Happy Raksha Bandhan: राखी पर भाई को छेड़ना है तो भेजें ये 15 फनी मैसेज, पढ़कर छूट जाएगी हंसी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रक्षाबंधन के खास मौके पर अगर आप भाई को प्यार के साथ थोड़ा छेड़ना चाहते हैं, तो ये फनी मैसेज भेज सकते हैं। इन मजेदार शुभकामना संदेशों में भाई-बहन की नोकझोंक और अपनापन दोनों झलकेंगे।

Happy Raksha Bandhan Funny Wishes in hindi
राखी पर भाई को छेड़ना है तो भेजें ये फनी मैसेज, पढ़कर छूट जाएगी हंसी

Happy Raksha Bandhan Funny Wishes in Hindi: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के खट्टे-मीठे रिश्ते और प्यार को सेलिब्रेट करने का खास मौका है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वादा करते हैं। लेकिन भाई-बहन का रिश्ता सिर्फ प्यार तक सीमित नहीं होता, इसमें नोकझोंक, मजाक और एक-दूसरे की टांग खींचने का भी अपना मजेदार अंदाज होता है। अगर आप इस राखी पर अपने भाई या बहन को कोई फनी और मजेदार मैसेज भेजना चाहते हैं, तो यहां दिए गए इन संदेशों को व्हाट्सऐप या सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। अगर आपके भाई के साथ मजेदार रिश्ता है, तो उन्हें फनी मैसेज भेजकर मजे लें। यहां से मैसे कॉपी कर भेजें या स्टेटस पर लगाएं।

1. भाई-बहन का रिश्ता भी कमाल है, लड़ाई रोज होती है और प्यार भी रोज ही हो जाता है। हैप्पी रक्षाबंधन!

2. भाई, राखी बांध रही हूं ताकि याद रहे कि तुम्हारी एक बहन भी है…और मेरी डिमांड्स भी!

3. रक्षाबंधन पर बहन की तरफ से भाई को ढेर सारा प्यार…और थोड़ा सा कैश भी भेज देना!

4. भाई हो तो तुम्हारे जैसा, जो परेशान करने में कभी छुट्टी नहीं लेता। हैप्पी राखी!

5. बहनें भगवान का दिया वो तोहफा हैं, जिसे भाई चाहकर भी वापस नहीं कर सकता। हैप्पी रक्षाबंधन!

6. राखी बांधने का असली फायदा यही है कि भाई को सालभर परेशान करने का लाइसेंस मिल जाता है।

7. मेरी प्यारी बहन, तुम मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी हो… और सबसे बड़ी टेंशन भी! हैप्पी राखी!

8. भाई-बहन की लड़ाई में जीत किसी की नहीं होती, लेकिन शिकायत हमेशा मम्मी से होती है। हैप्पी रक्षाबंधन!

9. भाई, राखी तो बांध दी है, अब गिफ्ट देने में इतनी देर क्यों? कहीं जेब खाली तो नहीं हो गई?

10. बहन का प्यार अनमोल होता है, लेकिन राखी के मौके पर भाई का गिफ्ट भी जरूरी होता है!

11. तुम मेरे भाई हो, इसलिए तुम्हें झेलना मेरी मजबूरी है और मुझे झेलना तुम्हारी! हैप्पी रक्षाबंधन!

12. रक्षाबंधन पर एक ही दुआ है- भाई हमेशा खुश रहे और बहन की शॉपिंग का खर्च उठाता रहे।

13. बचपन में लड़ाई रिमोट के लिए होती थी, अब लड़ाई प्रॉपर्टी और गिफ्ट के लिए होगी! हैप्पी राखी!

14. बहन हो तो ऐसी, जो भाई की टांग भी खींचे और जरूरत पड़ने पर सबसे पहले उसके साथ भी खड़ी हो।

15. राखी का त्योहार आया है, पुरानी लड़ाइयां भूल जाओ और भाई, पहले गिफ्ट दिखाओ! हैप्पी रक्षाबंधन!

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपराखी पर भाई की टांग खींचने के लिए भेजें ये फनी मैसेज, नोकझोंक होगी और मजेदार