Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपhappy new year 2026 wishes latest shayari messages in hindi naye saal ki shubhkamnaye nav varsh ke badhai sandesh
Happy New Year 2026: शायराना अंदाज में अपनों को विश करें हैप्पी न्यू ईयर, भेजें नए साल के लेटेस्ट शुभकामना संदेश

Happy New Year 2026: शायराना अंदाज में अपनों को विश करें हैप्पी न्यू ईयर, भेजें नए साल के लेटेस्ट शुभकामना संदेश

संक्षेप:

Happy New Year 2026 Shayari Messages: अगर आप इस पूरे साल अपने साथ अपने परिजनों और दोस्तों की लाइफ को भी मजेदार और सफल बनाए रखना चाहते हैं तो शायराना अंदाज में अपनों को विश करें हैप्पी न्यू ईयर, उन्हें भेजें ये टॉप 10 नए साल के शुभकामना संदेश, मैसेज और कोट्स।

Jan 01, 2026 07:30 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Happy New Year 2026 Shayari Messages: नए साल 2026 की शुरुआत लोग उत्साह और जश्न के साथ करना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि घर के बड़े-बुजुर्ग अकसर यह कहते हैं कि नए साल की शुरुआत जितनी मजेदार और धमाकेदार होती है, उतना ही शानदार पूरा साल गुजरता है। ऐसे में अगर आप इस पूरे साल अपने साथ अपने परिजनों और दोस्तों की लाइफ को भी मजेदार और सफल बनाए रखना चाहते हैं तो शायराना अंदाज में अपनों को विश करें हैप्पी न्यू ईयर, उन्हें भेजें ये टॉप 10 नए साल के शुभकामना संदेश, मैसेज और कोट्स।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हैप्पी न्यू ईयर की टॉप 10 चुनिंदा शायरी मैसेज और शुभकामना संदेश

1- नया रंग हो नई उमंगे,आंखो में उल्लास नया

नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया

नए वर्ष में चलो पुराने मौसम का हम बदलें रंग

नई बहारें लेकर आए जीवन में मधुमास नया

नए साल 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

2- मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है,

नया साल मुबारक हो उन्हें, जिनकी आंखों में नई पहचान होती है

नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई!

3- सदा दूर रहो गम की परछाइयों से,

सामना न हो कभी तन्हाइयों से,

हर अरमान हर ख्वाब पूरा हो आपका,

यही दुआ है दिल की गहराइयों से

हैप्पी न्यू ईयर 2026

4-नया साल, नई कहानियां!

पिछले वर्ष की परेशानियों को भूल जाओ

और केवल आशीर्वाद को आगे बढ़ाओ

नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई!

5- नया साल आए बनकर उजाला

खुल जाए आपकी किस्मत का ताला,

आप पर मेहरबान रहे ऊपरवाला

यही दुआ करता है हर चाहनेवाला।

नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई!

6- सूरज की तरह चमकते रहो आप,

चांद की तरह खिलते रहो आप,

2026 में गम आपसे कोसों दूर रहे,

सफलता की बुलंदियों को छूते रहो आप

Happy New Year 2026

7- जैसे हर साल सूरज की पहली किरण नई उम्मीद लाती है

वैसे ही तुम्हारी मौजूदगी मेरी जिंदगी में खुशियां लाती है.

नया साल मुबारक हो प्रिय

8- घर की खुशियों से ही बनता है हर साल खास,

दुआ है कि 2026 में भी बना रहे हम सबका साथ.

Happy New Year 2026

9- नया साल, नई उम्मीदें, नया विचार और नई शुरुआत

ईश्वर करे आपका हर दिन खुशियों और सफलता से भरा हो.

Happy New Year 2026

10- नया साल, नई मंजिलें और नया सफर. चलिए साथ मिलकर 2026 को यादगार बनाते हैं.

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।