Happy New Year Wishes: ‘नए वर्ष का ये प्रभात..’ लेटेस्ट शायरियों के साथ सबको करें न्यू ईयर विश, भेज दें ये फोटो मैसेज
Happy New Year Wishes, Images: नये साल के आगाज के साथ ही फोन पर ढेर सारी शुभकामनाओं की भरमार हो जाएगी। ऐसे में कहीं आपकी नये साल की मुबारकबाद खो ना जाए। इसलिए चुनें फोटोज वाली बेहतरीन शायरी मैसेज। यहां से देख लें न्यू ईयर विश करने के लिए बेस्ट विशेज।

Happy New Year Wishes In Hindi, Messages, photos: नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं। गुजरे हुए साल के साथ यादों का एक पिटारा भी तैयार हो चुका है। उन खट्टी-मीठी यादों को भुलाकर आगे बढ़ें। दुनिया नए साल के जश्न में डूबी है और नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ रही है। फोन पर नये साल के मैसेज की भरमार हो जाएगी और आपकी शानदार विशेज कहीं खो ना जाए। इसलिए यहां से चुनें बेहतरीन शायरियों के कलेक्शन। और उनकी फोटोज।
Happy New Year Wishes, photos, shayari in hindi
आपकी आंखों में सजे हैं जो भी सपने
और दिल में छुपी हैं जो भी अभिलाषाएं
यह नया वर्ष उन्हें सच कर जाए
आपके लिए यही है हमारी शुभकामनाएं
हैप्पी न्यू ईयर 2026
हम दुआ करते हैं कि इस नए साल की हर सुबह आपकी उम्मीद जगाए
हर दोपहर विश्वास दिलाए
हर शाम खुशियां लाए
और हर रात सुकून से भरी हो,
नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं
रोशनी को अंधेरे से पहले
दिलों को धड़कने से पहले
प्यार को मोहब्बत से पहले
खुशी को गम से पहले
आपको और आपके परिवार को
हैप्पी न्यू ईयर 2026 सबसे पहले
भूल जाओ बीते हुए कल को
दिल में बसाओ आने वाले कल को
मुस्कुराओ चाहे जो भी हो पल
खुशियां लेकर आएगा आने वाला कल
हैप्पी न्यू ईयर 2026
सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार
आने वाला हर दिन लाए खुशियों का त्योहार
इस उम्मीद के साथ आओ भूल कर सारे गम
न्यू ईयर 2026 का हम सब करें वेलकम

नए वर्ष का ये प्रभात
बस खुशियां ही खुशियां लाए
मिट जाए सब मन के अंधेरे
हर पल बस रोशन हो जाए
हैप्पी न्यू ईयर 2026
नया साल आए बनके उजाला
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपरवाला
यही दुआ करता है आपका यह चाहने वाला
हैप्पी न्यू ईयर 2026

नया साल आपके जीवन में सफलता,
सौभाग्य और खुशियां लेकर आए
यह साल बीते हुए साल से भी ज्यादा समृद्ध हो
नया साल मुबारक 2026

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




