Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपHappy Promise Day 2026 Top 10 Wishes Shayaris In Hindi to express love and commitment
Happy Promise Day 2026: शायराना अंदाज में करें उम्र भर साथ निभाने का वादा, पार्टनर को भेजने के लिए टॉप 10 मैसेज!

Happy Promise Day 2026: शायराना अंदाज में करें उम्र भर साथ निभाने का वादा, पार्टनर को भेजने के लिए टॉप 10 मैसेज!

संक्षेप:

Happy Promise Day 2026: अगर आप भी अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो उन्हें एक प्यारा सा प्रॉमिस कर सकते हैं। अब मौका जरा खास है तो अंदाज भी शायराना होना चाहिए।

Feb 11, 2026 06:52 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन यानी 11 फरवरी को प्रॉमिस डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लव बर्ड्स एक दूसरे से प्यार भरे वादें करते हैं और साथ निभाने की कसमें खाते हैं। कुल मिलाकर कहें तो ये दिन रिश्ते में कमिटमेंट, भरोसे और अपनेपन को सेलिब्रेट करता है। प्रॉमिस डे हमें बताता है कि प्यार सिर्फ एक खूबसूरत एहसास नहीं है, बल्कि उसे जिम्मेदारी के साथ निभाना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो उन्हें एक प्यारा सा प्रॉमिस कर सकते हैं। अब मौका जरा खास है तो अंदाज भी शायराना होना चाहिए। बस फिर यहां दी गई लेटेस्ट प्रॉमिस डे विशेज में से कोई सिलेक्ट कीजिए और अपने पार्टनर से कह डालिए मन की बात।

1) प्रॉमिस डे पर मेरा तुझसे है वादा,

इस जिंदगीभर मुझे बस तुझे है चाहना,

वादा है तुमसे सनम,

जब तक रहेगा साथ,

ये प्यार न होगा कम।

Happy Promise Day 2026!

2) हम जब भी साथ होंगे,

दो जिस्म एक जान होंगे,

आओ कर लें ये वादा,

हम कभी ना जुदा होंगे।

Happy Promise Day 2026!

3) तेरा हाथ चाहती हूं, तेरा साथ चाहती हूं,

बाहों में तेरी रहना मैं दिन-रात चाहती हूं,

बस यही वादा मैं तुमसे चाहती हूं!

हैप्पी प्रॉमिस डे!

4) जिंदगी में चाहे कितने भी उतार-चढ़ाव आएं, मेरा साथ और मेरा प्यार हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा, ये मेरा वादा है।

Happy Promise Day My Love!

5) हर दिन तुम्हें पहले से ज्यादा समझूंगा,

पहले से थोड़ा ज्यादा प्यार दूंगा

तुम्हारी जिद मेरे लिए हुक्म होगी

मोहब्बत ऐसी करूंगा,

जो पहले किसी ने देखी ना होगी।

Happy Promise Day Jaan!

6) मुझे महंगे तोहफे नहीं चाहिए

बस चाहिए तुमसे एक वादा,

वादा हमेशा साथ निभाने का

वादा हर खुशी और गम में हाथ थामने का

जब दुनिया मेरा साथ छोड़ दे,

तब भी मुस्कुराकर पास रहने का

और हर जन्म में सिर्फ मेरा बनकर रहने का।

Happy Promise Day My Love!

7) सुनो एक वादा करोगे,

हमेशा क्या तुम ऐसे ही मुझे प्यार करते रहोगे?

लोग कहते हैं तुम बदल जाओगे,

क्या सच में प्यार से मुकर जाओगे?

बोलो ना, वक्त बदले तो भी रिश्ता ना बदलने दोगे,

क्या हालात जैसे भी हों, हाथ मेरा थामे रखोगे,

हर दिन मुझे पहले जैसा ही महसूस करवाओगे,

और हर बार मुझे ही अपनी मोहब्बत बताओगे!

Happy Promise Day!

8) खुशबू की तरह तेरी हर सांस में,

प्यार अपना बसाने का वादा है,

रंग जितने हैं मोहब्बत में हमारी,

आपके जीवन में सजाने का वादा है।

Happy Promise Day!

9) अपने से कभी जुदा, नहीं होने दूंगा,

हर दिन प्यार से भरा होगा,

प्यार ही प्यार होगा,

सुबह से शाम तक,

शाम से सुबह तक!

Happy Promise Day!

10) आंख खुले तो चहेरा मेरे यार का हो

आंख बंद हो तो सपना मेरे प्यार का हो

मैं जी लूंगा सिर्फ उस एक पल में बस इतना वादा कर दो

हर सांस पर हक सिर्फ आपका हो

Happy Promise Day 2026!

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;