Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपhappy New Year 2026 Hindi wishes quotes shayari Best Naya Saal Status for family loving friends sms greetings
Happy New Year 2026: नया सवेरा आपके जीवन में… न्यू इयर के 15+ बेस्ट मैसेज, यहां से छांटें

Happy New Year 2026: नया सवेरा आपके जीवन में… न्यू इयर के 15+ बेस्ट मैसेज, यहां से छांटें

संक्षेप:

Happy New Year Quotes 2026: नए साल के स्वागत की तैयारियां आपने भी कर ली होंगी। पार्टी, दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के साथ दोस्तों को भेजने के लिए शुभकामना संदेश भी छांटकर रख लें। यहां आपके लिए नए साल के कुछ बढ़िया कोट्स हैं।

Dec 31, 2025 11:09 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Happy New Year 2026 Wishes: पुराने जमाने में नए साल पर लोग ग्रीटिंग भेजकर और देकर अपने करीबियों को हैपी न्यू इयर विश करते थे। आज यह सब बस याद बनकर रह गया है। भले तरीका बदल गया हो लेकिन नए साल की शुरुआत पर अपनों को यह याद दिलाना जरूरी है कि आप उनके शुभ की कामना करते हैं। अपने दिल की बात उन तक पहुंचाने के लिए आप यहां दिए गए कोट्स और शायरी का सहारा ले सकते हैं। आप इन्हें वॉट्सऐप पर भेजें, अपने इंस्टाग्राम रील या स्टेटस पर लगाएं या लिखकर दें।

यहां देखें हिंदी में बेहतरीन शुभकामना संदेश

-2026 का नया सवेरा आपके जीवन में नई रोशनी और नई सफलताएं लेकर आए। साल मुबारक!

-नया साल, नई शुरुआत और वही पुराना आपका और हमारा साथ। साल 2026 की शुभकामनाएं!

-बीता साल एक सबक था, आने वाला साल एक बेहतरीन अवसर है। 2026 को यादगार बनाएं

-सपनों को हकीकत में बदलने का एक और साल। 2026 की पहली सुबह आपको मुबारक!

-खुशियां आपकी राह देखें और सफलता आपके कदम चूमे। साल 2026 का स्वागत मुस्कुराहट से करें। हैपी न्यू इयर 2026

-कलैंडर बदलेगा, पर हमारी दुआएं आपके लिए वही रहेंगी। सुख और समृद्धि भरा 2026 आपको मुबारक हो।

-2026 में बस इतना सा कमाल हो जाए, जिसे आप ढूंढ रहे हैं वो आपको मिल जाए। हैपी न्यू इयर

-रिश्तों में मिठास और जीवन में उल्लास, यही है 2026 का नया अहसास।

-पुरानी यादें पीछे छोड़, नए लक्ष्यों की ओर बढ़ें। साल 2026 आपको सशक्त बनाए।

-2026 आपकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन साल हो। हैपी न्यू ईयर!

नए साल पर दिल छूने वाली शायरी

दुआ है कि 2026 में रिश्तों में वही पुराना नूर रहे,

दिल सबके पास हों, मगर कड़वाहट कोसों दूर रहे।


बीता हुआ साल महज़ एक कहानी थी,

2026 में लिखनी आपको नई ज़िंदगानी है।


साल नया है तो क्या, जज़्बात वही पुराने रहने दो,

कुछ पन्ने कोरे ही सही, कुछ को अनकहा रहने दो।
नए साल की शुभकामनाएं


मंज़िलें भी मिलेंगी और रास्ते भी आसान होंगे,

2026 में देखना, तुम्हारे भी नए आसमान होंगे।



बड़ी जीत का इंतज़ार न करना हर बार,

2026 की हर छोटी खुशी को करना स्वीकार।


जो बीत गया, उसे सीख बना लिया

जो आने वाला है, उसे उम्मीद।

स्वागत है 2026।
नया साल शुभ हो


हर सुबह महकती रहे, हर शाम सुहानी हो,

साल 2026 में आपकी हर जीत पुरानी हो।

गम का साया भी न आए आपके आँगन में,

खुशियों की बस यही एक नई कहानी हो।

नया साल मुबारक!


हौसलों की तरकश में उम्मीद का तीर रखना,

2026 की जंग में खुद को अपनी जागीर रखना।

दुनिया शोर मचाएगी तुम्हारी नाकामियों पर,

तुम खामोशी से अपनी मेहनत की तस्वीर रखना।

Happy New Year 2026

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव

काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स


और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;