Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपhappy new year 2026 20 plus hindi funny wishes sms for whatsapp and instagram naye saal ki hardik shubhkamnaye
Happy New Year 2026: खेत में गिर गई चाभी, हैप्पी न्यू ईयर भाभी...ये फनी मैसेज भेजकर दें बधाई, पेट पकड़कर हंसेंगे

Happy New Year 2026: खेत में गिर गई चाभी, हैप्पी न्यू ईयर भाभी...ये फनी मैसेज भेजकर दें बधाई, पेट पकड़कर हंसेंगे

संक्षेप:

Happy New Year 2026 Funny Wishes: नया साल शुरू होते ही लोग एक दूसरे को बधाई देने लगते हैं। कुछ जगहों पर पार्टी या फनी मूड भी चल जाता है। अगर आप फनी अंदाज में दोस्तों, देवर, भाभी को बधाई देना चाहते हैं, तो यहां कुछ मैसेज पढ़ें।

Jan 01, 2026 08:03 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Happy New Year 2026 Funny Wishes: नए साल की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में लोग एक दूसरे को बधाई देना शुरू कर चुके हैं। आप अपने प्रियजनों, देवर, भाभी, जीजा को मजाकिया अंदाज में नया साल विश करना चाहते हो तो कुछ फनी मैसेज यहां पढ़ें। यहां पर एक से बढ़कर एक हंसी वाले मैसेज आपको मिलेंगे, जिन्हें कॉपी कर भेज दें। इन्हें पढ़ने के बाद सामने वाला इंसान हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएगा।

यहां पढ़ें फनी विशेस-

1- चूहा निकला बिल से, हैप्पी न्यू इयर दिल से।

2- खेत में गिर गई चाभी, हैप्पी न्यू इयर भाभी।

3- खेत में गिर गया जेवर, हैपी न्यू इयर देवर।

4- ऊपर से गिरा बम, 2025 खत्म

समोसे में नहीं है आलू, 2026 चालू। नया साल मुबारक।

5- देवर जी, तुम नहीं हो मेरे नियर

इसलिए वीडियो बनाकर भेज रही हूं डियर

तुम्हें मेरी तरफ से हैप्पी न्यू ईयर।

6- तुझे पसंद है दूध, मुझे पसंद है मलाई

नया साल मुबारक हो मेरे जान से प्यारे भाई।

7- नया साल मुबारक हो!

इस साल भी खुद से वादा करेंगे और खुद ही तोड़ेंगे

8- नया साल आया है, पुराने कांड साथ लाया है।

Happy New Year!

9- नववर्ष की शुभकामनाएं! इस साल भी अक्ल से ज्यादा Google पर भरोसा रहेगा।

10- नया साल, नई DP, और वही पुरानी जिंदगी।

11- Happy New Year, भगवान करें इस साल

काम कम और छुट्टियां ज्यादा हों।

12- नया साल मुबारक!

इस साल भी “कल से शुरू करेंगे” पूरे साल चलता रहेगा।

13- नववर्ष की शुभकामनाएं! इस साल भी टाइम पर सिर्फ नींद ही आए।

14- नया साल आया है, Resolution लिया है…पर बताया नहीं है, टूट न जाए।

15- Happy New Year! इस साल भी समझदार दिखेंगे, पर रहेंगे वही पुराने।

16- नया साल मुबारक हो! भगवान करे इस साल बैटरी फुल रहे और दिमाग साइलेंट।

17- नया साल मुबारक हो!

इस साल भी वही करेंगे जो पिछले साल किया था…बस तारीख बदल जाएगी।

18- नववर्ष की शुभकामनाएं! कसम है इस साल फिट रहेंगे…(कम से कम जनवरी तक)।

19- नया साल आया है, पुराने टेंशन गए नहीं,

पर चलो “Happy New Year” तो बनता है।

20- नववर्ष मुबारक! इस साल भी सपने बड़े होंगे और नींद उनसे भी बड़ी।

21- नया साल, नई उम्मीदें, और वही पुराने आलस,

Happy New Year!

22- Resolution लिया है इस साल

कम मोबाइल चलाने का…ये मैसेज भेजने के बाद। हैप्पी न्यू ईयर।

ये भी पढ़ें:अच्छे स्वास्थ्य की कामना...सास-ससुर को ये प्यार भरे संदेश भेजकर करें नया साल विश
ये भी पढ़ें:Happy New Year: ये 10 संस्कृत श्लोक भेजकर करें नए साल की शुभ शुरुआत
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में 5 साल से बतौर डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में 8 वर्षों का अनुभव रखने वाली दीपाली ने डिजिटल मीडिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। एंटरटेनमेंट बीट में रुचि होने के साथ-साथ लाइफस्टाइल के प्रमुख सेक्शंस जैसे किचन हैक्स, हेल्थ, ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। वह हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर रिसर्च-आधारित और एक्सपर्ट-वेरिफाइड जानकारियां पाठकों तक पहुंचाती हैं। दीपाली साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Mathematics) हैं और उन्होंने मास कम्युनिकेशन की डिग्री भी हासिल की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।