
Happy New Year 2026 : नए साल पर व्हाट्सएप स्टेटस के लिए परफेक्ट हैं ये टॉप 10 हैप्पी न्यू ईयर कोट्स
Happy New Year Whatsapp Status : समय के साथ लोगों का एक दूसरे को नए साल की बधाई देने का तरीका भले ही बदल रहा हो, लेकिन जज्बात आज भी वही पुराने हैं। ऐसे में दिलों में छिपा प्यार शब्दों से जाहिर करने के लिए अपनों को भेजें हैप्पी न्यू ईयर के टॉप 10 व्हाट्सएप स्टेटस।
Happy New Year WhatsApp Status Messages : पहली तारीख के साथ आज से नए साल 2026 की शुरूआत भी हो चुकी है। नया साल हर व्यक्ति के जीवन में नई उमंग, खुशी और नए-नए सपने लेकर आता है। यही वो मौका होता है जब आप अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर अपने दोस्तों परिजनों को हैप्पी न्यू ईयर विश करते हैं। समय के साथ लोगों का एक दूसरे को नए साल की बधाई देने का तरीका भले ही बदल रहा हो, लेकिन जज्बात आज भी वही पुराने हैं। ऐसे में दिलों में छिपा प्यार शब्दों से जाहिर करने के लिए अपनों को भेजें हैप्पी न्यू ईयर के टॉप 10 व्हाट्सएप स्टेटस, नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं पोस्टर 2026, हैप्पी न्यू ईयर 2026 स्टेटस, हैप्पी न्यू ईयर 2026 शुभकामनाएं फोटो और हैप्पी न्यू ईयर 2026 विशेज।
नए साल 2026 के टॉप 10 व्हाट्सएप स्टेटस मैसेज (Happy New Year WhatsApp status)
1- नए वर्ष का नया प्रभात लाए,
नई उमंग जीवन में छा जाए
आपके जीवन में आनंद ही आनंद आए
नए साल 2026 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
2- सदा दूर रहो गम की परछाइयों से,
सामना न हो कभी तन्हाइयों से,
हैप्पी न्यू ईयर 2026!
3- नया रंग हो नई उमंगे, आंखो में उल्लास नया
नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया
नव वर्ष की शुभकामनाएं!
4-आपके जीवन में खुशियों की बरसात लाए नया साल, दिन हो या रात, तरक्की करते रहें आप।
Happy New Year 2026
5- बीते साल की सारी कड़वी यादों को भूलकर,
नए साल में नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ें,
आपका हर दिन मंगलमय हो,
नए साल 2026 की शुभकामनाएं!
6- नया साल आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के नए द्वार खोले।
7- खुशियों की महक से आपका जीवन महक उठे।
नया साल मुबारक!
8- ईश्वर करे आपका जीवन रोशनी और सकारात्मकता से जगमगा उठे।
9-आपको एक ऐसे नए साल की शुभकामनाएं जो हर दिन हंसी से भरा हो, ऐसी यादें जो आपके दिल के करीब रहें, और ऐसे पल जो आपको याद दिलाएं कि आप वास्तव में कितने खास हैं।
शुभ नववर्ष!
10-आपको आत्मविश्वास, खुशी और रोमांचक अवसरों से भरा एक साल मुबारक हो, जो सिर्फ आपके लिए इंतजार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




