं
4) निर्बल हैं तुम से बल मांगते,
करुणा के प्रयास से जल मांगते,
श्रद्धा का प्रभु जी फल मांगते,
आप से प्रभु हम उन्नति और तरक्की का आशीष मांगते.
5) तू ही रचयिता है
इस सृष्टि का है कर्मा
सदा ही तेरी जय हो
श्री बाबा विश्वकर्मा.
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं
6) आप चाहो तो खंडहर को भी,
बना देते हो स्वर्ग सा महल,
अद्भुत है आपकी शिल्पकारी,
आप को पूजे सब नर और नारी।
Happy Vishwakarma Puja
7) धन, समृद्धि, वैभव, सुख–शान्ति देना,
भय, जन–जंजाल से मुक्ति देना,
संकट से लड़ने की शक्ति देना,
हे विश्वकर्मा, हे विश्वकर्मा.
विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई
8) निर्बल हैं तुम से बल मांगते,
करुणा के प्रयास से जल मांगते,
श्रद्धा का प्रभु जी फल मांगते,
आप से प्रभु हम उन्नति और तरक्की का आशीष मांगते
विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई.
9) विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद सदा आपके साथ हो,
जीवन में खुशियों का बसेरा और सफलता अपार हो.
हर काम में मिले आपको तरक्की और मान,
विश्वकर्मा पूजा की ढेरों शुभकामनाएं.
10) कार्य में सफलता और जीवन में खुशहाली,
विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे
विश्वकर्मा पूजा 2025 की हार्दिक बधाई.
11) आपके काम में लगे हाथों में शक्ति और सफलता हमेशा बनी रहे.
हैप्पी विश्वकर्मा पूजा

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




