Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपhappy propose day 2026 best shayari lines quotes messages in hindi for lover to express your feelings
Happy Propose Day: दिल की बात को दिल में ना छुपाएं, खुलकर करें इजहार, प्रपोज डे पर बोलें ये शायरी

Happy Propose Day: दिल की बात को दिल में ना छुपाएं, खुलकर करें इजहार, प्रपोज डे पर बोलें ये शायरी

संक्षेप:

Happy Propose Day: आपके मन में किसी के लिए प्यार छिपा है तो इस प्यार के मौसम में इस इश्क को छिपाने की बजाय खुलकर इजहार करें। इजहार-ए-इश्क के लिए वहीं तीन शब्दों की बजाय इन हाल-ए-दिल को बयां कर रहीं शायरियों का इस्तेमाल करें।

Feb 08, 2026 06:00 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी 8 फरवरी प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे के सामने अपने प्यार का इजहार करते हैं। मन के किसी कोने में छिपे इश्क को इस प्यार के मौसम में खुलकर इजहार करने का मौका मिले तो देर ना करें और इन शायरियों के जरिए लवर को इंप्रेस कर लें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

Happy Propose Day Shayari Linse In Hindi

  • आंखों की गहराई को समझ नहीं सकते

होठों से हम कुछ कह नहीं सकते

कैसे बयां करे हम आपको दिल ए हाल

कि तुम हो जिसके बगैर हम रह नहीं सकते।

Happy Propose Day

  • मेरे दिल की बात सुन लो जरा

साथी अपनी राहों का हमे चुन लो जरा

प्यार करेंगे तुम्हें हर कदम के साथ

यकीन नहीं हो तो तुम आजमा लो जरा

Happy Propose Day

  • मोहब्बत है कितनी ज्यादा तुमसे,

कहो तो पूरे जहां को बता दूं।

तू कर दे हां एक बार,

तेरे कदमों में मैं आसमान बिछा दूं।

Happy Propose Day

  • तेरी मुस्कान ही मेरी पहचान है,

तू ही मेरी जान और तू ही मेरा जहान है।

तड़पते हैं हम तेरे एक दीदार के लिए,

क्या तू मेरे इस प्यार से अनजान है।

Happy Propose Day

  • तुम सामने हो और दिल को सुकून मिल जाए,

बस यही दुआ है, तुम मेरी हो जाओ तो सब मुकम्मल हो जाए।

Happy Propose Day

  • कदम-कदम पर साथ चलेंगे, ये वादा है मेरा,

अंधेरों में भी रोशनी बनेंगे, ये वादा है मेरा।

क्या मेरी ज़िन्दगी का हमसफर बनना पसंद करोगे?

Happy Propose Day

  • हर रोज़ खुद से लड़ता हूं,

आज तुमसे हारना चाहता हूं।

दिल की वो बात जो लफ़्ज़ नहीं बन पाई,

आज कहना चाहता हूं।

Happy Propose Day

  • फिजा में महकती शाम हो तुम,

प्यार में झलकता जाम हो तुम।

इसलिए मेरी ज़िंदगी का दूसरा नाम हो तुम।

Happy Propose Day

  • लफ़्ज़ कम पड़ गए इज़हार में, एहसास पूरे हैं,

तुम साथ हो अगर, तो हर ख्वाब मेरे पूरे हैं।

Happy Propose Day

  • बहुत वक़्त गुज़ारा है तुम्हें दूर से चाहने में,

अब थक चुका हूं ये राज़ दिल में छुपाने में।

क्या शामिल होगे तुम मेरे इस छोटे से ज़माने में?

Happy Propose Day

  • उन्हें चाहना हमारी कमजोरी है,

उनसे कह नहीं पाना हमारी मजबूरी है।

क्या प्यार का इज़हार इतना ज़रूरी है।

Happy Propose Day

ये भी पढ़ें:रोज डे पर गर्लफ्रेंड को भेजने के लिए यहां से चुनें शायरी, पढ़े बेस्ट कलेक्शन
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।