Promise Day 2026 Wishes : प्रॉमिस डे पर पार्टनर से करें 10 खूबसूरत वादे, भेजें रोमांटिक मैसेज और कोट्स

Feb 11, 2026 07:14 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यह दिन भरोसे, कमिटमेंट और इमोशनल सिक्योरिटी का प्रतीक माना जाता है। दिल की बात और जज्बात पार्टनर तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं तो ये टॉप 10 लेटेस्ट प्रॉमिस डे के संदेश, कोट्स और शुभकामनाएं आपके पार्टनर से किए वादों और भावनाओं को जाहिर करने में मदद कर सकते हैं।

Promise Day 2026 Wishes : प्रॉमिस डे पर पार्टनर से करें 10 खूबसूरत वादे, भेजें रोमांटिक मैसेज और कोट्स

Happy Promise Day Shayari Quotes In Hindi : वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन प्रॉमिस डे के नाम से मनाया जाता है। यह खास दिन हर साल 11 फरवरी को मनाया जाता है, जिसमें उन सभी वादों को सम्मान दिया जाता है, जो प्यार में डूबे लोग एक-दूसरे से करते हैं। यह दिन भरोसे, कमिटमेंट और इमोशनल सिक्योरिटी का प्रतीक माना जाता है। अगर भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते आप अपने दिल की बात और जज्बात पार्टनर तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं तो ये टॉप 10 लेटेस्ट प्रॉमिस डे के संदेश, कोट्स और शुभकामनाएं आपके पार्टनर से किए वादों और भावनाओं को जाहिर करने में मदद कर सकते हैं। ये सभी प्रॉमिस डे लव मैसेज और कोट्स रिश्ते को गहरा और खूबसूरत बनाए रखेंगे।

हैप्पी प्रॉमिस डे विशेज (Happy Promise Day Wishes In Hindi)

1- अपने से कभी जुदा, नहीं होने दूंगा,

हर दिन प्यार से भरा होगा,

प्यार ही प्यार होगा,

सुबह से शाम तक,

शाम से सुबह तक।

Happy Promise Day 2026

2- आज प्रॉमिस डे पर यह वादा है

हर सुख दुख मे तेरा साथ निभाना है

तेरी खुशी मेरी पहली चाहत है

हर पल तुझसे प्यार निभाना है

3- तुम उदास उदास से लगते हो,

कोई तरकीब बताओ मनाने की,

वादा है तुमसे मैं जिन्दगी गिरवी रख सकता हूं

तुम कीमत बताओ मुस्कुराने की

Happy Promise Day 2026

4- आंख खुले तो चहेरा मेरे यार का हो

आंख बंद हो तो सपना मेरे प्यार का हो

मैं जी लूंगा सिर्फ उस एक पल में बस इतना वादा कर दो

हर सांस पर हक सिर्फ आपका हो

Happy Promise Day 2026

5- आज के दिन बस इतना कहना है

तेरे बिना सब अधूरा सा लगता है

वादा है उम्र भर साथ का

क्योंकि तू ही मेरी दुनिया है

6- वादा करता हूं तुझे कभी न छोड़ूंगा

हर मोड़ पर तेरा हाथ थामूंगा

हालात चाहे जैसे भी हों

हमेशा तुझ पर भरोसा रखूंगा

7- वादा है तुझे हर दिन हसाऊंगा

तेरी आंखों मे आंसू न आने दूंगा

प्यार कम हो या ज्यादा

पर साथ हमेशा निभाऊंगा

8- वादा है हर बात खुलकर कहूंगा

तेरी खुशी को अपनी मानूंगा

साथ चलेंगे हर रास्ते पर

यह रिश्ता दिल से निभाऊंगा

9- प्रॉमिस डे पर दिल से यह बात

तेरा साथ ही मेरी सबसे बड़ी सौगात

हर वादा निभाऊंगा सच्चाई से

क्योंकि तू है मेरी हर बात

10- हर पल तुम्हें प्यार करेंगे ये इरादा है,

कयामत तक रहेगा हमारा साथ, ये वादा है।

Happy Promise Day 2026

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।