Happy Valentine Day: मोहब्बत भरे इन अल्फाजों से करें हाल-ए-दिल बयां, चुनिंदा शायरी से करें वैलेंटाइन विश

Feb 13, 2026 11:03 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Happy Valentine Day: वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी के दिन गर्लफ्रेंड के लिए कई सारे सरप्राइज प्लान कर रखे हैं तो उससे पहले इस प्यार भरे एहसास को शब्दों के जरिए उसके दिल तक पहुंचाएं। यहां से चुनें बेहद रोमांटिक शायरी और करें वैलेंटाइन विश।

Happy Valentine Day: मोहब्बत भरे इन अल्फाजों से करें हाल-ए-दिल बयां, चुनिंदा शायरी से करें वैलेंटाइन विश

14 फरवरी यानी मोहब्बत का वो दिन, जिसका हर प्रेमी जोड़े को बड़े ही बेसब्री से इंतजार रहता है। अपनी गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन पर स्पेशल फील कराना है तो इन चुनिंदा शायरी में से चुनें। वैलेंटाइन के खास दिन की शुरुआत के साथ ही ये शायरी प्रेमिका को आपके गहरे प्रेम का एहसास कराएगी। तो देर ना करें और भेज दें ये शायरी।

Happy Valentine Day Wishes, Shayari, Romantic Lines

  • मुझे महसूस होती है छुअन तेरे होंठों की,

तुम तन्हाई में मेरी तस्वीर चूमते हो क्या

Happy Valentines Day

  • ऐ चांद तू भूल जायेगा अपने आपको

जब सुनेगा दास्तान मेरे प्यार की

क्या तू करता है गुरुर अपने आप पे इतना

तू तो सिर्फ परछाई है मेरे प्यार की

Happy Valentines Day

  • करनी है खुदा से एक गुज़ारिश

तेरे प्यार के सिवा कोई बंदगी ना मिले

हर जनम में साथी हो तुम जैसा

या फिर कभी ज़िन्दगी ही ना मिले

Happy Valentines Day

  • लोग कहते फिरते है जिसे हम प्यार करते है

वो एक चांद का टुकड़ा है

पर उन्हें क्या पता जिसे मैं प्यार करता हूं

चांद उसका एक टुकड़ा है

Happy Valentines Day

  • चले गए हैं दूर कुछ पल के लिए

मगर करीब है हर पल के लिए

कैसे भुलायेंगे आपको एक पल के लिए

जब हो चुका है प्यार उम्र भर के लिए

Happy Valentines Day

  • चलो आज खामोश प्यार को इक नाम दे दें,

अपनी मुहब्बत को इक प्यारा अंज़ाम दे दें

इससे पहले कहीं रूठ न जाएं मौसम अपने

धड़कते हुए अरमानों एक सुरमई शाम दे दें

Happy Valentines Day

  • मोहब्बत के भी कुछ अंदाज़ होते है

जागती आंखों में भी कुछ ख्वाब होते है

ज़रूरी नहीं है कि गम में ही आंसू निकले

मुस्कुराती आंखों में भी सैलाब होते हैं

Happy Valentines Day

  • ऐ चांद तू भूल जायेगा अपने आपको

जब सुनेगा दास्तान मेरे प्यार की

क्या तू करता है गुरुर अपने आप पे इतना

तू तो सिर्फ परछाई है मेरे प्यार की

Happy Valentines Day

  • महक सी जाती हो रातों में

जब तूम ख़्वाब बनकर समाती हो

यादों की तस्वीर दिल में उतर जाती हैं

जब तुम रूबरू सामने आती हो

Happy Valentines Day

  • दिल ने जिसे ज़िन्दगी भर चाहा है

आज करूंगा में उनसे इकरार

जिसको सदियों से तम्मना की है

उनसे करूंगा मेरे प्यार का इजहार

Happy Valentines Day

  • प्यार शब्दों का मोहताज नही होता

दिल में हर किसी के राज़ नही होता

क्यों इंतज़ार करते है सभी वैलेंटाइन डे का

क्या साल का हर दिन प्यार का हक़दार नही होता ?

Happy Valentines Day

  • आज मैं ये इजहार करता हूं

जान भी तुझपर निसार करता हूं

बेहिसाब,बेशुमार करता हूँ

मैं सिर्फ तुझसे प्यार करता हूँ

Happy Valentines Day

  • लोग कहते फिरते हैं कि वो जिससे प्यार करते हैं

वो एक चांद का टुकड़ा है

पर मैं कहता हूं कि मैं जिसे प्यार करता हूं,

चांद उसका एक टुकड़ा है

Happy Valentines Day

  • तेरी एक मुस्कान से मेरी दुनिया रोशन हो जाती है।

हैप्पी वैलेंटाइन डे मेरी जान, तू हमेशा मेरे साथ रहे - यही दुआ है।

Happy Valentines Day

  • तू मिला तो लगा जैसे जिंदगी में रंग भर गए हों।

हैप्पी वैलेंटाइन डे, मेरे प्यार! हर धड़कन में बस तेरा नाम है।

Happy Valentines Day

  • दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है तेरा साथ।

वादा है, हर खुशी और हर मुश्किल में तुम्हारे साथ रहूंगा।

तेरे बिना सब कुछ अधूरा सा लगता है।

तू मेरी जिंदगी का सबसे प्यारा हिस्सा है।

Happy Valentines Day

  • प्यार वो नहीं जो कहने से होता है,

प्यार वो है जो महसूस होता है।

आज मैं तुम्हें अपने एहसासों का इजहार करना चाहता हूं।

Happy Valentines Day

  • तमन्ना है मेरे मन की,

हर पल साथ तुम्हारा हो…

जितनी भी सांसें चलें मेरी,

हर सांस पर नाम तुम्हारा हो।

Happy Valentines Day

  • हर बात ‘हद’ में अच्छी लगती है,

मगर तुम ‘बेहद’ अच्छी लगती हो।

Happy Valentines Day

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।