Happy Raksha Bandhan 2026 Wishes: 20+ शायरियां भेजकर दें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, दिल छू लेगी हर लाइन
Happy Raksha Bandhan 2026 Wishes In Hindi: खास अंदाज में हैप्पी रक्षाबंधन कहने के लिए मैसेज या शुभकामनाएं ढूंढ रहे हैं, तो 20+ शुभकामनाओं का ये कलेक्शन आपके लिए ही है। भाई बहन के प्यार को दर्शाती हुई इन शायरियों की एक-एक लाइन दिल छू लेने वाली है।

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और अटूट रिश्ते का प्रतीक होता है। इस दिन बहनें अपने प्यारे भाई की कलाई पर राखी बांधती और उनसे वचन लेती हैं कि उनका भाई हमेशा उनका कंधा बनकर खड़ा रहेगा। खैर, त्योहार के बीच में शुभकामनाएं देने का सिलसिला भी चलता है। ऐसे में अपने भाई या बहन को कोई दिल छू लेने वाली लाइन्स भेज कर आप भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं जरा स्पेशल ढंग में भेज सकते हैं। सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाना हो या कुछ लाइनों में अपने भाई या बहन के लिए प्यार भरी बात कहनी हो, ये मैसेज एकदम बढ़िया रहेंगे। बोरिंग हैप्पी रक्षाबंधन कहने से अच्छा है कि आप इन शुभकामनाओं के जरिए एक प्यारा सा मैसेज उन्हें भेज दें।
रक्षाबंधन पर भेजने के लिए शुभकामना संदेश
1) रिश्तों में सबसे प्यारा रिश्ता,
भाई-बहन का कहलाता है,
स्नेह, दुआ और विश्वास से
हर पल और भी गहराता है।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!
2) न कोई शर्त, न कोई हिसाब,
बस रिश्ते में सच्चा प्यार रहे,
भाई-बहन के इस पवित्र बंधन में
सदा विश्वास और दुलार रहे।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!
3) कच्चे धागे में बंधा,
प्यार का मजबूत एहसास,
भाई-बहन के इस रिश्ते में
बसता है पूरा विश्वास।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!
4) प्यार की डोर, विश्वास का साथ,
खुशियों से भरा रहे हर दिन-रात।
रिश्तों में यूं ही मिठास बनी रहे,
हर दिल में अपनों की आस बनी रहे।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!
5) भाई-बहन का अनोखा प्यार
इस रिश्ते में ना ही धोखा और ना ही कोई छल
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!
6) भाई बहन का प्यार अनोखा
सबसे अनमोल है ये दिलों का रिश्ता
इस रिश्ते की लाज निभाना
राखी की डोरी का कर्ज चुकाना
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!
7) बचपन की वो छोटी-छोटी लड़ाइयां
आज भी याद आती हैं,
तुम्हारी डांट और मेरी शिकायतें
चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं।
समय बदल गया, जिंदगी बदल गई
लेकिन भाई-बहन का प्यार आज भी वैसा ही है।
हैप्पी रक्षाबंधन!
8) तुम्हारी जिंदगी में खुशियां कभी कम न हों,
हर सपना तुम्हारा पूरा हो,
और चेहरे की ये मुस्कान हमेशा बनी रहे।
रक्षाबंधन पर यही दिल से दुआ है!
हैप्पी रक्षाबंधन!
9) रिश्ता हमारा थोड़ा शरारती है,
कभी लड़ाई तो कभी ढेर सारी मस्ती है।
लेकिन दुनिया में तुम जैसा अपना कोई नहीं,
रक्षाबंधन पर बस इतना कहना है—हमेशा साथ रहना।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!
10) बचपन की शरारतें, वो छोटी-छोटी लड़ाई,
तेरे बिना अधूरी है हर खुशहाली
राखी के इदिन बस इतनी सी दुआ है,
तेरी जिंदगी में खुशियां ही खुशियां आएं।
हैप्पी रक्षाबंधन!
11) ना पैसे चाहिए, ना कोई गिफ्ट चाहिए,
भाई, बस तेरा साथ हर बार चाहिए।
रिश्ता हमारा यूं ही बना रहे उम्रभर,
इससे ज्यादा और भला क्या चाहिए।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!
12) रिश्ता हमारा सबसे प्यारा,
हर पल चेहरे पर मुस्कान रहे,
राखी का ये धागा यूं ही बना रहे,
भाई-बहन का प्यार बना रहे।
हैप्पी रक्षाबंधन!
13) लड़ते हैं, झगड़ते हैं, फिर मान भी जाते हैं,
भाई-बहन हैं हम, हर गम में साथ निभाते हैं।
राखी वाले दिन बस इतना कहना है
तू खुश रहे भाई, दिल यही दुआ करता है!
हैप्पी रक्षाबंधन!
14) राखी का धागा प्यार से सजाया है,
भाई के लिए दिल से आशीर्वाद आया है,
हर कदम पर मिले तुझे सफलता और खुशियां,
राखी के दिन बस यही तोहफा मैंने भगवान से मांगा है!
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!
15) तेरी कलाई पर राखी सजती रहे,
तेरी जिंदगी खुशियों से भरती रहे,
हर कदम पर खुशी मिले भाई,
मेरी हर दुआ तेरे साथ चलती रहे।
हैप्पी रक्षाबंधन!
16) मेरी राखी की कीमत बस इतनी सी समझना,
इसे धागा नहीं, मेरा प्यार समझना।
जब भी जिंदगी में मुश्किल आए कोई,
मुझे अपना समझकर बेझिझक याद करना।
हैप्पी रक्षाबंधन भाई!
17) बहन का प्यार भाई के लिए होता है आशीर्वाद
हमेशा निभाती है मां का किरदार
लड़ती है, झगड़ी है और प्यार करती है
मेरे लिए मेरी बहन है हमेशा खास और रहती है दिल के पास
हैप्पी रक्षाबंधन!
18) धागों से बांधा है अपने दिल का एहसास
हमेशा बना रहे मेरा और आपका साथ
राखी की शुभकामनाएं 2026
19) चंदन का तिलक, खुशियों की बौछार
बहनों का साथ और बेशुमार प्यार
राखी के प्यारे त्योहार की आपको खूब शुभकामनाएं
हैप्पी राखी 2026
20) कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी,
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी।
भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी!
हैप्पी रक्षाबंधन!
21) भैया तुम जियो हजारों साल,
मिले कामयाबी तुम्हें हर बार,
खुशियों की हो तुमपे बौंछार,
यही दुआ करते है हम बार-बार।
रक्षाबंधन 2026 की बधाई।
22) भाई बहन के प्यार का बंधन
है इस दुनिया में वरदान,
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता
चाहे ढूंढ लो सारा जहान।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
23) आसमान पर सितारे है जितने,
उतनी जिंदगी हो तेरी।
किसी की नजर न लगे,
दुनिया की हर खुशी हो तेरी।
रक्षाबंधन के दिन भगवान से
बस यह दुआ है मेरी।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!


