Happy Promise Day 2026 Wishes: उम्रभर साथ देने का वादा है...प्रॉमिस डे पर भेजें टॉप 20 दिल को छू लेने वाली शायरियां
Happy Promise Day 2026 Wishes: वैलेंटाइन वीक का 5वां दिन यानी 11 फरवरी प्रॉमिस डे के नाम होता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे से रिश्ते को मजबूती, ईमानदारी, विश्वास के साथ निभाने का वादा करते हैं। आप कुछ शायरियों को पार्टनर को भेजकर प्रॉमिस करें।

Happy Promise Day Wishes: वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन यानी 11 फरवरी प्रॉमिस डे के नाम होता है। प्रॉमिस डे पर लोग अपने पार्टनर से साथ निभाने, भरोसा बनाए रखने और रिश्ते को मजबूत रखने के वादे करते हैं। प्रॉमिस डे मनाने के पीछे रिश्ते में विश्वास, ईमानदारी और समझदारी बढ़ाना है। पार्टनर के साथ आप जिंदगी भर का साथ देने और रिश्ते को मजबूती से निभाने का वादा करना चाहते हैं, तो कुछ शायराना अंदाज में उनसे प्रॉमिस करें। हम यहां कुछ दिल को छू लेने वाली शायरियां शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप पार्टनर को भेजकर प्रॉमिस कर सकते हैं।
प्रॉमिस डे के लिए शायरियां-
1- वादा है तुमसे हर सांस में तुम्हें चाहेंगे,
तुम रूठो भी तो हम तुम्हें मनाएंगे।
2- तुम्हारे साथ जीने का वादा कर लिया है,
हर दर्द में मुस्कुराने का वादा कर लिया है।
3- वादा है तुम्हें कभी खुद से दूर नहीं होने देंगे,
दिल में रखेंगे, मगर गुरूर नहीं होने देंगे।
4- तुम मेरे ख्वाब हो, तुम मेरी जान हो,
वादा है तुमसे, तुम ही मेरी पहचान हो।
5- वादा है तुम्हारे बिना अधूरा नहीं रहूंगा,
तुम्हारे प्यार में हमेशा मशहूर रहूंगा।
6- तुम्हारी हंसी मेरी सबसे बड़ी खुशी है,
वादा है ये खुशी कभी कम नहीं होगी।
7- तुम्हारे नाम से ही मेरी सुबह होती है,
वादा है हर सुबह तुम्हारे नाम होगी।
8- तेरे साथ चलूं यही मेरी चाहत है,
वादा है तुझसे मेरी ये इबादत है।
9- तुम पास रहो तो हर डर मिट जाता है,
वादा है तुम्हें हर ग़म से बचा लेंगे।
10- वादा है तुमसे दिल की हर बात कहेंगे,
तुम्हारे बिना कभी अधूरे नहीं रहेंगे।
11- तेरे इश्क में खुद को खास बना लिया,
वादा है तुझसे तुझे अपना बना लिया।
12- तुम्हारी बाहों में मेरा सुकून है,
वादा है ये सुकून हमेशा तुम्हारा रहेगा।
13- वादा है तुझसे हर पल तेरा साथ निभाऊंगा,
तेरी हर खुशी के लिए खुद को भुला दूंगा।
14-तुम मेरी आदत नहीं, मेरी जरूरत हो,
वादा है तुमसे तुम ही मेरी मोहब्बत हो।
15- वादा है तुझसे कभी आंसू नहीं आने देंगे,
तेरी आंखों में बस खुशियां सजाएंगे।
16- तू मिले तो जिंदगी हसीन लगती है,
वादा है तुझसे ये कहानी हमेशा यहीं रहेगी।
17- तेरे बिना ये दिल कहीं लगता नहीं,
वादा है तुझसे ये रिश्ता कभी टूटेगा नहीं।
18- तुम्हारी धड़कन मेरी धड़कन बन जाए,
वादा है तुझसे ये रिश्ता अमर हो जाए।
19- वादा है तुझसे प्यार में कोई कमी नहीं होगी,
तेरी हर ख्वाहिश मेरी जिम्मेदारी होगी।
20- तेरे नाम से ही मेरी दुनिया है,
वादा है तुझसे तू ही मेरी दुआ है।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



