50+ Mothers Day Wishes: मदर्स डे पर मां को भेजने के लिए यहां पढ़ें विशेज, दिल छू लेगी हर लाइन
मां को प्यारभरी शायरियां भेजकर खास महसूस करवाना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए 50+ मैसेज लेकर आए हैं जिन्हें आप मां को भेज सकते हैं और स्पेशल फील करवा सकते हैं। पढ़िए, मां को भेजने के लिए खास मैसेज।

मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है, इस साल ये दिन 10 मई को सेलिब्रेट किया जाएगा। ये दिन मां के प्रति प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त करने का सबसे खास दिन माना जाता है। इस खास मौके पर मां को मदर्स डे विश करने के लिए यहां देखिए 50+ विशेज। ये मैसेज मदर्स डे का स्टेटस अपडेट करने के लिए भी बेस्ट हैं। पढ़िए, मदर्स डे के लिए खास मैसेज-
1) घर की दीवारें भी मां की याद दिलाती हैं, जब वो नहीं होती तो चूल्हे की आग भी ठंडी पड़ जाती है। हैपी मदर्स डे
2) मां के बिना पूरा घर वीरान लगता है, उसके होने से ही घर, घर लगता है। हैपी मदर्स डे
3) सारी दुनिया का शोर एक तरफ, और माँ की लोरी का सुकूं एक तरफ। हैपी मदर्स डे
4) जब चोट मुझे लगती है, तो दर्द मेरी मां को होता है। हैपी मदर्स डे
5) मां के हाथ का स्वाद दुनिया के किसी फाइव स्टार होटल में नहीं।
6) बचपन में जिसे पकड़कर चलना सीखा, आज उसी मां का सहारा बनना है। हैपी मदर्स डे
7) मां का आंचल थामे तो सारी दुनिया अपनी लगती थी। हैपी मदर्स डे
8) वक्त बदल गया, दुनिया बदल गई, पर मां का मेरे प्रति दुलार नहीं बदला। हैपी मदर्स डे
9) मां की ममता का कोई मोल नहीं, इसके जैसा दुनिया में कोई दूसरा बोल नहीं। हैपी मदर्स डे
10) हैप्पी मदर्स डे तो बस एक दिन है, मां के बिना तो मेरा हर दिन अधूरा है। हैपी मदर्स डे
11) मंदिर-मस्जिद क्यों जाऊं जब घर में माँ का वास है, मेरे लिए तो बस मेरी मां ही खास है। हैपी मदर्स डे
12) मां तूने मुझे बनाया, खुदा ने तो बस मुझे भेजा है। हैपी मदर्स डे
13) लोग पत्थर पूजते हैं खुदा की तलाश में, मैंने तो खुदा को मां की मुस्कान में देखा है। हैपी मदर्स डे
14) खुदा ने जब इंसान बनाया होगा, तो ममता भरने के लिए मां को ही चुना होगा। हैपी मदर्स डे
15) जिस घर में मां की इज्जत नहीं, उस घर में खुदा की रहमत नहीं। हैपी मदर्स डे
16) दुनिया की सबसे महंगी चीज 'मां की दुआ' है। हैपी मदर्स डे
17) मुझे किसी और जन्नत की तलाश नहीं, मां के चरणों में ही मेरी सारी बंदगी है। हैपी मदर्स डे
18) मां की एक मुस्कान पर मैं सौ जन्नतें कुर्बान कर दूं। हैपी मदर्स डे
19) खुदा न दिखे तो कोई बात नहीं, मां का चेहरा देख लेना सुकून मिल जाएगा।हैपी मदर्स डे
20) कायनात की सबसे खूबसूरत रचना है मां। हैपी मदर्स डे
21) मतलब की इस दुनिया में बस एक मां ही बेमतलब प्यार करती है। हैपी मदर्स डे
22) चाहें हम कितने भी बड़े क्यों न हो जाएं, मां के लिए हम हमेशा बच्चे ही रहते हैं। हैपी मदर्स डे
23) दास्तां मेरे लाड़-प्यार की बस इतनी सी है, कि मैं बिगड़ा हुआ बच्चा हूं और मेरी मां अब भी भोली है। हैपी मदर्स डे
