Valentines Day पर महबूब को भेजें शाहरुख खान की ये प्यार भरी शायरियां, रिश्ते में बढ़ेगी नजदीकियां

Feb 14, 2026 11:16 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर से अपने दिल का हाल अलग अंदाज में बयां करना चाहते हैं, तो शाहरुख खान की कुछ रोमांटिक लाइनों से प्यार जाहिर कर सकते हैं। यहां से कुछ शायराना लाइनें आप चुन सकते हैं।

Valentines Day पर महबूब को भेजें शाहरुख खान की ये प्यार भरी शायरियां, रिश्ते में बढ़ेगी नजदीकियां

Happy Valentines Day 2026: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर से अपने दिल का हाल अलग अंदाज में बयां करने का सबसे अच्छा तरीका है शायरी। शायराना अंदाज में पार्टनर को अपने मन और दिल की बात कहना काफी आसान हो जाता है। वैलेंटाइन डे के दिन आपको गर्लफ्रेंड या पत्नी के सामने अपने प्यार को जाहिर करना है लेकिन समझ नहीं आ रहा है कैसे करें, तो रोमांस के किंग शाहरुख खान से कुछ मदद ले सकते हैं। जी हां, शाहरुख खान को रोमांस का सरताज कहा जाता है और उनकी हर फिल्म में शायराना अंदाज देखने को मिलेगा। उनकी कुछ प्यार भरी लाइनों को आप मैसेज या फिर लेटर में लिखकर पार्टनर को भेज सकते हैं। शाहरुख खान की कुछ चुनिंदा शायरी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, इन्हें आप पार्टनर को भेजकर फिल्मी अंदाज में वैलेंटाइन डे विश कर सकते हैं।

शाहरुख खान की मशहूर शायरी वाली लाइनें-

1. प्यार तो बहुत लोग करते हैं, लेकिन मेरे जैसा प्यार कोई नहीं कर सकता..क्योंकि किसी के पास तुम जो नहीं हो।

2. मोहब्बत भी जिंदगी की तरह होती है। हर मोड़ आसान नहीं होता। हर मोड़ पर खुशी नहीं होती। पर जब हम जिंदगी का साथ नहीं छोड़ते तो फिर मोहब्बत का साथ क्यों छोड़ें।

3- हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं। शादी भी एक बार होती है और प्यार..वो भी एक बार होता है।

4- प्यार का कारोबार तो कई बार किया..मगर प्यार सिर्फ एक बार।

5- याद रखना कि दुनिया के किसी कोने में कोई खुश है..क्योंकि तुम खुश हो।

6- कोई भी सिर्फ एक अंगूठी पहनाकर तुमके मुझसे नहीं छीन सकता। तुम मेरी हो..सिर्फ मेरी।

7- इतनी शिद्दत से मैंने तुम्हें पाने की कोशिश की है कि हर जर्रे ने मुझे तुमसे मिलाने की साजिश की है।

8- तेरी आंखों की नमकीन मस्तियां, तेरी हंसी की बेपरवाह गुस्ताखियां, तेरी जुल्फों की लहराती अंगड़ाइयां, नहीं भूलूंगा मैं..जब तक है जान।

10- दिल तो सबके पास होता है..लेकिन हर कोई दिलवाला नहीं होता।

11- सच्ची मोहब्बत जिंदगी में सिर्फ एक बार होती है, और जब होती है, तो कोई भगवान या खुदा उसे नाकामयाब नहीं होने देता।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।