Ramadan Mubarak : आया रहमतों का महीना… इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपनों को भेजें रमजान की मुबारकबाद
Ramadan Mubarak Wishes : इस साल रमजान का महीना 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर आप अपने मुसलमान भाइयों को रमजान की मुबारकबाद भेजना चाहते हैं तो ये टॉप 10 चांद रात मुबारक मैसेज, कोट्स, रमजान विशेज आपके काम आ सकती हैं।

Ramadan Mubarak Wishes And Shayari Messages : रमजान का चांद, जिस रात दिखाई देता है उसे चांद रात कहा जाता है। यह रात खुशियों की रात होती है, इस रात के साथ ही बरकत का महीना यानी रमजान का पाक महीना भी शुरू हो जाता है। इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग रमजान को नेकी और इबादत का महीना मानते हैं। जिसमें वो पूरे 30 दिन रोजा रखते हुए पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं। इस साल रमजान का महीना 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर आप अपने मुसलमान भाइयों को रमजान की मुबारकबाद भेजना चाहते हैं तो ये टॉप 10 चांद रात मुबारक मैसेज, कोट्स, रमजान विशेज आपके काम आ सकती हैं।
Ramadan (Ramzan) Mubarak 2026 Wishes Messages Quotes
1- अल्लाह करे आपकी हर मुश्किल आसान,
रमजान बनाए आपकी जिंदगी आसान
Ramadan Mubarak 2026
2- गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,
सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है,
मुबारक हो आपको रमजान का चांद,
हमने ये पैगाम भेजा है।
रमजान की चांद रात मुबारक।
3- चांद रात मुबारक हो
इस चांद की रोशनी में, आपकी दुआएं कबूल हों.
रमजान की चांद रात मुबारक!
4- आसमान पे नया चांद आया है,
साथ अपने खुशियों की सौगात लाया है।
रमजान की चांद रात मुबारक!
5- हर इफ्तार में खुशियों का पैगाम मिले,
हर दुआ में आपको आराम मिले।
रमजान चांद मुबारक!
6- इस पाक महीने के सदके में
अल्लाह आपके सारे गुनाह माफ फरमाए।
आपको रमजान मुबारक।
7- पाक महीना दस्तक देने वाला है,
नेकी का रास्ता दिखाने वाला है।
रमजान मुबारक एडवांस में,
हर दिल को रौशन बनाने वाला है।
रमजान की मुबारकबाद
8- सब्र, इबादत और नेकी का मौसम,
रमजान फिर से लौट आएगा।
एडवांस रमजान मुबारक,
हर दिल को सुकून दे जाएगा।
9- ईद का चांद देखकर ये दुआ करें हम
आपके घर में रहे सुकून न रहे कोई गम
और दिल में रहे नूर-ए आलम
चांद मुबारक हो
10- ऐ चांद उनको मेरा ये पैगाम देना
खुशी का दिन और हंसी की शाम कहना
जब देखें वो तुझे तो उन्हें रमजान मुबारक कहना
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



