टेडी डे का मौका है...पार्टनर को भेजें टैडी बियर जैसे क्यूट मैसेज, पढ़ते ही होगा प्यार का अहसास
अपने रिश्ते में टैडी की क्यूटनेस और प्यार भरने के लिए इस दिन आप पार्टनर को एक खूबसूरत और क्यूट टेडी बियर गिफ्ट करके अपनी मोहब्बत की कहानी उनको सुनाएं। जिसमें आपकी मदद करेंगे ये खूबसूरत रोमांटिक टैडी डे मैसेज, कोट्स, शायरी मैसेज।

Happy Teddy Day 2026 Quotes, Shayari in Hindi : वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन यानी 10 फरवरी को टैडी डे मनाया जाता है। यह दिन प्यार करने वाले लोगों के लिए बाकी दिनों जैसा ही बेहद खास होता है। वैलेंटाइन वीक के तीन दिन रोज डे, प्रपोज डे और चॉकलेट डे, बीत जाने के बाद भी अगर अब तक आपने अपने पार्टनर को अपने प्यार का अहसास नहीं करवाया है, तो 10 फरवरी को टेडी बियर डे के मौके को न गवाएं। अपने रिश्ते में टैडी की क्यूटनेस और प्यार भरने के लिए इस दिन आप पार्टनर को एक खूबसूरत और क्यूट टेडी बियर गिफ्ट करके अपनी मोहब्बत की कहानी उनको सुनाएं। जिसमें आपकी मदद करेंगे ये खूबसूरत रोमांटिक टैडी डे मैसेज, कोट्स, शायरी मैसेज।
टेडी डे कोट्स फॉर लव ( Teddy Day Quotes for Love )
1- कुछ एहसासों के साये दिल को छू जाते हैं
कुछ मंजर दिल में उतर जाते हैं
बेजान गुलशन में भी फूल खिल जाते हैं
जब ज़िन्दगी में आप जैसे टेडी मिल जाते हैं!
Happy Teddy Day 2026!
2- अगर आप एक टेडी होते,
तो हम अपने पास रख लेते,
डाल के अपनी झोली में
साथ साथ अपने ले चलते!
Happy Teddy Day !
3- आज कल हम हर Teddy को
देखकर मुसकुराते है,
कैसे बताए उन्हें…
हमें तो हर टेडी में वो ही नजर आते है।
Happy Teddy Day 2022
4- दिल करता है तुम्हें अपनी बाहों में भर लूं
टेडी बियर बनाकर अपने पास रख लूं
हैप्पी टेडी डे 2026
5- ख्वाहिश इतनी है कि,
आज तुझे देकर में Teddy
फ्यूचर में बन जाउं तेरे बच्चों का Daddy
Happy Teddy Bear Day... My Love
6- टेडी डे का मौका है
फिर क्यों आपने
खुद को रोका है
जाओ और दे आओ
अपने यार को टेडी,
इस दिन का तो
अंदाज ही अनोखा है
Happy Teddy Day
7- कुछ एहसासों के साये दिल को छु जाते हैं,
कुछ मंज़र दिल में उतर जाते हैं,
बेजान गुलशन में भी फूल खिल जाते हैं,
जब ज़िन्दगी में आप जैसे दोस्त मिल जाते है
8- आज मिले तो लव पे शिकवे आ गये.
फिर खामोशी हमारे बीच आ गयी
हम खड़े रहे बहुत देर तक और वो चले गये..
हम खफा खफा से यों उलझे रहे
और वो प्यारा से टेडी ले कर आ गये
Happy Teddy Day
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


