Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपhappy new year 2026 wishes quotes shayari WhatsApp status sms message for loved ones
New Year 2026 Wishes: नए साल पर हिंदी में दिल छूने वाले मैसेज की तलाश? यहां से चुनें बेस्ट

New Year 2026 Wishes: नए साल पर हिंदी में दिल छूने वाले मैसेज की तलाश? यहां से चुनें बेस्ट

संक्षेप:

New Year 2026 Wishes: नए साल पर अपने दोस्तों और करीबियों को बेस्ट शायरी एसएमएस, कोट्स भेजना चाहते हैं या इंस्टाग्राम और फेसबुक स्टेटस की तलाश है तो यहां आपके लिए जबरदस्त कलेक्शन है। चेक करें...

Dec 31, 2025 10:19 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साल 2025 का आखिरी सूरज डूब चुका है। हर तरफ नए साल 2026 के स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जो करीब हैं उन्हें आप गले लगाकर विश कर सकते हैं। लेकिन दूर रहने वालों को नए साल की शुभकामना भेजकर अपने करीब होने का अहसास जरूर दिलाएं। आप अगर हिंदी में हैपी न्यू इयर वाले बढ़िया मैसेज, कोट्स, शायरी, शुभकामना संदेश खोज रहे हैं तो यहां आपके लिए कई सारे ऑप्शंस हैं। ये मैसेज आप अपने करीबियों और चाहने वालों को भेजकर अहसास दिला सकते हैं कि वो आपके लिए कितने कीमती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नए साल के शुभकामना संदेश


जज्बात और उम्मीद पुराने साल की राख से एक नया चिराग जलाते हैं,

जो छूट गए पीछे,उन्हें मुस्कुराकर विदा बताते हैं।

ये जनवरी की धूप सिर्फ तारीख बदलने की बात नहीं,

आओ खुद को बदलने की एक नई कसम खाते हैं।

​Happy New Year 2026

जिंदगी का नजरिया ​वही आसमां है, वही जमीं, बस नजरिया नया चाहिए,

जिंदगी जीने के लिए थोड़ा सा हौसला नया चाहिए।

कैलेंडर के पन्नों के साथ सिर्फ दिन न गुज़र जाएं,

हर ढलने वाली शाम को एक मकसद नया चाहिए।

ये भी पढ़ें:हैप्पी न्यू ईयर 2026 की शुभकामनाओं के लिए टॉप 50+ विशेज

कुछ ख्वाहिशें अधूरी हैं, उन्हें इस बार पूरा करते हैं,

पुराने गिले-शिकवों को थोड़ा अधूरा करते हैं।

मुबारक हो आपको 2026 का ये नया सफर,

आओ आज से थोड़ी सी मोहब्बत और ज़्यादा करते हैं!

​नया साल शुभ हो

​कामयाबी के हर पन्ने पर तेरा ही नाम लिखा हो,

नए साल का हर एक पल, तेरे लिए एक इनाम लिखा हो।

रुकना मत इस बार किसी पुरानी हार के डर से,

तेरी किस्मत में इस बार सिर्फ जीत का पैगाम लिखा हो।


यह नया साल आपके लिए

तरक्की, सफलता और सेहत लेकर आए

आपकी हर मनोकामना पूरी हो

नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं।


बीते साल की सारी कड़वी यादों को भूलकर

नए साल में नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ें

आपका हर दिन मंगलमय हो।

हैप्पी न्यू ईयर


नए साल में हर पल हो खास,

सफलता और प्यार रहे आपके पास,

खुशियों से भर जाए आपकी जिंदगी।

पुराने साल की यादें हमेशा आपके दिल में मिठास बनकर रहें

नया साल आपके जीवन में खुशियों की बहार लाए

नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं।


नया साल नई सुबह लाए,

हर चेहरे पर मुस्कान लाए,

जो अधूरा रह गया इस साल,

नया साल उसे पूरा कर जाए।


बीता साल सबक बनकर जाए,

आने वाला साल खुशियां लाए,

हर दिन हो बेहतर कल से,

यही दुआ नया साल निभाए।


रिश्तों और अपनों के लिए

रिश्तों में मिठास बनी रहे,

दिलों में विश्वास बना रहे,

हर कदम पर साथ मिले अपनों का,

नया साल कुछ ऐसा खास रहे।


खुशियों की बौछार आए

जीवन में खूब रोशनी लाए

जो मिला ना हो आपको कभी

2026 में वो सब मिल जाए।


नया साल, नई सोच,

नई उम्मीद, नया जोश।

आपका हर दिन हो खास,

नव वर्ष मुबारक हो।

हैपी न्यू इयर वॉलपेपर



कर्तव्य निष्ठा और पूर्ण इच्छाशक्ति से

जीवन के सत्मार्गों पर चलते हैं,

आओ हम सब मिलकर

नए साल 2026 का स्वागत करते हैं।


जीवन में कठिन वक्त आएगा

तो मन में पैदा होंगे हजारों सवाल,

पर घबराना नहीं है कभी भी

सदा मन में रखना है सफलता का ख्याल,


एक बात को कभी ना भूलना

आपकी मेहनत ही जीवन में

लाएगी खुशियों का बवाल,

सफलता की ओर कदम बढ़ाते जाओ

मुबारक हो आपको 2026 का नया साल।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।