Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपhappy new year 2026 wishes quotes trending top 10 new year messages naye saal ki shubhkamnaye shayari messages in hindi
Happy New Year 2026 Wishes: बीते लम्हों को दिल में...दिल छू लेंगे नए साल के टॉप 10 मैसेज और कोट्स

Happy New Year 2026 Wishes: बीते लम्हों को दिल में...दिल छू लेंगे नए साल के टॉप 10 मैसेज और कोट्स

संक्षेप:

Naye Saal Ki Hardik Shubhkamnaye: अगर आप भी इस आने वाले साल पर अपने दोस्तों परिजनों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो ये टॉप 10 ट्रेडिंग न्यू ईयर मैसेज, विशेज और शुभकामना संदेश आपके काम आ सकते हैं।

Jan 01, 2026 07:31 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Happy New Year 2026 Wishes, Nav Varsh Ki Shubhkamnaye Message: नया साल 2026 सिर्फ तारीख के साथ कैलेंडर बदलने का मौका नहीं होता है। बल्कि यह एक खास मौका होता है, जब आप गुजरते साल में मिले पुराने दुखों और मुश्किलों को भी विदा कर रहे होते हैं। नया साल हर किसी के लिए नई उमंग, उत्साह और खुशी का मौका साथ लेकर आता है। लोग अपने सुनहरे भविष्य के लिए कई नए सपने देखते हैं। अगर आप भी इस आने वाले साल पर अपने दोस्तों परिजनों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो ये टॉप 10 ट्रेडिंग न्यू ईयर मैसेज, विशेज और शुभकामना संदेश आपके काम आ सकते हैं। इसके अलावा आप ये नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं अपने WhatsApp, Facebook या Instagram पर सबसे पहले लगाकर एक खास अंदाज में अपनों को सबसे पहले विश भी कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टॉप 10 ट्रेंडिग हैप्पी न्यू ईयर संदेश, नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy New Year 2026 Quotes In Hindi)

1- बीते लम्हों को दिल में बसाएं,

आने वाले कल को सजाएं,

हर दिन हो मुस्कान से भरा,

नया साल खुशहाल बन जाए।

नए साल 2026 की एडवांस में हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy New Year 2026

2- यह नया साल आपके लिए

तरक्की, सफलता और सेहत लेकर आए

आपकी हर मनोकामना पूरी हो

नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं.

Happy New Year Wishes in Hindi

3-आने वाला साल आपकी हर अधूरी ख्वाहिश पूरी करे

नया साल नई उम्मीदें, नए सपने और नई खुशियां लेकर आए

नववर्ष मंगलमय हो.

4-नया साल नई सोच लाए,

हिम्मत को फिर से आवाज दे जाए।

जो अधूरा था, वो पूरा हो,

2026 बस सच्चा और खरा हो।

नववर्ष की शुभकामनाएं

5- नया सवेरा नई किरण के साथ,

नया दिन एक प्यारी मुस्कान के साथ,

आपको नया साल मुबारक हो,

ढेर सारी दुआओं के साथ

Happy New Year 2026

6- पुराने साल की हर शरारत,

नए साल में किस्से बने।

दोस्ती ऐसी रहे हमारी,

कि 2026 भी हमसे सीखे।

नववर्ष की शुभकामनाएं

7 - नया रंग हो नई उमंगे,आंखो में उल्लास नया

नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया

नए वर्ष में चलो पुराने मौसम का हम बदलें रंग

नई बहारें लेकर आए जीवन में मधुमास नया

Happy New Year 2026

8- हमारी दोस्ती कोई स्टेटस नहीं,

जो साल बदले तो मिट जाए।

ये वो रिश्ता है जो 2026 में भी

हर मुश्किल से टकरा जाए।

नववर्ष की शुभकामनाएं

9- नया सवेरा एक नई किरण के साथ,

नया दिन एक प्यारी मुस्कान के साथ,

आपको नया साल मुबारक हो,

ढेर सारी दुआओं के साथ

नए साल 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

10- जरा सा मुस्कुरा देना न्यू ईयर से पहले,

हर एक गम को भुला देना न्यू ईयर से पहले,

ना सोचो कि किस-किस ने दिल दुखाया,

सब को माफ़ कर देना न्यू ईयर 2026 आने से पहले.

नए साल की हार्दिक बधाई 2026

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।