24) मां से रिश्ता कुछ ऐसा है, जैसे शरीर और सांस का। हैपी मदर्स डे
25) कोई और है जो बिना बोले सब समझ लेती है, वो सिर्फ मेरी मां है। हैपी मदर्स डे
26) जब तक मां साथ है, हर मुश्किल एक छोटी सी बात है। हैपी मदर्स डे
27) प्यार शब्द छोटा पड़ जाए, जब बात मां की ममता की आए। हैपी मदर्स डे
28) जमाने भर के रिश्तों में धोखे मिले, पर मां का प्यार कभी कम न हुआ। हैपी मदर्स डे
29) मां वो साया है जो कड़ी धूप में भी शीतलता देता है। हैपी मदर्स डे
30) मेरी हर कामयाबी के पीछे मां की खामोश तपस्या है। हैपी मदर्स डे
31) नींद अपनी भुलाकर सुलाया हमको, आंसू अपने गिराकर हंसाया हमको। हैपी मदर्स डे
32) सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है, ये मेरी मां की दुआओं का असर लगता है। हैपी मदर्स डे
33) मां के चेहरे पर झुर्रियां यूं ही नहीं आती, अपनी खुशियां बच्चों पर लुटाने में वक्त लगता है। हैपी मदर्स डे
34) वो भूखी सो गई पर मुझे भरपेट खिलाया, मां ने अपने हिस्से का हर सुख मुझ पर लुटाया। हैपी मदर्स डे
35) जब भी कश्ती मेरी भंवर में फंसी, मां की दुआएं पतवार बन गईं। हैपी मदर्स डे
36) मां की गोद में सिर रखते ही, दुनिया के सारे गम छोटे लगने लगते हैं। हैपी मदर्स डे
37) मेरी दुनिया में इतनी जो शोहरत है, वो मेरी मां की बदौलत है। हैपी मदर्स डे
38) थककर जब घर आता हूं तो सारा दर्द मिट जाता है, मां का आंचल देख दिल को सुकूं मिल जाता है। हैपी मदर्स डे
39) मौत की गोद में जब सोने का वक्त आता है, तब भी मां की दुआओं का हाथ साथ रहता है। हैपी मदर्स डे
40) मां वो फूल है जिसकी खुशबू कभी कम नहीं होती। हैपी मदर्स डे
41) लबों पे उसके कभी बद्दुआ नहीं होती, बस एक मां है जो कभी खफा नहीं होती। हैपी मदर्स डे
42) रुलाया न कर ऐ जमाने हमें, मेरी मां की दुआओं में बहुत असर है। हैपी मदर्स डे
43) यूं ही नहीं मिल जाती जन्नत किसी को, मां की सेवा में रातों को जागना पड़ता है। हैपी मदर्स डे
44) इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है, मां बहुत गुस्से में होती है तो रो देती है। हैपी मदर्स डे
45) ऊपर जिसका अंत नहीं उसे 'आसमां' कहते हैं, और इस जहां में जिसका अंत नहीं उसे 'मां' कहते हैं। हैपी मदर्स डे
46) दवा असर न करे तो नजर उतारती है, मां है जनाब, हार कहां मानती है। हैपी मदर्स डे
47) हर रिश्ते में मिलावट देखी, कच्चे रंगों की सजावट देखी, सालों से देख रहा हूं मां को, न चेहरे पर शिकन न ममता में थकावट देखी। हैपी मदर्स डे
48) मां के पैरों तले जन्नत है, और सिर पर उसका हाथ होना सबसे बड़ी मन्नत है। हैपी मदर्स डे
49) जो घर को मंदिर बना दे, वो मूरत है मां। हैपी मदर्स डे
50) खुदा का दूसरा रूप है मां, हर अंधेरे में एक रोशन धूप है मां। हैपी मदर्स डे
51) मेरी हर खुशी का राज हो तुम, मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास हो तुम, जिसके बिना अधूरी है मेरी दुनिया, वो प्यारी सी मां हो तुम। हैपी मदर्स डे
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


